Bollywood Highlights- गणपत प्रीमियर पर काजोल और अनन्या, रेड कारपेट पर छाईं मलाइका और जान्हवी

bollywood live updates

Bollywood Highlights-- बॉलीवुड लाइव पेज में आज सबसे पहले बात करते हैं टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की फिल्म गणपत की। बीती रात इस फिल्म का प्रीमियर किया गया था और इस मौके पर कई सितारे नजर आए थे।

सबसे पहले बात करेंगे काजोल की, जिनके साथ उनके बेटे युग पहुंचे थे और मीडिया के सामने युग लगातार पॉपकॉर्न के मजे ले रहे थे। उनके अलाला अनन्या पांडे का धांसू लुक इस प्रीमियर से सामने आया है और उनको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

दूसरी एक अवॉर्ड शो के रेड कॉरपेट पर इंडस्ट्री की हसीनाओं ने जलवा बिखेरा है। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने फिर से अपनी उम्र को मात देते हुए कहर ढाया और उनका कातिलाना लुक सामने आया।

जान्हवी कपूर को इस दौरान काफी अलग अवतार में देखा गया। जिस तरह का आउटफिट उन्होने पहना था वो काफी कयामत ढा रहीं थीं और उनका फिगर काफी हॉट लग रहा था।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 20, 2023 9:14 PM

    बॉम्बे HC ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज की: रिपोर्ट

    मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति सुनील बीएस शुक्रे और फिरदोश पी पूनीवाला सहित एक खंडपीठ ने कहा कि याचिका एक प्रतिगामी उपाय का प्रतिनिधित्व करती है जो सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति की प्रगति में बाधा डालती है और इसमें कोई ठोस योग्यता नहीं है।

  • Oct 20, 2023 6:51 PM

    तो क्या इशारों-इशारों में Vivek Oberoi ने ऐश्वर्या राय को मारा ताना? बदसूरत रिश्तों की खोली पोल

    Vivek Oberoi On Past Relationship: विवेक ओबेरॉय अब तक एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने खुले तौर पर सलमान खान के साथ मतभेद की घोषणा की है। करीब 20 साल पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दुनिया को बताया था कि सलमान ने उन्हें नशे में कॉल करके धमकी दी थी।

    तो क्या इशारों-इशारों में Vivek Oberoi ने ऐश्वर्या राय को मारा ताना? बदसूरत रिश्तों की खोली पोल
  • Oct 20, 2023 5:51 PM

    Anil Kapoor का सोशल मीडिया अकाउंट बन गया 'मिस्टर इंडिया', सभी पोस्ट अचानक हो गए गायब

    Anil Kapoor Instagram Account: अनिल कपूर ने 'मिस्टर इंडिया', 'ताल', 'जुगजुग जीयो' और हालिया फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी अपनी फिल्मों से कई पीढ़ियों के फिल्म प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया है। शुक्रवार को अभिनेता तब सुर्खियों में आ गए जब उनका इंस्टाग्राम हैंडल मिस्टर इंडिया जैसा बर्ताव करने लगा।

    Anil Kapoor का सोशल मीडिया अकाउंट बन गया 'मिस्टर इंडिया', सभी पोस्ट अचानक हो गए गायब
  • Oct 20, 2023 5:48 PM

    Bigg Boss 17: बढ़ती जा रही है अंकिता और विक्की के बीच दूरियां, पत्नी का रवैया देख पति को आया गुस्सा

    Bigg Boss 17 Update: 'बिग बॉस 17' शुरु हो चुका है और इस शो की काफी धमाकेदार तरीके से शुरुआत हुई है। लगातार इस शो में लड़ाई -झगड़े के मुद्दे देखने को मिल रहे हैं। इस शो में दो कपल आए हुए हैं- नील-ऐश्वर्या और अंकिता-विक्की।

    Bigg Boss 17: बढ़ती जा रही है अंकिता और विक्की के बीच दूरियां, पत्नी का रवैया देख पति को आया गुस्सा
  • Oct 20, 2023 3:42 PM

    Bigg Boss 17: मान ही नहीं रही हैं खानजादी, पहले मुनव्वर, फिर ईशा और अब अंकिता को बनाया निशाना

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 के आने वाले एपिसोड में अंकिता लोखंडे और खानजादी उर्फ फिरोजा खान के बीच तीखी बहस होती नजर आएगी। शुक्रवार दोपहर को, शो के निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया जिसमें पवित्र रिश्ता की पूर्व अभिनेत्री को खानजादी से भिड़ते देखा जा सकता है। खानजादी ने गुस्से में कहा, "मैं सीरियल नहीं करती"।

    Bigg Boss 17: मान ही नहीं रही हैं खानजादी, पहले मुनव्वर, फिर ईशा और अब अंकिता को बनाया निशाना
  • Oct 20, 2023 2:43 PM

    कंगना रनौत के घर गूंजी किलकारी

    शुक्रवार को अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया। अपने भतीजे की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए, कंगना, जो अब एक बच्चे की बुआ हैं, ने हिंदी में एक हार्दिक नोट लिखा, “आज इस धन्य दिन पर हमारे परिवार को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है, मेरे भाई @aksht_ranaut और उनकी पत्नी @ritu_ranaut002 को एक बेटा हुआ है। हमने इस खूबसूरत और आकर्षक लड़के का नाम अश्वत्थामा रनौत (अश्वत्थामा रनौत) रखा है। आप सभी हमारे परिवार के नए सदस्य को आशीर्वाद दें, हम आप सभी के साथ अपनी अनंत खुशियां साझा करते हैं, रनौत परिवार आपका आभारी है।”

  • Oct 20, 2023 1:43 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा का सोशल मीडिया पर किया सपोर्ट

    सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 शुरु हो चुका है। शो शुरु होते ही सोशल मीडिया पर लगातार हलचल देखने को मिल रही है और लगातार दर्शक अपने पसंदीदा कटेंस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने बहन मन्नारा चोपड़ा का भी सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर खास मैसेज के साथ एक फोटो शेयर की हैं।

  • Oct 20, 2023 12:31 PM

    सान्या मल्होत्रा ने अवॉर्ड के साथ दिया पोज

    फिल्म दंगल में धमाका करने वाली सान्या मल्होत्रा इस वक्त चर्चा में हैं। उन्होने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अवॉर्ड के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। उनको देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं।

  • Oct 20, 2023 11:36 AM

    खत्म हुई सलमान खान- अरिजीत सिंह की 9 साल पुरानी दुश्मनी

    टाइगर 3 में अरिजीत सिंह ने तीन गानों में आवाज दी है। जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। दरअसल, लगभग 9 सालों के बाद सिंगर ने सलमान खान के साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। पिछले दिनों अरिजीत को सलमान खान के घर से निकलते भी स्पॉट किया गया था।

  • Oct 20, 2023 10:44 AM

    गणपत प्रीमियर पर संगीता बिजलानी ने दिखाया कातिलाना अंदाज

    उम्र कोई मैटर नहीं करती है.. जी हां, इस कहावत को एक बार फिर से संगीता बिजलानी ने सच करके दिखाया है। उनका रेड हॉट लुक सीधे गणपत प्रीमियर से सामने आया है। वो इस लुक में बेहद सेक्सी लग रही हैं।

  • Oct 20, 2023 10:14 AM

    इजरायल से युद्ध में फिलिस्तीन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्रियां

    इस बीच कुछ अभिनेत्रियां खुलकर सामने आ गई हैं और उन्होने फिलिस्तीन को समर्थन दिया है। हालांकि ये अभिनेत्री भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी हैं। इस लिस्ट में हानिया आमिर, युमना जैदी और सबा कमर शामिल हैँ। हानिया आमिर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये जंग नहीं है, नरसंहार है, इसे वही कहो जो यह है।"

  • Oct 20, 2023 9:40 AM

    ईशा मालवीय ने अभिषेक से रिश्ते पर किया था खुलासा

    ईशा ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह वहां जा रहा है या नहीं और मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है। हमारे डेटिंग के बारे में अफवाहें थीं लेकिन हमने हमेशा एक करीबी दोस्ती का रिश्ता साझा किया है। उसके साथ रहना मज़ेदार होगा लेकिन वह कभी मेरा बॉयफ्रेंड नहीं रहा। हम लंबे समय से संपर्क में भी नहीं हैं।''

  • Oct 20, 2023 9:12 AM

    आशा भोसले को पसंद आई गणपत

    लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके कहते हुए सुना जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की गणपत काफी पसंद आई है। उनको ऐसा लग रहा था जैसे वो हॉलीवुड फिल्म देख रहीं हों।

  • Oct 20, 2023 8:27 AM

    गणपत प्रीमियर पर ड्रीम गर्ल

    हाल ही में अपनी बर्थडे पार्टी से चर्चा में आईं हेमा मालिनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो गणपत के प्रीमियर पर पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। लोगों को हेमा मालिनी का लुक काफी शानदार लगा है।

  • Oct 20, 2023 8:03 AM

    बंगाली अवतार में राखी सावंत ने नवरात्रि पर की ऐसी हरकत

    सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि वो लगातार डांस कर रही हैं और उनके साथ एक आंटी भी दिखी हैं जो कि झूमती हुईँ नजर आ रही हैं।

    बंगाली अवतार में राखी सावंत ने नवरात्रि पर की ऐसी हरकत

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X