Anil Kapoor का सोशल मीडिया अकाउंट बन गया 'मिस्टर इंडिया', सभी पोस्ट अचानक हो गए गायब

Anil Kapoor instagram account

Anil Kapoor Instagram Account: अनिल कपूर ने 'मिस्टर इंडिया', 'ताल', 'जुगजुग जीयो' और हालिया फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी अपनी फिल्मों से कई पीढ़ियों के फिल्म प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया है। शुक्रवार को अभिनेता तब सुर्खियों में आ गए जब उनका इंस्टाग्राम हैंडल मिस्टर इंडिया जैसा बर्ताव करने लगा।

अगर आप एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे, तो आपको कोई पोस्ट नहीं मिलेगी, लेकिन 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स यह सोच रहे होंगे कि क्या उनका अकाउंट हैक हो गया है। खैर, यह निश्चित नहीं है कि एक्टर ने अपने सभी पोस्ट हटा दिए और किसी संभावित प्रोजेक्ट का संकेत दिया या उनका अकाउंट साइबर क्राइम का शिकार हो गया।

अनिल कपूर के हैंडल के मिस्टर इंडिया बनने के तुरंत बाद, सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने पिता के इंस्टाग्राम हैंडल का स्क्रीनशॉट लेते हुए लिखा, "डैड?"

आपकी जानकारी के लिए बता दें एक्टर को कल रात काजोल और अन्य सितारों के साथ टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' की स्क्रीनिंग के लिए देखा गया था। जहां उन्हें काफी मस्ती करते हुए भी देखा गया था।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर हाल ही में 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर के लवर के रूप में दिखाई दिए थे। एक्टर अगली बार संजय रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में दिखाई देंगे और इस फिल्म में वो रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा अनिल कपूर की झोली में फिल्म 'फाइटर' भी है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर से ऋतिक अपने डेडली रूप दिखाने वाले हैं और फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Read more about: anil kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X