Bigg Boss 17: बढ़ती जा रही है अंकिता और विक्की के बीच दूरियां, पत्नी का रवैया देख पति को आया गुस्सा

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: 'बिग बॉस 17' शुरु हो चुका है और इस शो की काफी धमाकेदार तरीके से शुरुआत हुई है। लगातार इस शो में लड़ाई -झगड़े के मुद्दे देखने को मिल रहे हैं। इस शो में दो कपल आए हुए हैं- नील-ऐश्वर्या और अंकिता-विक्की।

नील भट्ट और ऐश्वर्या एक-दूजे के काफी करीब नजर आ रहे हैं लेकिन अंकिता और विक्की एक-दूसरे से काफी दूर-दूर नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में आने के बाद अंकिता विक्की का बदला रूप देखकर हैरान है और वो कई बार नाराजगी जता चुकी हैं कि उन्हें विक्की का ये बर्ताव पसंद नहीं आ रहा है। अब इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की और अंकिता का झगड़ा होता हुआ दिख रहा है।

हाल ही में विक्की और अंकिता के झगड़े की झलक एक प्रोमो में देखने को मिली। इस वीडियो में अंकिता विक्की से दूर लेटी नजर आती है। इस पर विक्की कहते हैं कि पता था मुझे यही होगा। इस पर अंकिता पूछती हैं कि क्या तो विक्की कहते हैं कि ये क्यों हो रहा है? इस पर अंकिता कहती हैं कि मैंने तो तुझे प्यार से बोला कि आजा यहां पर। तो इस पर सफाई देते हुए विक्की कहते हैं कि अंकु मैं तो हूं हीं यहां पर।

विक्की की बातों पर खीझती हुई अंकिता कहती हैं कि तो तू जा यहां से मैं तो बैठी हूं आराम से। मुझे अच्छा लग रहा है ऐसे टाइम अपना यहां पर। इस पर विक्की कहते हैं कि तेरे को जो चीज अच्छी लगती है ना वो उन हालातों पर सही नहीं होती है। इस पर अंकिता कहती हैं कि तू करता है इंजॉय सबके साथ बहुत अच्छी बात है। सब आपके दोस्त बन गए, बहुत अच्छी बात है। इस पर विक्की कहते हैं कि क्या मैं ऐसे पहले नहीं था? तू तो मुझे पहले दिन से ही जानती है। इस अंकिता उन्हें टोकते हुए कहती हैं कि पर इतना तो नजरअंदाज नहीं करता था।

अंकिता के मुंह से नजरअंदाज शब्द सुनकर विक्की हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि तुम्हें समझ में आ रहा है कि तू क्या शब्द इस्तेमाल कर रही है। क्या मैं नजरअंदाज करता हूं तुझे। इस पर अंकिता कहती है कि नजरअंदाज मतलब तू सबके साथ रहता है लेकिन मेरे साथ नहीं रहता। इस विक्की कहते हैं कि तेरा मतलब है कि मैं सबके साथ ना रहूं बस तेरे साथ रहूं।

विक्की खीझते हुए आगे कहते हैं कि फिर हम यहां क्या कर रहे हैं। हम फिर घर पर रहते हैं, यहां क्यों आए? इस पर अंकिता कहती हैं कि मैं आपको क्या बोली मेरी हिम्मत नहीं है, हिम्मत नहीं है। हिम्मत क्या नहीं है? मैं कब आपको रोकती हू्ं कुछ करने से? फिर अंकिता के मुंह से ये बात सुनकर विक्की मुंह बनाने लग जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X