Bigg Boss 17: मान ही नहीं रही हैं खानजादी, पहले मुनव्वर, फिर ईशा और अब अंकिता को बनाया निशाना

Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 के आने वाले एपिसोड में अंकिता लोखंडे और खानजादी उर्फ फिरोजा खान के बीच तीखी बहस होती नजर आएगी। शुक्रवार दोपहर को, शो के निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी किया जिसमें पवित्र रिश्ता की पूर्व अभिनेत्री को खानजादी से भिड़ते देखा जा सकता है। खानजादी ने गुस्से में कहा, "मैं सीरियल नहीं करती"।
प्रोमो की शुरुआत खानजादी द्वारा अंकिता से यह कहने से होती है, "मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती", जिसके बाद अंकिता कहती है, "कौन तुमसे बात करना चाहता है?" दोनों एक-दूसरे को 'बेवकूफ' कहते हैं, इससे पहले अंकिता खानजादी पर फुटेज मांगने के लिए फालतू के 'नाटक' रचने का आरोप लगाती हैं। इस पर फिरोजा कहती हैं, 'मैं सीरियल नहीं करती हूं।' इससे अंकिता चिढ़ जाती है और फिर रैपर को याद दिलाती है कि बिग बॉस भी एक टेलीविजन शो है। "क्या मतलब है तेरा?" अंकिता खानज़ादी को 'ढोंगी' कहती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले खानजादी की मुनव्वर फारूकी से भी तीखी नोकझोंक हुई थी। खानजादी का आरोप था कि मुनव्वर उन्हें निगेटिव तरीके से पेश कर रहे हैं। यही नहीं, फिरोजा खान की ईशा मालवीय से भी बहस हो गई थी, फिरोजा ने ईशा को 'सबसे बदसूरत' कहा था। हालांकि, ईशा ने खानज़ादी को चेतावनी दी कि वह उन्हें शर्मिंदा न करें और यहां तक कि अभिषेक कुमार ने फ़िरोज़ा पर कमेंट पास करने का आरोप लगाया था।
सलमान खान का रियलटी शो बिग बॉस 17 एक विवादित शो है, इसमें हर दिन हलचल देखने को मिलती हैं। शो को लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद शुरु हो चुका है, दर्शक अपने पंसदीदा सद्स्यों को सपोर्ट करने लगे हैं। इस बार शो में टीवी सेलेब्स के साथ साथ यूट्यूबर भी अपना जादू दिखा रहे हैं। शो को लेकर फैंस भी अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications