Bollywood Highlights: फैंस के बीच दिखा 'जवान' का अलग क्रेज, शहनाज गिल के 'शो' में पहुंची शिल्पा शेट्टी

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: शाहरुख खान अपनी नई फिल्म जवान (Jawan) ने फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं तो फैंस के बीच इसका अलग ही नशा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस थिएटर के बाहर रात के 2 बजे तक फिल्म जवान की टिकट लेने के लिए लाइम में खड़े हैं। इससे ये तो साबित हो गया है कि शाहरुख खान फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस के बीच फैंस का एक अलग ही क्रेज है। हर कोई फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहा है।

बिग बॉस फेम शहनाज गिल अपना एक चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' भी चलाती हैं। इसमें अभी तक कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स जा चुके हैं। इस बार पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल के चैट शो में फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पहुंची तो दोनों जमकर मस्ती की। शहनाज और शिल्पा के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस इनको काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस शो में सारा अली खान, कपिल शर्मा, आयुष्मान खुराना राजकुमार समेत कई सितारें पहुंचे।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प, चटपटी और महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से....

LIVE Feed
  • Sep 6, 2023 8:03 PM

    प्रियंका चोपड़ा की जेठानी ने कन्फर्म किया डिवॉर्स

    जो जोनास ने अपनी पत्नी और गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री सोफी टर्नर के साथ तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है। यह जोड़ा, जिनकी शादी को चार साल हो गए थे, दो बच्चों के माता-पिता हैं: 3 साल की विला और उनकी 1 साल की बेटी। जोनास ब्रदर्स गायक द्वारा प्रस्तुत तलाक की याचिका में कहा गया था कि "दोनों पक्षों के बीच विवाह अपरिवर्तनीय रूप से टूट गया है।" इस तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, 'शादी के चार शानदार वर्षों के बाद, हमने सौहार्दपूर्ण ढंग से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। ऐसा क्यों है, इसके बारे में कई अटकलें हैं, लेकिन वास्तव में यह एक एकजुट निर्णय है और हम ईमानदारी से आशा करते हैं कि हर कोई हमारे और हमारे बच्चों के लिए गोपनीयता की हमारी इच्छाओं का सम्मान करेगा।'

  • Sep 6, 2023 7:28 PM

    Delhi Metro के अंदर कपल कर रहा था रोमांस, आंटी ने देखते ही काटा गदर; कहा- 'एक घंटे से देख रही हूं...'

    Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के वीडियोज आए दिन वायरल होते ही रहते हैं। पूरे शहर को ये मेट्रो जोड़े रखती है और रोज लाखों लोग सफर करके अपने-अपने ऑफिस और घर का रास्ता तय करते हैं। लेकिन इसी मेट्रो से कभी-कभार कई अजीबोगरीब वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं।

    Delhi Metro के अंदर कपल कर रहा था रोमांस, आंटी ने देखते ही काटा गदर; कहा- 'एक घंटे से देख रही हूं...'
  • Sep 6, 2023 6:46 PM

    'सुख कहां मिलता है आपको' सवाल पर बोलीं शिल्पा- जब मुझे पैसा मिलता है.. लोग बोले- पति की साइट पर

    Shilpa Shetty Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी धीरे-धीरे अब फिल्मों में फिर से कदम रख रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सुखी का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो एक हाउसवाइफ की व्यथा को दर्शा रही हैं। इसी फिल्म के बाद उनकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें एक शख्स ने ऐसा सवाल पूछा कि खुद शिल्पा भी पानी-पानी हो गईं।

    'सुख कहां मिलता है आपको' सवाल पर बोलीं शिल्पा- जब मुझे पैसा मिलता है.. लोग बोले- पति की साइट पर
  • Sep 6, 2023 5:40 PM

    सुजैन खान ने अपने एक्स ससुर जी को किया बर्थडे विश

    ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें 74वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फैमिली फोटो शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्यारे पापा.. भगवान आपको एक शानदार साल का आशीर्वाद दें।" तस्वीर में ऋतिक और सुज़ैन के बेटे रेहान और रिदान अपने दादा के साथ हैं।

    सुजैन खान ने अपने एक्स ससुर जी को किया बर्थडे विश
  • Sep 6, 2023 4:49 PM

    KBC: इस सात करोड़ी सवाल का जवाब देने से चूके थे जसकरण सिंह, पुराणों से उठाया गया ये कठिन सवाल

    Kaun Banega Crorepati 15 Update: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के हालिया एपिसोड काफी रोमांचक रहे हैं, जिसमें सीजन को अपना पहला 1 करोड़ विजेता मिला। पंजाब के प्रतियोगी जसकरन सिंह, 21 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट, खेल में असाधारण साबित हुए। वह 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीतने में सफल रहे और उनसे अंतिम 7 करोड़ के प्रश्न को हल करने की उम्मीद थी।

    KBC: इस सात करोड़ी सवाल का जवाब देने से चूके थे जसकरण सिंह, पुराणों से उठाया गया ये कठिन सवाल
  • Sep 6, 2023 3:31 PM

    जान्हवी कपूर, विक्रम आदित्य मोटवानी 'द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल' के दूसरे एडिशन में लेंगे भाग

    जान्हवी कपूर, विक्रम आदित्य मोटवाने और अमित शर्मा जैसी बॉलीवुड हस्तियां समेत कई अन्य लोग द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल (टीएचएफएफ) के दूसरे एडिशन में भाग लेते और मास्टरक्लास देते नजर आएंगे। टीएचएफएफ 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाला है। जान्हवी ने कहा, "हिमालयन फिल्म महोत्सव हिमालयी क्षेत्रों के फिल्म निर्माताओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का एक शानदार तरीका है। यह महोत्सव दर्शकों को विभिन्न प्रकार की फिल्में देखने और देशभर के फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्रदान करेगा।"

  • Sep 6, 2023 2:45 PM

    उर्फी जावेद ने प्रोडक्शन हाउस के बाहर खड़ा किया तमाशा, दोनो हाथ डाले पैंट के अंदर और..

    Uorfi Javed Latest Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद के नित नए लुक्स के फैंस तरसते रहते हैं। उर्फी भी अपने फैंस की प्यास बुझाने के लिए कुछ ना कुछ अतरंगी करती दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद नया वेश धारण कर अपने घर से निकली और पैपराजी ने उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया। उर्फी जावेद के लुक इस दौरान सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना ने बार जो एक्सपेरिमेंट किया है उन्हे ना सिर्फ लोग हैरान हो रहे हैं बल्कि कई लोगों की तो हंसी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उर्फी जावेद इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही जहां चेहरे से लेकर पैरों तक उर्फी ने अरने पूरे बदन को काले लिबास से कवर किया हुआ था तो वहीं ब्रेस्ट पर जाली लगाई थी जिसमें से उनके ब्लैक ब्रा साफ दिखाई दे रही थी।

  • Sep 6, 2023 2:04 PM

    सोफी टर्नर और जो जोनस ने दी तलाक की अर्जी

    जो जोनास और उनकी पत्नी सोफी टर्नर को लेकर लगातार खबरें आ रहीं थीं कि दोनों शादी के चार साल के बाद अलग होने जा रहे हैं। अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है क्योंकि अब ऑफिशियली पता चल गया है कि उन्होने तलाक की अर्जी दे दी है।

  • Sep 6, 2023 12:59 PM

    सनी देओल की गदर 2 ने बाहुबली को पछाड़ा

    सनी देओल स्टारर गदर 2 की गति अब भले ही धीमी हो चुकी है, लेकिन फिल्म ने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। भारत में जहां फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 650 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

  • Sep 6, 2023 12:10 PM

    Watch Video: शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर पहुंचे दीवाने फैंस, जमकर किया 'Jawan' के गाने पर डांस

    सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) का फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें शाहरुख खान (Shahrukh khan) के घर मन्नत के बाहर पहुंचकर जवान के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं।

  • Sep 6, 2023 12:00 PM

    INDIA vs BHARAT- डिबेट में कूदे जैकी श्रॉफ

    जैकी श्रॉफ का कहना था, ''हमारे देश को सबसे पहले भारत के ही नाम से जाना जाता था? जैसे मेरा नाम जैकी और मुझे जॉकी भी कहते हैं। कुछ मुझे जॉकी कहते हैं और कुछ मुझे जाकी कहते हैं। इस तरह से लोग मेरा नाम बदल लेते हैं लेकिन मैं नहीं बदलूंगा। नाम बदल भी गया तो हम नहीं बदलेंगे। देख का नाम कितना भी बदल लीजिए लेकिन हम भारतीय (INDIAN) ही रहेंगे।''

  • Sep 6, 2023 11:35 AM

    अपना एटीट्यूड बदलो.. सैफ अली खान ने करीना से क्यों कही ऐसी बात?

    करीना ने बताया.. ''सैफ ने मुझसे कहा था, 'ऐसा नहीं है कि वैन से मेकअप लगा कर तुम सेट पर जाकर डायलॉग बोलोगी!' कृपया यह एट्टिट्यूड बदल लो। आप जयदीप और विजय के साथ काम कर रहे हैं। अपने पैर की उंगलियों पर रहने के लिए तैयार रहें। वो लगातार इंप्रोवाइज करते रहते हैं।

  • Sep 6, 2023 11:06 AM

    80 साल की उम्र में दुबई पहुंची सलमा खान

    सलमान खान के काम की वजह से सलमा खान 80 साल की उम्र में दुबई पहुंची थी। दरअसल सलमान खान के बीइंग ह्यूमन की नई शॉप दुबई में खुली है और सलमान खान इसकी शुरुआत मां के हाथों से ही करवाना चाहते थे। यही कारण है कि सलमान खान दुबई पहुंची और शॉप की शुरुआत की।

  • Sep 6, 2023 10:44 AM

    उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक

    उर्फी जावेद ने कुछ नहीं पहना है और एक नेट का दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आ रही हैं। अपने जरूरीं अंगो छुपाने के लिए उर्फी जावेद को अपना हाथों का सहारा लेना पड़ा। इस तरह के रिवीलिंग कपड़ों के साथ धमाका करने के बाद लोग लगातार उर्फी की इन तस्वीरों को साझा कर रहे हैं।

  • Sep 6, 2023 10:10 AM

    इंडिया vs भारत विवाद पर जैकी श्रॉफ की प्रतिक्रिया आई सामने

    इन दिनों देश के नाम को लेकर सियासत गरमाई हुई है। 'भारत और इंडिया' मुद्दा यह है कि देश का नाम एक ही होना चाहिए और वह नाम हो-भारत। जी हां, बीते कई दिनों से 'संविधान' से देश के 'इंडिया' नाम को हटाए जाने की मांग उठ रही है। तोअमिताभ बच्चन के बाद अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' की जगह 'भारत' इस्तेमाल करने को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा, ''पहले हमारे देश को भारत कहा जाता था ना? मेरा नाम जैकी है, कुछ मुझे जॉकी कहते हैं और कुछ मुझे जाकी कहते हैं। लोग मेरा नाम इसलिए बदल देते हैं, मैं नहीं बदलूंगा। सिर्फ नाम बदलेगा, हम नहीं बदलेंगे। आप लोग देश का नाम बदलते रहते हैं, लेकिन यह मत भूलिए कि आप भारतीय हैं।''

  • Sep 6, 2023 8:41 AM

    Dream Girl 2 Box Office Collection: 100 करोड़ से चंद कदम दूर 'ड्रीम गर्ल 2'

    बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इस समय हर किसी की फेवरेट बनी हुई है। सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 12वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि फैंस पर 'ड्रीम गर्ल 2' की पूजा का जादू चल गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने करीब 3 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि वीक डे के हिसाब से काफी शानदार माना जा रहा है। बात करें 'ड्रीम गर्ल 2' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो अब तक इस फिल्म ने 91 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और अब 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से ये फिल्म चंद कदम दूर है।

  • Sep 6, 2023 8:36 AM

    प्राची देसाई ने ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर, खूबसूरती देख लोगों ने पूछा लंबे समय तक जवान रहने का राज

    टीवी से अपनी शुरुआत करके बड़े पर्दे तक का शानदार सफर करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई की खूबसूरती पर फिदा होने वालों लाखों लोग हैं। प्राची देसाई (Prachi Desai) मनोरंजन जगत की उन खूबसूरत और प्यारी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होती हैं जिनकी तारीफ करते हुए फैंस कभी थकते नहीं हैं। हाल ही में प्राची देसाई ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, इनमें प्राची साड़ी में नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देख हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X