KBC: इस सवाल का जवाब देकर करोड़पति बने जसकरण सिंह, दिल्ली से जुड़ा है ये कठिन सवाल

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati 15 Update: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के हालिया एपिसोड काफी रोमांचक रहे हैं, जिसमें सीजन को अपना पहला 1 करोड़ विजेता मिला। पंजाब के प्रतियोगी जसकरन सिंह, 21 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट, खेल में असाधारण साबित हुए। वह 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जीतने में सफल रहे और उनसे अंतिम 7 करोड़ के प्रश्न को हल करने की उम्मीद थी।

कंटेस्टेंट जसकरन सिंह ने जैसे ही एक करोड़ के सवाल का जवाब दिया था, वो काफी इमोशनल हो गए थे। लेकिन क्या आप वो सवाल जानते हैं, जिसका जवाब देकर जसकरण शो के इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए थे?

सवाल- जब भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी तब वायसराय कौन थे?

विकल्प इस प्रकार थे-

A- लॉर्ड कर्जन
B- लॉर्ड हार्डिंस
C- लॉर्ड मिंटो
D- लॉर्ड रीडिंग

इस सवाल के जवाब के लिए जसकरण सिंह ने अपना पूरा समय लिया और फिर उन्होंने बेहद समझदारी से फैसला लेते हुए ऑप्शन B यानी लॉर्ड हार्डिंस को लॉक कर दिया। इस सवाल का जवाब मिलते ही केबीसी के मंच पर तो जैसे जश्न ही शुरू हो गया था। अमिताभ बच्चन ने जिस तरह से शो के 15वें सीजन के पहले करोड़पति का ऐलान किया, हर कोई अपनी सीट से उठ खड़ा हुआ और जसकरन की इस जीत का जश्न मनाने लगा। बिग बी ने भी जसकरन को गले लगा लिया था।

एक करोड़ के सवाल का जवाब देने के बाद अब बारी आई सात करोड़ के सवाल का जवाब देने की। इस सवाल को लेकर सबने अपनी सांसें थाम रखी थी, क्योंकि इस सवाल के सही जवाब से कई इतिहास रचे जा सकते थे। आइए आपको बताते हैं कि सात करोड़ का ये सवाल क्या था?

सवाल- पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को हिरण के अभिशाप के कारण सौ वर्षों तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?

विकल्प इस प्रकार थे-

A- क्षेमधूर्ति
B- धर्मदत्त
C- मितध्वज
D- प्रभंजन

इस सवाल के जवाब को लेकर खुद जसकरण सिंह श्योर नहीं थे और ना ही वो एक करोड़ जितनी बड़ी धनराशि को खोने का रिस्क नहीं उठा सकते थे। इसलिए बिना कोई जोखिम उठाए, उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया और 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ गर्व से वो शो से बाहर हो गए। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का जवाब भी बताया और वो था- आप्शन D या प्रभंजन।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जसकरण पंजाब के छोटे से शहर खालरा का रहने वाले हैं। सिंह ने अमिताभ के साथ बातचीत करते हुए अपने संघर्ष के बारे में बताया और बताया कि कैसे उनके परिवार ने उनका समर्थन किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने UPSC और KBC की तैयारी के लिए पढ़ाई का प्रबंधन किया। अगर वह 7 करोड़ रुपये जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो वे अपने परिवार के साथ एक बड़े शहर में बसना चाहेंगे, जहां उनके भविष्य के लिए बेहतर सुविधाएं हों।

जसकरण ने एक वायरल वीडियो में कहा, "मेरा पापा कैटरर का काम करते हैं। मेरे दादाजी छोले भटूरे बेचते हैं। मेरे दादी किराने की दुकान चलाती हैं। बचपन से सपना था कि अपने परिवार को अच्छा भविष्य दे सकता हूं।" आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 15 14 अगस्त, 2023 को लॉन्च किया गया था और जसकरण सिंह इस सीजन के पहले करोड़पति बनकर उभरे हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: kbc 15 kaun banega crorepati
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X