'सुख कहां मिलता है आपको' सवाल पर बोलीं शिल्पा- जब मुझे पैसा मिलता है.. ट्रोल बोले- राज कुंद्रा की साइट पर

Shilpa Shetty Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी धीरे-धीरे अब फिल्मों में फिर से कदम रख रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सुखी का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो एक हाउसवाइफ की व्यथा को दर्शा रही हैं। इसी फिल्म के बाद उनकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें एक शख्स ने ऐसा सवाल पूछा कि खुद शिल्पा भी पानी-पानी हो गईं।
शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म 'सुखी' के ट्रेलर रिलीज पर मीडिया से बात करती नजर आईं और इसी दौरान उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसे सुनकर शिल्पा खुद काफी हैरान रह गईं। रिपोर्टर ने शिल्पा से पूछा कि खूबसूरत भी हैं आप तो कभी-कभी ऐसा होता होगा कि कुछ आड़े-टेढ़े बूढ़े आपको देखते होंगे, कुछ जवान भी देखते होंगे। तो सुख कहां मिलता है आपको?
अटपटा सा सवाल सुनकर शिल्पा शेट्टी भी कुछ देर के लिए हैरान रह जाती हैं और कुछ सोचने के बाद जवाब देती हैं कि हम एक्टर हैं, हमारा काम है एंटरटेन करना चाहे जनता कैसी भी हो। मैं जजमेंटल नहीं हूं... मैं जज तभी करती हूं, जब मुझे पैसे मिलते हैं टीवी पर। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भी इस क्लिप के मजे लेने लगे। एक यूजर ने तो कह दिया- 'राज कुंद्रा की साइट पर'।
शिल्पा शेट्टी की फिल्म के बारे में बात करें तो यह फिल्म एक ऐसी हाउसवाइफ की है जो परिवार की जिम्मेदारी निभाते-निभाते खुद को भूल गई है। लेकिन फिर वो अपने दोस्तों से मिलने का प्लान बनाती है। लेकिन सुखी का पति इस बात से नाराज हो जाता है और उसे जाने से मना कर देता है लेकिन वो बिना बताए ही अपने दोस्तों के पास निकल पड़ती है। कॉमेडी से भरपूर इस ट्रेलर को देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगी। शिल्पा शेट्टी की ये मजेदार फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications