Delhi Metro के अंदर कपल कर रहा था रोमांस, आंटी ने देखते ही काटा गदर; कहा- 'एक घंटे से देख रही हूं...'

Delhi Metro

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के वीडियोज आए दिन वायरल होते ही रहते हैं। पूरे शहर को ये मेट्रो जोड़े रखती है और रोज लाखों लोग सफर करके अपने-अपने ऑफिस और घर का रास्ता तय करते हैं। लेकिन इसी मेट्रो से कभी-कभार कई अजीबोगरीब वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं।

हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला, एक कपल पर काफी ज्यादा नाराज दिखाई दे रही है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो महिला इस बात से नाराज है कि वो कपल मेट्रो में एक-दूसरे के काफी कोजी हो रहा था, जो उनको अच्छा नहीं लगा।

बुजुर्ग महिला लड़की से कहती हुई दिख रही हैं - एक घंटा हो गया देखते-देखते... कभी उसके बाल पकड़ रही है, कभी गाल... कभी उसे ऐसे कर रही है वैसे कर रही है...। इसके बाद लड़की भी आंटी की बात का पलटकर जवाब देती है। ऐसे में आंटी अपना गुस्सा शांत करके बड़े प्यार से कहती हैं- अच्छा नहीं लगता बेटा। इतने में मेट्रो में मौजूद लोग वहां चिल्लाने लगते हैं और कुछ लोग तो हंसने लगते हैं।

दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस मेट्रो ने ही पूरी दिल्ली को जोड़कर रखा हुआ है। दिल्ली के अंदर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अंतिम छोड़ तक भी कनेक्टिविटी देती है। लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली इस मेट्रो के पिछले काफी दिनों से कई वीडियोज सामने आए हैं, जो कि चर्चा का विषय बन गए।

दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आई, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखा और आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते हुए तो देखा ही गया है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X