Bollywood Highlights- भीड़ में फंसने से बिगड़ी फराह खान की तबियत, ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 27 Septeber- सुबह होते ही हम आपके लिए फिर से बी-टाउन की कुछ खबरें लेकर सामने आए हैं और ये सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। इस पेज पर आपको हर खबर की अपडेट मिलेगी।

Farah Khan- मुंबई के लाल के राजा के दर्शन करना इस वक्त काफी मुश्किल हो चुका है। सितारों के जो वीडियोज सामने आ रहे हैं वो आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। भीड़ में बुरी तरह से फंसने पर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान की हालत काफी खराब हो गई।

नौबत उनकी तबियत बिगड़ने तक आ गई थी। इस दौरान देखा गया कि कुछ लोग उनको सहारा देकर भीड़ से निकालकर लिए जा रहे हैं। फिलहाल फराह खान ने पोस्ट करते हुए खुद बताया है कि वो ठीक हैं लेकिन भीड़ में फंसने की वजह से उनकी हालत ऐसी हो गई थी।

Shehnaaz Gill Troll- बिग बॉस से निकलकर मशहूर हुईं शहनाज गिल इस वक्त अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस वक्त फिर से वो इस तरह की ड्रेस में सामने आई हैं कि लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। इस दौरान वो भूमि पेडनेकर के साथ थीं और येलो कलर की बेहद शॉर्ट ड्रेस पहने हुईं थीं।

वायरल वीडियो में लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं और उनको शहनाज गिल का ये बोल्ड अवतार बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का मानना है कि शहनाज अब पहले जैसी नहीं रही।

इसी तरह की ढेरों बॉलीवुड की चटपटी खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 27, 2023 7:44 PM

    सालों बाद फिर से साथ आए Aashiqui 2 फेम आदित्य रॉय- श्रद्धा कपूर, फैंस हुए इमोशनल

    सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर साथ में देखे गए। दोनों को साथ में ऐसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Sep 27, 2023 7:28 PM

    फुकरे 3 की रिलीज से पहले फैंस को मिला खास तोहफा, फिल्म में 'खुफिया' गेस्ट अपीयरेंस लेंगे अली फजल

    'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'फुकरे 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें फुकरे गैंग को मजेदार अंदाज में देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। हालांकि, इस बार फिल्म में अली फजल की अनुपस्थिति ने दर्शकों को थोड़ा निराश कर दिया है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में अली फजल का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा।

  • Sep 27, 2023 7:02 PM

    हनीमून से पहले ही राघव को अपने इस काम से दीवाना बना रही परिणीति चोपड़ा, सुनकर आपको लगेगा झटका!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं इस बात का सबूत उनकी लवस्टोरी है। अब दोनों ने शादी भी कर ली है। शादी के कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह परिणीति और राघव अपनी शादी में खुश हैं और एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच अब हनीमून से पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने पति को शानदार तोहफा दिया है। इस तोहफे को सुनकर हर कोई बहुत खुश है और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहा है

  • Sep 27, 2023 6:02 PM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो जगह करेंगे रिसेप्शन

    Parineeti Chopra Raghav Chadha reception: न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एयरपोर्ट लुक से लेकर शादी के लुक को लेकर परिणीति चोपड़ा के वीडियो और फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब खबर है कि जल्द ही परिणीति और राघव दो जगहों पर अपनी कुछ समस्याओं की वजह से रिसेप्शन करेंगे। ऐसी खबर है कि, कपल दिल्ली में राजनेताओं और मुंबई में सेलेब्स की वजह से रिसेप्शन होगा।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो जगह करेंगे रिसेप्शन
  • Sep 27, 2023 5:22 PM

    एक शो में धासू एंट्री के लिए अंकिता ने खरीदा पूरा बाजार, पति विक्की की जेब हुई ढीली

    Bigg Boss 17: टीवी की दुनिया सबसे ज्यादा चर्चित और पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस जल्द ही फिर से अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। सलमान खान के इस धमाकेदार शो बिग बॉस 17 में इस बार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एंट्री लेने वाले हैं। ऐसी खबर है कि, शो में अपनी जबरदस्त एंट्री के लिए अंकिता ने पूरा का पूजा बाजार ही खरीद लिया है।

  • Sep 27, 2023 5:19 PM

    अजीबों-गरीब ड्रेस पहनकर निकली Urfi Javed ने कहा, -"मैं राज कुंद्रा की तरह करना..."

    Urfi Javed: हमेशा ही अपने कपड़ो और अपने बयानों को लेकर खबरों में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर उर्फी जावेद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। उर्फी हाल ही में अपने नए अतरंगी लुक के साथ मुंबई में स्पोर्ट हुई, इस दौरान उर्फी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर बयान दिया और कहा वह उनकी तरह की कुछ करना चाहती हैं।

  • Sep 27, 2023 4:19 PM

    इस टीवी एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर रो रहे थे लोग, तभी हसीना ने फोटो शेयर करके कहा- 'मैं जिंदा हूं'

    Thapki Pyaar Ki Actress: मशहूर टीवी शो 'थपकी प्यार की' से प्रसिद्धि पाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मौत की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने यूट्यूब वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसका शीर्षक था 'थपकी प्यार की अभिनेत्री का निधन', 'एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो' और 'एक्ट्रेस थपकी का निधन-चौंकाने वाली खबर'।

    इस टीवी एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर रो रहे थे लोग, तभी हसीना ने फोटो शेयर करके कहा- 'मैं जिंदा हूं'
  • Sep 27, 2023 2:59 PM

    हद से ज्यादा बोल्ड दिखने के लिए Sonam Kapoor ने पहना ऐसा आउटफिट, हाथों से बार-बार ढकती रहीं इज्जत

    Sonam Kapoor Video: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को फैशन क्वीन भी कहा जाता है। लेकिन फैशन की एक बात जो लोगों को कत्तई पसंद नहीं आती, वो है इसमें होने वाला अंग प्रदर्शन और खासतौर पर तब जब ये अंग प्रदर्शन ऊप्स मोमेंट में तब्दील हो जाए तो।

    हद से ज्यादा बोल्ड दिखने के लिए Sonam Kapoor ने पहना ऐसा आउटफिट, हाथों से बार-बार ढकती रहीं इज्जत
  • Sep 27, 2023 2:13 PM

    भर-भरकर बोल्ड अदाएं दिखाने वाली इन हसीनाओं को अब नहीं मिल रहा पति, एक तो शादीशुदा मर्द से ही...

    Bhojpuri Unmarried Actress: बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपना नाम कमाने की कोशिश कर रही है, हालांकि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आए दिन विवादों में ही रहती है। वजह है अश्लील कंटेंट। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भर-भरकर अश्लीलता परोसी जाती है और महिला एक्ट्रेस को तो खूब हॉटनेस दिखानी पड़ती है। लेकिन इनका खामियाजा भी भोजपुरी हसीनाओं को भुगतना पड़ता है।

    भर-भरकर बोल्ड अदाएं दिखाने वाली इन हसीनाओं को अब नहीं मिल रहा पति, एक तो शादीशुदा मर्द से ही...
  • Sep 27, 2023 1:31 PM

    परिणीति चोपड़ा ने अपने पति के लिए गाया खूबसूरत गाना

    परिणीति चोपड़ा, जो अपने अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं, एक प्रतिभाशाली गायिका भी हैं और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ अपनी शादी के लिए, उन्होंने 'ओ पिया' नामक एक रोमांटिक गाना रिकॉर्ड किया। हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में बोल वाले गाने के माध्यम से, परिणीति ने राघव के प्रति अपना प्यार जताया है।

  • Sep 27, 2023 12:35 PM

    'जवान' का 20वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुमान है कि जवान ने सभी भाषाओं में अपने 20वें दिन भारत में ₹5.1 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹389.88 करोड़ (हिंदी में ₹347.98 करोड़, तमिल में ₹23.86 करोड़ और तेलुगु में ₹18.04 करोड़) और दूसरे हफ्ते में ₹136.1 करोड़ (हिंदी में ₹125.46 करोड़, तमिल में ₹4.17 करोड़) का कलेक्शन किया। , और तेलुगु में ₹6.47 करोड़)।

  • Sep 27, 2023 11:47 AM

    टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर रिलीज

    सलमान खान ने फैंस के इंतजार को खत्म कर दिया है। वादे के मुताबिक टाइगर 3 का दमदार टीजर 11 बजे रिलीज हो गया है। जाहिर है कि फैंस के लिए ये किसी उपहार से कम नहीं है।

  • Sep 27, 2023 11:32 AM

    Yash Chopra- रोमांस किंग ने हिंदी फिल्मों की दिया था नया रूप

    जब भी बॉलीवुड में रोमांस या फिर रोमांटिक फिल्मों की बात होगी तो सबसे पहले अगर किसी का नाम आएगा तो वो होंगे यश चोपड़ा। मशहूर फिल्म फिलहाल हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी बनाई हुई हर फिल्म आज भी उनके होने का एहसास दिलाती है। आज यश चोपड़ा का जन्मदिन है और इस मौके पर उनको याद करते हुए उनके फैंस भावुक हो रहे हैँ।

  • Sep 27, 2023 11:07 AM

    गणपत का पोस्टर रिलीज

    टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की धमाकेदार फिल्म गणपत को लेकर चर्चा है। इस वक्त एक पोस्टर रिलीज किया गया गया है जिसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन नजर आ रही है। कृति सैनन का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Sep 27, 2023 10:27 AM

    आमिर खान के साथ हाथ मिलाएंगे सनी देओल!

    सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक एक्शन फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। और ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनाई जाएगी। यह तिकड़ी फिल्म को दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 के आसपास फ्लोर पर ले जाने की सोच रही है। वहीं, फिल्म की आधिकारिक घोषणा सनी देओल के जन्मदिन (19 अक्टूबर) पर की जा सकती है।

  • Sep 27, 2023 9:54 AM

    Nayanthara ने जुड़वां बच्चों की तस्वीर साझा कर हिलाया इंटरनेट

    दरअसल 26 सितंबर को उनको जुड़वां बच्चों का जन्मदिन था और इस मौके पर एक बेहतरीन पोस्ट सामने आई थी। इस पोस्ट में उनके साथ उनके पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन नजर आ रहे हैं। नयनतारा के जुड़वां बच्चों का नाम उइर और उलाग है।

    Nayanthara ने जुड़वां बच्चों की तस्वीर साझा कर हिलाया इंटरनेट
  • Sep 27, 2023 9:31 AM

    Kulhad Pizza Couple की मुसीबतें बढ़ीं, बनाया जा रहा है राजनीतिक दबाव

    सहज ने लिखा, "मीडिया और जनता से अपील... मुझमें साक्षात्कार करने का साहस नहीं है। बिना सबूत के किसी की फर्जी बातों पर विश्वास करके हमारी छवि को और खराब न करें। पुलिस अपना काम कर रही है। जब हमने राजनीतिक दबाव में मामला नहीं निपटाने का फैसला किया तो उन्होंने हमारे खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया।

  • Sep 27, 2023 8:39 AM

    पुष्पा और आरआरआर जैसी फिल्मों पर भड़के दिग्गज अभिनेता

    नसीरुद्दीन शाह बोले, ''मैंने आरआरआर देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सका, मैंने पुष्पा देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सका। हालाँकि मैंने मणिरत्नम की फिल्म देखी। क्योंकि वह बहुत सक्षम फिल्म निर्माता हैं और उनका कोई एजेंडा नहीं है। देखने के बाद अक्सर एक ख़ुशी का एहसास होता है जो कई दिनों तक बना रहता है। मैं कल्पना नहीं कर सकता, मैं ऐसी फिल्में देखने कभी नहीं जाऊंगा।''

  • Sep 27, 2023 7:56 AM

    भीड़ में फंसे सोनू सूद और शेखर सुमन

    लाल बागचा राजा के पंडाल से एक और चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोनू सूद, शेखर सुमन और फराह खान नजर आ रही हैं। बेशक इस वीडियो को देखने के बाद स्टार्स स्टार्स नहीं लगेंगे बल्कि भीड़ का एक हिस्सा दिख रहे हैं।

  • Sep 27, 2023 7:06 AM

    फराह खान को ऐसे निकाला गया बाहर

    लाल बाग के राजा के दर्शन करने के दौरान भीड़ में फंसी फराह की हालत खराब, सामने आया ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X