हद से ज्यादा बोल्ड दिखने के लिए Sonam Kapoor ने पहना ऐसा आउटफिट, हाथों से बार-बार ढकती रहीं इज्जत

Sonam Kapoor Video: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को फैशन क्वीन भी कहा जाता है। लेकिन फैशन की एक बात जो लोगों को कत्तई पसंद नहीं आती, वो है इसमें होने वाला अंग प्रदर्शन और खासतौर पर तब जब ये अंग प्रदर्शन ऊप्स मोमेंट में तब्दील हो जाए तो।
सोनम हुईं अनकंफर्टेबल
हाल ही में सोनम कपूर एक इवेंट में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने ओवरसाइज्ड ब्लेजर पहना हुआ था। उनके इस आउटफिट की खास बात यह थी कि ये आउटफिट ब्रालेस था और अपने इसी लकु की वजह से सोनम कपूर बार-बार अनकंफर्टेबल हो रही थीं। ऊप्स मोमेंट से खुद को बचाने के लिए सोनम ने बार-बार हाथ का सहारा लिया और अपने ब्लेजर को संभालने की कोशिश की। एक्ट्रेस ार काब्लैक पैंट सूट में कमाल की लग रही थीं, लेकिन वो बार-बार अपनी इज्जत ढकती नजर आईं।
सोनम की निजी जिंदगी
सोनम कपूर के इस हालिया लुक को देखकर लग रहा है कि हसीना ने अपना वजन काफी कम कर लिया है। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान काफी वेट गेन कर लिया था लेकिन एक बार फिर से वो फिट हो गई हैं। आपको बता दें, सोनम कपूर की शादी 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हुई और शादी के चार साल बाद 20 अगस्त 2022 को सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने वायु रखा है। वायु अब एक साल का हो चुका है और अब तक एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।
सोनम की आखिरी फिल्म
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को हाल ही में थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म की ऑफिशियल रीमेक थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने अंधी महिला का किरदार निभाया था। इस फिल्म के रिलीज होने पर इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications













