फिल्मों में भर-भरकर बोल्ड अदाएं दिखाने वाली इन हसीनाओं को अब नहीं मिल रहा पति, एक तो शादीशुदा मर्द से ही...

Bhojpuri Unmarried Actress: बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपना नाम कमाने की कोशिश कर रही है, हालांकि, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आए दिन विवादों में ही रहती है। वजह है अश्लील कंटेंट। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भर-भरकर अश्लीलता परोसी जाती है और महिला एक्ट्रेस को तो खूब हॉटनेस दिखानी पड़ती है। लेकिन इनका खामियाजा भी भोजपुरी हसीनाओं को भुगतना पड़ता है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीनाएं हैं लेकिन इनमें से कई एक्ट्रेस तो ऐसी है, जिनका घर अबतक नहीं बस पाया है और वो अपने लिए एक लायक हमसफर की तलाश में जुटी हुई हैं। यही नहीं, कई एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें तो शादीशुदा एक्टर के संग भी आ चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जिनका हुस्न तो लाजवाब है, लेकिन उन्हें कोई दूल्हा नहीं मिल रहा है।
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अब तक 19 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। आम्रपाली के हुस्न के चर्चे तो बॉलीवुड में भी होते हैं। लेकिन 36 साल की इस हसीना को अब तक हस्बैंड मटैरियल शख्स नहीं मिल पाया है। यही नहीं, आम्रपाली के अफेयर के चर्चे आए दिए भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल निरहुआ के साथ होते रहते हैं।
काजल राघवानी
33 साल की काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। उन्होंने बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं की, लेकिन हां हसीना के अफेयर की खबरें खूब उड़ चुकी है। उनके और खेसारी लाल के अफेयर के चर्चे हुए हैं। साथ ही प्रदीप पांडे चिंटू के साथ भी अफेयर की खबरों को लेकर काजल सुर्खियों में रही हैं।
रानी चटर्जी
अपनी बोल्ड अदाओं से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि रानी का नाम इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ जुड़ा है, लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक किसी से शादी नहीं की है। हालांकि अफेयर के मामले में इस हसीना की जिंदगी काफी गुलजार रही है। रानी चटर्जी का नाम शादीशुदार रवि किशन से जुड़ा, फिर टीवी एक्टर मनदीप बामरा के साथ शादी की खबरें सामने आईं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।


Click it and Unblock the Notifications














