इस टीवी एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर रो रहे थे लोग, तभी हसीना ने फोटो शेयर करके कहा- 'मैं जिंदा हूं'

jigaysa

Thapki Pyaar Ki Actress: मशहूर टीवी शो 'थपकी प्यार की' से प्रसिद्धि पाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मौत की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने यूट्यूब वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसका शीर्षक था 'थपकी प्यार की अभिनेत्री का निधन', 'एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो' और 'एक्ट्रेस थपकी का निधन-चौंकाने वाली खबर'।

एक्ट्रेस ने भी इस फेक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तुरंत स्क्रीनशॉट के साथ लिखा कि वे जीवित हैं और सभी से फर्जी खबरें फैलाना बंद करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा- ल"ये कौन लोग हैं जो ये फैला रहे हैं? दोस्तों, मैं जीवित हूं! चमत्कार चमत्कार! उन्होंने लिखा, फर्जी चैनलों पर इस फर्जी खबर को फैलाना बंद करें।

जिज्ञासा सिन्हा को 'थपकी प्यार की' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। शो में जिज्ञासा के अभिनय को सभी ने खूब पसंद किया लेकिन शो 2017 में ऑफ-एयर हो गया। बाद में, जिज्ञासा ने शो के दूसरे सीजन के साथ वापसी की लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इसे छोड़ दिया। फिर उनकी जगह प्राची बंसल ने ले ली।

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था- 'मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया क्योंकि मैं पिछले चार-पांच महीनों से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हूं। मुझे लगा था कि सारी थकान और बेचैनी व्यस्त शूटिंग शेड्यूल का नतीजा थी। हालांकि, कुछ टेस्ट के बाद मुझे पता चला कि लगातार शूटिंग के कारण मुझे कुछ ऐसी समस्याएं हो गई हैं, जिसने मेरी सेहत पर बुरा असर डाला।'

उन्होंने आगे कहा- 'मैं बस थोड़ा आराम करना चाहता हूं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहती हूं। मैं बिल्कुल ठीक रहना चाहती हूं ताकि बिना किसी ब्रेक के लंबे समय तक काम कर सकूं। यह मेरे लिए बहुत कठिन कॉल था, लेकिन मुझे लगता है कि हर किसी को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और मैं भी वही कर रही हूं।

Read more about: jigyasa singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X