Bollywood Highlights: शिल्पा शेट्टी के घर आए बप्पा, जरीन खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

Bollywood Live Updates

Bollywood Highlights: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ बप्पा को अपने घर ले आई हैं। अब एक्ट्रेस जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो से कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी रविवार शाम शिल्पा पति राज के साथ मुंबई में गणपति बप्पा की मूरत लेने पहुंची, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने यह कार्रवाई कथित धोखाधड़ी के एक मामले में की है। बता दें, 2018 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने कोलकाता में 6 कार्यक्रमों में शामिल ना होने पर एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इसी तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी चटपटी, महत्वपूर्ण और दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट हिंदी से...

LIVE Feed
  • Sep 18, 2023 8:37 PM

    फिर से शुरू हुआ एकता कपूर का सबसे हिट शो, इस सीरियल की एक्ट्रेस आज बन गई है प्रधानमंत्री मोदी की करीबी

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Re-Telecast: स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश करने के लिए जाना जाता है। चैनल के पास अनुपमा जैसे शो की एक अद्भुत सीरीज है जो महिला सशक्तीकरण को प्रदर्शित करती है, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'तेरी मेरी डोरियां', 'इमली', 'ये हैं चाहतें', 'तितली आदि सीरियल्स को फैंस ने खूब पसंद किया है।

    फिर से शुरू हुआ एकता कपूर का सबसे हिट शो, इस सीरियल की एक्ट्रेस आज बन गई है प्रधानमंत्री मोदी की करीबी
  • Sep 18, 2023 7:38 PM

    टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न', इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म!

    Ganapath First Look: भारत की पहली एक्शन-डायस्टोपियन फिल्म 'गणपथ - राइज ऑफ द हीरो' से टाइगर श्रॉफ का एक्शन से भरपूर पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। गणेश चतुर्थी के मौके पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है।

    टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न', इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म!
  • Sep 18, 2023 7:37 PM

    अकांक्षा पुरी की हरकतों को देखने के बाद मीका सिंह ने तोड़ दी सगाई? खुद को बचाने के लिए सिंगर ने कही ये बात

    Mika Singh On Akanksha Puri: मीका सिंह के फैंस को लगा था कि अब जाकर मीका अपना घर बसा लेंगे। लेकिन 46 साल के सिंगर ने अब अपने शादी के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। जी हां, उन्होंने अपनी मंगेतर से शादी करने से मना कर दिया है और इस पर अपनी खुलकर राय रखी है।

    अकांक्षा पुरी की हरकतों को देखने के बाद मीका सिंह ने तोड़ दी सगाई? खुद को बचाने के लिए सिंगर ने कही ये बात
  • Sep 18, 2023 7:35 PM

    Shruti Haasan के पीछे पड़ा एक शख्स, घबराई हुई एक्ट्रेस ने पकड़ी रफ्तार और फिर किया ये काम

    Shruti Haasan Video: सेलेब्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होती है, उनके फैंस उनसे प्यार करते हैं और उनके बारे में हर एक डिटेल जानना चाहते हैं। हालांकि, कई बार वे जाने-अनजाने में सेलेब्स को परेशान करते हैं और उन्हें अनकंफर्टेबल भी महसूस कराते हैं। हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो इसी बात का सबूत है।

    Shruti Haasan के पीछे पड़ा एक शख्स, घबराई हुई एक्ट्रेस ने पकड़ी रफ्तार और फिर किया ये काम
  • Sep 18, 2023 7:34 PM

    1000 करोड़ का क्लब इस एक्टर ने किया था शुरू, आठ साल बाद जाकर शाहरुख खान को मिली इसी क्लब में एंट्री

    Bollywood 1000 Crore Club: इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो एक्टर एक साल में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर के आमिर खान के 2016 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

    1000 करोड़ का क्लब इस एक्टर ने किया था शुरू, आठ साल बाद जाकर शाहरुख खान को मिली इसी क्लब में एंट्री
  • Sep 18, 2023 3:45 PM

    उर्वशी रौतेला-शहनाज गिल के बाद अब शहनाज गिल के साथ एल्विश यादव का वीडियो वायरल

    Elvish Yadav Roamnce With Esha Gupta Urvashi Rautela And Shehnaaz Gill: बिग बॉस ओटीटी 2 से स्टार बन चुके एल्विश यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक वीडियोज को लेकर छाए हुए हैं। 14 सितंबर को उनके बर्थडे के मौके पर उनका गाना 'हम तो दीवाने' रिलीज हुआ था। इसके बाद से ही बॉलीवुड ही सबसे सेक्सी हीरोइनों के साथ उनके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में एल्विश यादव एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ रोमांस करते दिखे, जिसका राव साहब ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एल्विश यादव जहां व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं शहनाज गिल ग्रीन और ब्लू कलर के चेक नाइट सूट में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो में एल्विश यादव और शहनाज गिल 'हम तो दीवाने' गाने पर रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एल्विश ने कैप्शन में लिखा, "इस जोड़ी को रेट करें। हम तो दीवाने।"

  • Sep 18, 2023 3:15 PM

    गणेश उत्सव पर प्रतीक सहजपाल संग दर्शन करने पहुंची उर्फी जावेद

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद का गणेश चतुर्थी के मौके पर लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। हालांकि इस बार उर्फी की तस्वीरों को देखकर हर कोई उनकी शादी के कयास लगाने पर मजबूर हो रहा है। दरअसल, गणेश उत्सव के शुभ मौके पर उर्फी ट्रेडिशनल अंदाज में प्रतीक सहजपाल के साथ मंदिर के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान सुर्ख दुल्हन जैसे लिबास और लुक में उर्फी को देखकर हर कोई उनकी शादी के चर्चे कर रहा है। हालांकि आपको बता दें कि ऐसे नहीं है। उर्फी और प्रतीक गणेश पूजा के लिए मंदिर में पहुंचे थे और इस दौरान उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गई हैं।

  • Sep 18, 2023 2:33 PM

    एक मौत से डरीं प्रियंका चोपड़ा, ससुराल में सताने लगा इस बात का डर.. बोलीं- नौ महीने बाद...

    Priyanka Chopra On Indian Student Death: मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्न्वी कंडुला की मौत मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'भयावह' बताया है। उनके अंदर इस बात को लेकर भी गुस्सा है कि नौ महीने पहले हुई यह घटना अब सामने आ रही है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने लिखा: "यह भयावह है कि नौ महीने पहले हुई यह दुखद घटना अब सामने आई है।'' उन्होंने कहा, "जिंदगी तो जिंदगी ही होती है। इसकी कोई कीमत नहीं लगा सकता।"

    एक मौत से डरीं प्रियंका चोपड़ा, ससुराल में सताने लगा इस बात का डर.. बोलीं- नौ महीने बाद...
  • Sep 18, 2023 2:08 PM

    Raghav Parineeti Wedding- बराती और घराती के बीच होगा क्रिकेट मैच

    ये क्रिकेट मैच काफी मस्ती भरा होने वाला है क्योंकि चोपड़ा बनाम चड्ढा क्रिकेट मैच होगा। उनके दोस्त भी इस मजेदार इस मैच में शामिल होने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी शादी से काफी ज्यादा खुश हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं।

  • Sep 18, 2023 1:36 PM

    अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार और रणवीर सिंह, शुरु हुई रोहित शेट्टी की धमाकेदार 'सिंघम अगेन'

    रोहित शेट्टी ने धमाकेदार ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' फ्लोर पर आ चुकी है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब निर्देशक ने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो मुहूर्त के मौके पर अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं।

  • Sep 18, 2023 1:11 PM

    Shiv Thakare ने पुलिस की वर्दी में दिखाए गणपति बप्पा

    इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें शिव ठाकरे गणपति बप्पा की मूर्ति का अनावरण करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

    Shiv Thakare ने पुलिस की वर्दी में दिखाए गणपति बप्पा
  • Sep 18, 2023 12:24 PM

    पीएम मोदी के बर्थडे पर फिसली शाहरुख खान की जुबान

    शाहरुख खान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उम्मीद करता हूं आप काम से थोड़ा समय निकालेंगे और मजे करेंगे। हाल ही में एक आरटीआई क्वेरी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा था कि मई 2014 में पहली बार पदभार संभालने के बाद से मोदी ने पिछले 9 वर्षों में एक भी छुट्टी नहीं ली है।

  • Sep 18, 2023 11:20 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस

    इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि निक जोनस स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं कि तभी प्रियंका चोपड़ा स्टेज की तरफ आती हैं। उनको देखकर निक जोनस से भी रहा नहीं जाता है और वो उनकी तरफ बढ़ते हैं। इसके बाद दोनों कुछ सेकेंड तक लिप किस करते हैं और निक गाना गाने लगते हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया किस
  • Sep 18, 2023 10:57 AM

    Fatima Sana Shaikh ने दिखाया अपना हॉट लुक

    इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि कभी वो बिकिनी पहनकर पोज दे रहीं तो कहीं ब्लैक बिकिनी में कलाबाजी करती हुईं नजर आ रही हैं। कभी पूल में तो कभी झरने पर बैठीं फातिमा सना शेख के इस अंदाज ने हिलाकर रख दिया है और लोग हैरान हैँ। पोस्ट के साथ उन्होने लिखा, ''यह प्रवास इससे अधिक उत्तम नहीं हो सकता था।

    Fatima Sana Shaikh ने दिखाया अपना हॉट लुक
  • Sep 18, 2023 10:24 AM

    प्रेग्नेंट Swara Bhaskar को फहद अहमद से मिली सरप्राइज बेबी शॉवर सेरेमनी

    स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद के साथ इन दिनों सातवें आसमान पर हैं क्योंकि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब हाल ही में स्वरा ने अपने इंटीमेट बेबी शॉवर सेरमनी की झलक शेयर की है। स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सरप्राइज गोद भराई सेरेमनी की कई झलकियां शेयर की हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई पहली वीडियो में वे अपने घर में पति के साथ एंट्री करते हुए नजर आती हैं और घर के अंदर घुसते ही वे सरप्राइज हो जाती हैं। इसके बाद की तस्वीरों में पेरेंट्स टू बी स्वरा और फहद को हीलियम बैलून्स पकड़े हुए पोज़ देते हुए देखा जा सकते है।

  • Sep 18, 2023 10:12 AM

    Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल का पोस्टर शेयर करके बॉबी देओल ने रिलीज डेट का किया ऐलान

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले काफी वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म एनीमल को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ बॉबी देओल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे और साथ ही रश्मिका मंदाना भी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉबी देओल ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करके रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

  • Sep 18, 2023 9:59 AM

    ढोल-नगाड़ों के साथ बिग बॉस फेम शिव ठाकरे घर लाए 'वर्दी वाले बाप्पा

    बॉलीवुड के कई स्टार्स हर बार गणपति बप्पा का उत्सव गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही घर पर बप्पा को लाने की शुरुआत हो गई है। जहां शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ गणपति बप्पा को घर लाईं, वहीं शिव ठाकरे ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया, शिव ठाकरे इस बार पुलिस की वर्दी पहने हुए गणपति बप्पा को घर लाए। उन्होंने ऐसा करके मुंबई पुलिस को ट्रिब्यूट दिया, जो दिन-रात सेवा में लगी रहती है।

  • Sep 18, 2023 8:51 AM

    बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की पार्टी में आलिया भट्ट ने दिखाया अपना किलर लुक

    Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही अपने हुस्न, अपने स्टाइल, अपने काम के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीती रात जब रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की बर्थडें पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसमें आलिया भट्ट का स्टाइल देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X