1000 करोड़ का क्लब इस एक्टर ने किया था शुरू, आठ साल बाद जाकर शाहरुख खान को मिली इसी क्लब में एंट्री

Bollywood 1000 Crore Club: इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो एक्टर एक साल में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर के आमिर खान के 2016 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
आपको बता दें, यह पहली बार है जब शाहरुख की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। असल में, केवल कुछ ही एक्टर को यह सम्मान मिला है और उनमें से केवल एक ने इसे दो बार हासिल किया है और इस एक्टर का नाम जानकर आपको भी हैरानी होगी।
बता दें, अक्षय कुमार एकमात्र ऐसे एक्टर हैं. जिनकी लगातार कई फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। एक्टर ने 2018 और 2019 में यह आश्चर्यजनक उपलब्धि हासिल की, जो उनके स्टारडम का चरम था। ये वो समय था जब उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट फिल्में दीं। 2018 में, अक्षय ने 'पैडमैन', 'गोल्ड' और '2.0' में एक्टिंग की, जिसने दुनिया भर में कुल मिलाकर 1111 करोड़ रुपये की कमाई की। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक और सफलता हासिल की, उन्होंने 'सिम्बा' में भी कैमियो किया था। अगले साल, अक्षय ने 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्में दीं और फिर से इस साल उन्होंने 1000 करोड़ का बिजनेस किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक साल में 1000 करोड़ रुपये कमाने वाले भारत के पहले एक्टर सलमान खान थे, जिनकी फिल्मों बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो ने 2015 में सामूहिक रूप से 1350 करोड़ रुपये कमाए थे। अगले साल, आमिर खान 'दंगल' की वजह से इस रैंक में शामिल हो गए। 2017 में, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने भी 'बाहुबली 2' की सफलता के साथ क्लब में प्रवेश किया। 2022 में, 'केजीएफ 2' की सफलता ने यश को इस क्लब में ला दिया, जबकि 'आरआरआर' के बॉक्स ऑफिस नंबरों ने जूनियर एनटीआर और राम चरण को इसका हिस्सा बना दिया और हां, शाहरुख खान भी अब इस क्लब का हिस्सा हैं।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख खान सुपरस्टार्स की रेस में भी सबसे ऊपर निकल चुके हैं और साल 2023 में कुछ ऐेसे रिकॉर्ड्स बने हैं जो कि आने वाले कई सालों तक टूटने वाले नहीं हैं। फिलहाल हालिया आकड़ो से पता चला है कि सिर्फ हिंदी में इस फिल्म ने अब तक 423 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि बहुत बड़ा आकड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications














