Virat Kohli के लिए इस पाकिस्तानी लड़की ने माथे पर लगाई बिंदी, गाल पर छपवाया तिरंगा और पहने भगवा कपड़े

Virat Kohli Fan

Virat Kohli Fan: आज यानी 17 सितंबर को भारत बनाम श्रीलंका का मैच होने वाला है। इस एशिया कप पर हर भारतीय की निगाहें टिकी हुई हैं लेकिन इस मैच पर ना सिर्फ भारतीय बल्कि एक ऐसी क्रिकेट फैन की भी नजर टिकी हुई है, जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखती है और विराट कोहली की तगड़ी फैन है।

विराट कोहली की इस खास फैन का नाम है फिजा खान। फिजा खान विराट की इतनी बड़ी फैन है कि वो आए दिन उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। भारत-बांग्लादेश के मैच में फिजा खान खासतौर पर विराट कोहली को सपोर्ट करने आई थीं। इस दौरान उन्होंने गालों तिरंगा का टैटू बनवा रखा था, भगवा रंग की टी-शर्ट पहनी थी और माथे पर बिंदी भी लगा रखी थी।

विराट कोहली की ये फैन खुलेआम विराट के लिए अपने प्यार का इजहार करती हुई नजर आती हैं। इससे पहले भी फिजा खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही थीं कि वो विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और वो उन्हीं के लिए मैच देखने आई थीं। कुछ लोग उनका विरोध करते हैं तो फिजा अपने बचाव में कहती हैं कि अपने पड़ोसी से प्यार करना कोई बुरी बात तो नहीं है ना।

अब फिजा खान के बारे में बात करें तो उन्हें लव खानी भी कहा जाता है। लव खानी ने सोशल मीडिया पर विराट के लिए वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो में उन्होंने विराट से सेंचुरी की गुजारिश करती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिजा खान पिछले मैच के दौरान श्रीलंका भी गई थीं। इसी दौरान लव खानी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वायरल गर्ल ने कहा था कि विराट कोहली शतक नहीं बना पाए इससे मेरा दिल टूट गया। इतना ही नहीं फिजा खान ने 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारत आने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीजा की अपील भी की है। फिजा खान ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि मैं एक आम पाकिस्तानी लड़की हूं जो दुबई में रहती हूं। उन्होंने लिखा कि प्लीज मुझे वर्ल्ड कप के लिए अहमदाबाद में आने का स्पेशल वीजा चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli fiza khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X