..................... Ekta Kapoor Directed Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi going to re-telecast from 18 September - Hindi Filmibeat

फिर से शुरू हुआ एकता कपूर का सबसे हिट शो, इस सीरियल की एक्ट्रेस आज बन गई है प्रधानमंत्री मोदी की करीबी

smriti irani

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Re-Telecast: स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश करने के लिए जाना जाता है। चैनल के पास अनुपमा जैसे शो की एक अद्भुत सीरीज है जो महिला सशक्तीकरण को प्रदर्शित करती है, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'तेरी मेरी डोरियां', 'इमली', 'ये हैं चाहतें', 'तितली आदि सीरियल्स को फैंस ने खूब पसंद किया है।

इसी भावना को बरकरार रखते हुए, स्टार प्लस अपने पुराने अमर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को वापस लेकर आया है। यह शो 18 सितंबर से दोपहर 1 बजे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित हो रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' उन पहले शो में से एक था जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। शो के सभी किरदार घर-घर में मशहूर हो गए। आठ साल से अधिक समय से प्रसारित, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दीवाने इस खबर को पाकर काफी खुश हो गए हैं।

इस शो में स्मृति ईरानी लीड रोल तुलसी विरानी थीं। मुख्य कलाकारों में अन्य लोग थे- रोनित रॉय, अमर उपाध्याय, सुभा शिवपुरी, अपरा मेहता, हितेन तेजवानी, सुमीत सचदेव, दिनेश ठाकुर। शो में मौनी रॉय, अनीता हसनंदानी, प्राची शाह, शब्बीर अहलूवालिया, करिश्मा तन्ना, राम कपूर, टिया बाजपेयी और गौतमी कपूर।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी आकर्षक और विविध भावनाओं से भरी हुई थी, जो गुजरात के एक शहर में स्थित तुलसी और मिहिर विरानी के परिवार के बारे में थी। यह शो पारिवारिक नाटक और किरदारों के जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा था। तुलसी और मिहिर के किरदारों को फैंस से प्यार और शाबाशी मिली और वे वास्तविक जीवन में भी इन किरदारों से जुड़ चुके थे। अब एक बार फिर से फैंस को इस सीरियल से जुड़ने का मौका मिला है।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X