टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'गणपथ - अ हीरो इज बॉर्न', इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म!

tiger-shroff-big-budget-action-film-ganapath-first-look-out-film-to-release-on-this-festival

Ganapath First Look: भारत की पहली एक्शन-डायस्टोपियन फिल्म 'गणपथ - राइज ऑफ द हीरो' से टाइगर श्रॉफ का एक्शन से भरपूर पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। गणेश चतुर्थी के मौके पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है।

टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन और दिग्गज अमिताभ बच्चन की दमदार तिकड़ी के साथ यह पैन इंडिया मास एंटरटेनर दर्शकों को फ्यूचर की दुनिया में ले जाने का वादा करता है। इस फिल्म के साथ टाइगर और कृति लगभग 9 सालों के बाद साथ आ रहे हैं। वहीं, यह पहली बार होगा जब दर्शक बिग बी और टाइगर को एक साथ स्क्रीन पर देखेंगे।

5 भाषाओं में आएगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म

बता दें, गणपथ- राइज़ ऑफ़ द हीरो 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विकास बहल के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में दुनिया के सामने आएगी। कोई शक नहीं कि टाइगर फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- "उसको कोई क्या रोकेगा, जब बप्पा का है उसपे हाथ। आ रहा है गणपत, करने एक नई दुनिया की शुरुआत। 'गणपथ' इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।"

दशहरा के मौके पर टाइगर गणपथ जैसी एक्शन फिल्म के साथ आ रहे हैं। वहीं, 2024 की ईद को लॉक किया है 'बड़े मियां छोटे मियां' ने। कोई शक नहीं कि टाइगर के आने वाला समय काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। यह पहली बार होगा कि उन्होंने साल की सबसे बड़ी फेस्विट डेट्स को लॉक किया है।

More from Filmibeat

Read more about: ganapath tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X