..................... Bollywood live updates Anupam kher targets elon musk for x account lock chhaava box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रहे विकी कौशल, गंगा किनारे भक्ति में कैटरीना कैफ

Bollywood

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

एक्टर अनुपम खेर जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं, उनका एक्स अकाउंट लॉक कर दिया गया है। जबकि वह सभी गाइडलाइन्स को फॉलो करते हैं। 2007 से वह इन प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं। और इतने सालों में जो नहीं हुआ, वो अब एक्टर ने फेस किया। इसके पीछे का कारण कॉपीराइट बताया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने सीधे एलन मस्क से सफाई मांगी है।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस संबंध में सूचना मिली तो वह हैरान रह गए। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका खाता कब सस्पेंड किया गया था। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, 'प्रिय एक्स। भले ही मेरा अकाउंट रिकवर हो गया है, लेकिन इसे बंद देखकर मुझे हैरानी हुई। मैं सितंबर 2007 से इस प्लेटफॉर्म्स पर हूं। हमेशा एक्स के नियमों और कॉपीराइट के नियमों का ध्यान रखता हूं। इसलिए मुझे यह थोड़ा बेतुका लगा। जानना अच्छा लगेगा कि मेरी किस पोस्ट ने आपके नियमों का उल्लंघन किया है? धन्यवाद।'

वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर छावा का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावा के मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10 दिनों में 334.51 करोड़ रुपये कमाए। छावा को करीब 130 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म 300 करोड़ी बनने के बाद अब बहुत तेजी से 400 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म अपने बजट से ढाई गुना से ज्यादा कमा चुकी है। अगर इसे प्रतिशत में निकालें तो ये 270 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच चुकी है।

LIVE Feed
  • Feb 25, 2025 9:24 PM

    एक के बाद एक फ्लाइट पकड़ कर अपने फैंस से मिलने जा रहीं Monalisa

    Monalisa In Patna: महाकुंभ से घर-घर वायरल हुईं मोनालिसा अब सोशल मीडिया सनसनी बन गई हैं। माला-रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा जल्द ही एक्ट्रेस बनने वाली हैं और अपने इस सपने के लिए वो जमकर मेहनत करती नजर आ रही हैं।

    एक के बाद एक फ्लाइट पकड़ कर अपने फैंस से मिलने जा रहीं Monalisa
  • Feb 25, 2025 8:07 PM

    Govinda वाकई में Sunita Ahuja से लेने वाले हैं तलाक?

    Govinda On Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों ने आज सभी को चौंका दिया है। यह सब कई मीडिया हाउसों को दी गई एक पोस्ट से शुरू हुआ, जिसमें बताया गया कि यह कपल अपनी शादी में परेशानियों से गुजर रहा है।

    Govinda वाकई में Sunita Ahuja से लेने वाले हैं तलाक?
  • Feb 25, 2025 6:42 PM

    'मुझे डर लग रहा है कि वो अब इस उम्र में कहीं अफेयर...'

    Sunita Ahuja On Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा 37 साल की शादी के बाद अलग होने की प्लानिंग के बारे में सामने आने के बा एद सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस कपल ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनका रिश्ता अटूट है।

    'मुझे डर लग रहा है कि वो अब इस उम्र में कहीं अफेयर...'
  • Feb 25, 2025 5:29 PM

    Farah Khan ने खड़ा किया एक और विवाद

    Farah Khan Trolled: बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। फराह खान ने हाल ही में होली को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद काफी बवाल मच गया था। अब फराह खान को लेकर एक और कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई है।

    Farah Khan ने खड़ा किया एक और विवाद
  • Feb 25, 2025 5:28 PM

    Govinda की पत्नी Sunita Ahuja ने वैलेंटाइन डे पर दिया था ऐसा बयान

    Govinda Wife Sunita Video: आज एक खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस कपल के अलग होने की अटकलें जोरो पर हैं - जिनकी शादी को 37 साल हो चुके हैं।

    Govinda की पत्नी Sunita Ahuja ने वैलेंटाइन डे पर दिया था ऐसा बयान
  • Feb 25, 2025 5:26 PM

    Govinda और Sunita Ahuja की तलाक की खबरों पर भांजी आरती ने तोड़ी चुप्पी

    Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के चहेते गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार की सुबह खबरों में छाए रहे, जब 37 साल की शादी के बाद उनके तलाक की खबरें वायरल हुईं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन एक्टर की भतीजी आरती सिंह ने इस अफवाह को खारिज करते हुए इसे 'बेबुनियाद गपशप' बताया।

    Govinda और Sunita Ahuja की तलाक की खबरों पर भांजी आरती ने तोड़ी चुप्पी
  • Feb 25, 2025 3:46 PM

    संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के 3 साल: 2022 में थिएटर्स में फिर से रौनक लौटाने वाली पहली फिल्म!

    2022 में, जब इंडस्ट्री अब भी महामारी के असर से उबरने की कोशिश कर रही थी और थिएटर्स को ऑडियंस की कमी से जूझना पड़ रहा था, तब संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने सिनेमा बिजनेस को नई जान दी। बता दें कि फिल्म को आज तीन साल पूरे हो चुके हैं। 3 साल बाद भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अपनी चमकदार विरासत के साथ उतनी ही मजबूत खड़ी है। ये फिल्म आज भी बॉलीवुड में एक लैंडमार्क के तौर पर सेलिब्रेट की जाती है, जो ना सिर्फ अपने वक्त की बल्कि आने वाले सालों के लिए भी एक मिसाल बन चुकी है।

  • Feb 25, 2025 2:44 PM

    सच में समारा ने मारा था नानी नीतू कपूर को धक्का ? मां रिद्धिमा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अरे वो बेचारी तो बस...

    रिद्धिमा ने हिंदुस्तान टाइम्स से उस वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा कि- 'वाकये को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दिख रहा है। और ऐसा भी नहीं था कि नीतू कपूर के आ जाने से समारा निराश थी और ना ही समारा ने उन्हें धक्का मारा। रिद्धिमा ने आगे कहा कि वह बस पोज देने की कोशिश कर रही थी और इवेंट में इतने फोटोग्राफर्स को एक साथ देख बहुत एक्साइटेड थी।'

  • Feb 25, 2025 1:41 PM

    सचिन मीणा संग शादी कर पछता रही हैं सीमा हैदर, वीडियो में कह दी ये बात

    सीमा हैदर लाल साड़ी पहने घर से कोने से वीडियो बनाती दिख रही हैं। सीमा हैदर काफी परेशान नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू भी देखे जा सकते हैं। सीमा इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि-'इंसानियत नहीं बची। यह देखकर अफसोस होता है। क्या सोचकर आई थी और क्या मिल रहा है। ये सोचकर दुख लगता है। वैसे तो कोई तकलीफ नहीं है। तकलीफ सिर्फ इतनी है कि एक हद होती है।'

  • Feb 25, 2025 12:46 PM

    49 साल की उम्र में सुष्मिता सेन की जगी शादी की इच्छा, एक्ट्रेस ने बताया कि दूल्हे में होना चाहिए खास ये गुण...

    एक्ट्रेस ने लाइव सेशन के दौरान फैन्स से जमकर बातचीत की। वहीं इस बातचीत के दौरान एक फैन ने उनसे शादी के बारे में पूछा, लेकिन एक्ट्रेस ने इस सवाल को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि उन्होंने इस सवाल का जवाब फैन्स को दिया। फैन्स के प्रश्न का उत्तर देते हुए सुष्मिता सेन कहती हैं कि- मैं भी शादी करना चाहती हू्ं, लेकिन मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक। ऐसे थोड़ी होती है शादी। बहोत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है। दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए ना।, शादी भी कर लेंगे।

  • Feb 25, 2025 12:20 PM

    'वायरल गर्ल' Monalisa ने फिल्म से काटा 'साउथ एक्ट्रेस' का पत्ता

    महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा इन दिनों फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने के लिए एक्टिंग सीख रही हैं। इसके साथ ही वह पढ़ाई कर रही हैं। मोनालिसा अपनी एक्टिंग क्लास और पढ़ाई के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी तेजी से फैन फॉलोइंग बढ़ रही है और लोग उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने पहले साउथ की किसी एक्ट्रेस को फाइनल कर चुका था लेकिन फिर मोनालिसा को कास्ट किया है।

  • Feb 25, 2025 12:00 PM

    आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस ने मुंबई में किराए पर लिया अपार्टमेंट

    आलिया भट्ट अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में अच्छे से बैलेंस बनाकर चलती हैं। आलिया एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। आलिया 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। 2020 में उन्होंने इस प्रोडक्शन हाउस को शुरू किया था। अब खबरें हैं कि आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए एक प्रीमियम अपार्टमेंट किराए पर लिया है।

  • Feb 25, 2025 11:19 AM

    IIT के छात्र ने ‘केबीसी 16’ में जीते लाखों रुपए

    अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में ग्रेटर नोएडा के रहने वाले IIT छात्र प्रियांशु चमोली (Priyanshu Chamoli) ने शिरकत की। जिन्होंने ना सिर्फ हॉट सीट पर कब्जा किया बल्कि एक बड़ी रकम भी जीती। प्रियांशु ने शो में सवालों का सही जवाब देकर 12.50 लाख रुपए अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीवन के संघर्ष के बारे में भी बिग बी से खुलकर बात की।

  • Feb 25, 2025 11:00 AM

    गोविंदा का हो रहा है तलाक, 37 साल की शादी टूटी?

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं। अब खबरें हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि गोविंदा का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और उनका तलाक फाइनल स्टेज पर है। खबरें हैं कि गोविंदा का 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। Reddit की एक पोस्ट मुताबिक, गोविंदा का तलाक होने वाला है। सुनीता ने हाल ही के कई इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट दे चुकी हैं। वो दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं क्योंकि उनके शेड्यूल मैच नहीं करते।

  • Feb 25, 2025 9:46 AM

    प्रीति जिंटा का 18 करोड़ का लोन हुआ माफ? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    प्रीति जिंटा ने एक बयान में इन आरोपों का कड़ा खंडन किया और मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब मनी लाइफ की एक रिपोर्ट ने बैंक में बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट और कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया, जिसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसके संचालन पर सख्ती बरती।

  • Feb 25, 2025 8:22 AM

    Dipika Kakar ने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट की मैरिज एनिवर्सरी

    दीपिका कक्कड़ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हैं। एक्ट्रेस शो मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में दीपिका ने अनाउंस किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब सो छोड़ने के बाद दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही है। उनकी शादी को 7 साल हो गए हैं> दीपिका और शोएब ने पहले फैमिली के साथ सेलिब्रेशन किया और फिर ट्रिप पर निकल गए>

  • Feb 25, 2025 7:14 AM

    सास के साथ कैटरीना कैफ ने गंगा किनारे किया कीर्तन, वीडियो ने जीता लोगो का दिल

    रवीना टंडन और राशा थडानी के साथ-साथ कटरीना कैफ और वीना कौशल भी वहां मौजूद थीं। उन सभी का जो वीडियो सामने आया है, उसे देख तो रोंगटे खड़े हो गए। आंखे भी नम हो गईं। इतना अद्भुत नजारा शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। कटरीना का एक और वीडियो सामने आया है, जहां वह भंडारे का प्रसाद बांटती दिख रही हैं। लोगों की सेवा करती नजर आ रही हैं।

  • Feb 25, 2025 7:14 AM

    महाकुंभ में गंगा आरती में बेटी राशा के साथ रवीना टंडन भक्ति में डूबी

    रवीना टंडन और राशा थडानी बहुत धार्मिक हैं। दोनों ने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिए हैं। वह 24 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं लेकिन उन्होंने पपाराजी से माफी मागंते हुए कहा कि अगर वह फोटो के लिए रुकीं तो उन्हें देर हो जाएगी। इसके बाद जो वीडियो सामने आया, वो सीधे महाकुंभ से था। जहां दोनों गंगा आरती करते हुए और स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ भजन-कीर्तन करती दिखाई दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X