Govinda और Sunita Ahuja के तलाक की खबरों पर भांजी आरती ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर की सेक्रेटरी ने भी दी सफाई!

Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के चहेते गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार की सुबह खबरों में छाए रहे, जब 37 साल की शादी के बाद उनके तलाक की खबरें वायरल हुईं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन एक्टर की भतीजी आरती सिंह ने इस अफवाह को खारिज करते हुए इसे 'बेबुनियाद गपशप' बताया।
आरती ने खबरों को किया खारिज
आरती ने न्यूज18 को बताया कि भले ही वह शहर में नहीं थीं, लेकिन उन्हें पता है कि ये खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा, "उन्होंने सालों से एक मजबूत और प्यार भरा रिश्ता बनाया है, तो वे तलाक कैसे ले सकते हैं? मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसी अफवाहें कहां से मिलती हैं, जो पूरी तरह से झूठी हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचना चाहिए। वास्तव में, मेरे तलाक की खबर भी बिना किसी कारण के फैल गई थी। इस तरह की गपशप केवल गैर जरूरी स्ट्रेस फैलाते हैं।"
गोविंदा की सेक्रेटरी ने भी खबरों का किया खंडन
गोविंदा की सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने भी इन खबरों का खंडन किया और एबीपी से कहा कि पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं हमेशा गोविंदा जी के साथ रहता हूं और ऐसा कुछ नहीं है। सुनीता ने कुछ इंटरव्यू दिए होंगे और किसी ने उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया होगा, जिसके कारण ऐसी खबरें फैल रही हैं।"
अलग रहते हैं गोविंदा और सुनीता
आपको बता दे, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा की 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ बढ़ती दोस्ती और नजदीकियां सुनीता से उनके तलाक का कारण थी। कुछ दिनों पहले सुनीता ने खुलासा किया था कि वह गोविंदा के साथ एक ही छत के नीचे नहीं रहती हैं, बल्कि वह अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ उनके अपार्टमेंट के ठीक सामने वाले बंगले में रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा के बिजी शेड्यूल के कारण वह देर रात तक काम करते हैं।
उन्होंने कहा था, "कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। मुझे उनके साथ बहुत मजा आता है। ऐसे लोग हैं जो बाहरी लोगों से ज्यादा घर तोड़ना चाहते हैं। मैं किसी को घर नहीं तोड़ने दूंगी।" उन्होंने आगे कहा कि हालांकि वे अलग-अलग रहते हैं, लेकिन उनका प्यार अब भी वैसा ही है।


Click it and Unblock the Notifications











