Govinda की पत्नी Sunita Ahuja ने एक बार कहा था- 'मुझे डर लग रहा है कि वो अब इस उम्र में कहीं अफेयर...'

Sunita Ahuja On Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा 37 साल की शादी के बाद अलग होने की प्लानिंग के बारे में सामने आने के बा एद सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस कपल ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनका रिश्ता अटूट है।
गोविंदा का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर
आग में घी डालने का काम करते हुए, कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह भी बताया गया कि गोविंदा 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर रिलेशनशिप में शामिल हैं, हालांकि उनकी पहचान के बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
इनसिक्योरिटी बढ़ी
तलाक की खबरों के बीच, सुनीता के पिछले इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से सामने आए, जहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में पुरुषों को गिरगिट कहा और महिलाओं को उन पर भरोसा ना करने की चेतावनी दी। जनवरी में हिंदी रश के साथ एक बातचीत में, सुनीता ने माना कि पिछले कुछ सालों में उनकी इनसिक्योरिटी बढ़ गई हैं। उन्होंने शेयर किया कि पहले, उन्हें गोविंदा के बिजी शेड्यूल के कारण उनकी वफादारी पर कभी शक नहीं हुआ, लेकिन अब, जब एक्टर 60 साल की उम्र पार कर रहे हैं, तो वो अब ज्यादा इनसिक्योर महसूस करती हैं।
गोविंदा और सुनीता के बारे में
इस कपल की शादी की बात करें तो गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च, 1987 को शादी की और उनके दो बच्चे हैं, टीना आहूजा और यशवर्धन। हालांकि तलाक की अफवाहों ने हलचल मचा दी थी, लेकिन जोड़े की चुप्पी और उनके परिवार के खंडन ने आखिरकार अटकलों को शांत कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications