एक के बाद एक फ्लाइट पकड़ कर अपने फैंस से मिलने जा रहीं Monalisa, बदला रंग-रूप और तेवर देख सभी हैरान!

Monalisa In Patna: महाकुंभ से घर-घर वायरल हुईं मोनालिसा अब सोशल मीडिया सनसनी बन गई हैं। माला-रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा जल्द ही एक्ट्रेस बनने वाली हैं और अपने इस सपने के लिए वो जमकर मेहनत करती नजर आ रही हैं।
केरल गई थीं मोनालिसा
मोनालिसा के आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं और इन वीडियो में वो अपनी एक्टिंग और डांसिंग पर काम करती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया था और इस वीडियो में वो केरल में नजर आ रही थीं। मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी मात्रा में भीड़ नजर आईं। मोनालिसा इस वीडियो में काफी खुश नजर आईं और उन्होंने अपने फैंस को डांस करके और थोड़ा गाना गाकर भी दिखाया।
अब पहुंची पटना
मोनालिसा अब एक बार फिर से बाहर गई हैं, वो भी डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ। जी हां, मोनालिसा हाल ही में पटना पहुंचीं और वहां जाकर वो अपने फैंस से मिलीं। मोनालिसा ने इस बार भी फ्लाइट लेकर अपना सफर किया है। मोनालिसा के लुक की बात करें तो वो एक बार फिर से पिंक आउटफिट में नजर आई थीं और एयरपोर्ट पर उनका फूलों के साथ स्वागत हुआ।
मोनालिसा का सफर
आपको बता दें, मोनालिसा आए दिन खबरों में आती रहती हैं। मोनालिसा को महाकुंभ में स्पॉट किया गया था और इस दौरान वो काफी चर्चा में आईं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने हो गए। लेकिन उनकी सुरक्षा को भी खतरा हो गया। इसलिए मोनालिसा के पिता ने उन्हें वापस गांव भेज दिया। लेकिन गांव के घर जाकर सनोज मिश्रा ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की और इस फिल्म का नाम है-'डायरी ऑफ मणिपुर'।


Click it and Unblock the Notifications