Bollywood Highlights: सारा ने कबूली कार्तिक संग ब्रेकअप की बात, खचाखच भरे स्टेज पर उड़ा दीपिका का मजाक

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 09 November: मनोरंजन जगत में आए दिन हलचल मची ही रहती है। कुछ ना कुछ हमेशा इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होता ही रहता है। इसी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं। इस खास लाइव में मिलेगी आपको हर जानकारी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में।

सारा अली खान हाल ही में कॉफी विद करण में पहुंची थीं। एक बार फिर सारा ने अपने बिंदास अंदाज से सबका दिल जीत लिया। सारा सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं और जिस तरह से वह अपने रिश्तों के बारे में अफवाहों को संभालती हैं, वह उन्हें और बॉलीवुड डीवाज से अलग बनाता है।

सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन संग अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए बताया "मैंने जो कुछ महसूस किया है, वह यह है कि इस इंडस्ट्री में कुछ भी पर्मानेंट नहीं हैं। मेरे व्यक्तिगत अनुभव में, स्थायी रूप से सबसे अच्छी दोस्ती बनाने, छोटे-मोटे वादे करने या यह कहने का कोई मतलब नहीं है कि मैं आपसे फिर कभी बात नहीं करूंगी। ये सब कभी नहीं होता और हमेशा नहीं होता।"

LIVE Feed
  • Nov 9, 2023 7:00 PM

    दीपिका पादुकोण के वीडियो से मचाया गदर, देखते देखते हुआ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

    Most Watched Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कोई ना कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इन वायरल चीजों पर फैंस और कभी कभी सेलेब्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। ऐसे ही हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, इस पर आम इंसान से लेकर फैंस और सेलेब्स तक ने खुब कमेंट किए और रील्स भी बनाई। अब एक्ट्रेस के इस वीडियो ने कमाल कर दिया और अपने नाम एक रिकोर्ड सेट कर दिया।

  • Nov 9, 2023 5:49 PM

    Bigg Boss 17: सलमान के घर में घमासान, किसी को मिली स्पेशल पावर तो किसी के ऊपर छाया खतरा

    Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन नई -नई चीजें देखने को मिल रही हैं जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। हाल ही में चैनल ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि घर में अंकिता सहित कुछ सदस्यों को स्पेशल पावर मिल गया है और कुछ लोगों के ऊपर खतरा छाया हुआ है।

  • Nov 9, 2023 5:19 PM

    The Village Release Date: प्राइम वीडियो की नई हॉरर सीरीज 'द विलेज' का टीजर आउट, जल्द होगी रिलीज

    प्राइम वीडियो की सीरीज द विलेज जिसका टीजर और रिलीज डेट गुरुवार को जारी कर दी गयी। यह क्रीचर सीरीज है जिसमें आर्य लीड रोल निभा रहे हैं। सीरीज तमिल के साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जा रहीहै। द विलेज प्राइम वीडियो पर 24 नवम्बर को तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम की जा रही है। अंग्रेजी सबटाइटल्स में जोड़े गये हैं।

  • Nov 9, 2023 5:16 PM

    बैक-टू-बैक 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद विलेन बनकर बड़े पर्दे पर फिर अपना जादू दिखाने के लिए तैयार एक्टर

    एक सच्चा कलाकार वही होता है जो कि कभी हार नहीं मानता और कोशिश करता है कि जमकर काम करें। कई सारी फ्लॉप फिल्में देने के बाद इमरान खान अब वापसी के लिए तैयार हैं। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' से इमरान हाशमी वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म उनके करियर को फर्श से अर्श पर पहुंचा सकती है, इसमें उन्होंने आतिश नाम का निगेटिव किरदार निभाया है। ट्रेलर में इमरान खान के लुक और जबरदस्त एक्टिंग को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें है। देखना होगा कि इमरान हाशमी क्या कमाल दिखाते हैं।

    बैक-टू-बैक 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद विलेन बनकर बड़े पर्दे पर फिर अपना जादू दिखाने के लिए तैयार एक्टर
  • Nov 9, 2023 3:38 PM

    अभिनेत्री अनन्या पांडे और सारा अली खान ने बताया आखिर कौन हैं ओरी

    'कॉफी विद करण' के नवीनतम एपिसोड में अभिनेत्री अनन्या पांडे और सारा अली खान ने अक्‍सर स्टार डॉटर्स के साथ पार्टी करते देखे जाने वाले इंटरनेट सनसनी ओरहान अवत्रामणि (ओरी) के बारे में बात की। ओरी को कई मशहूर हस्तियों के साथ पोज देते देखा गया है और इससे इंटरनेट पर आश्चर्य हो रहा है कि वह कौन है और वह अपनी आजीविका के लिए क्या करता है।

  • Nov 9, 2023 3:00 PM

    सर्जरी के कारण 29 की उम्र में हसीना की चौथे कार्डिक अरेस्ट से मौत

    लोकप्रिय ब्राज़ीलिन इंफ्लुएंसर लुआना एंड्रेड की साओ पाउलो के एक अस्पताल में घुटने पर लिपोसक्शन सर्जरी के बाद मौत हो गई है। कॉस्मेटिक सर्जरी के दौरान आई कॉम्प्लिकेशन के कारण 29 वर्षीय लुआना एंड्रेड को 4 बार कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा।

  • Nov 9, 2023 2:24 PM

    मनोज तिवारी ने बिहार के सीएम पर लगाया इनता बड़ा आरोप!

    भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की चुप्पी टूटी है। उन्होने नीतीश कुमार को लेकर जो कुछ भी कहा वो काफी चौकाने वाला था। मनोज तिवारी ने भड़कते हुए कहा था कि, 'नीतीश कुमार के बयान से लगता है कि आज कल वो गंदी फिल्में देखकर सोते हैं।'

  • Nov 9, 2023 1:41 PM

    इवेंट पर पहुंची करिश्मा तन्ना हुई बुरी तरह से ट्रोल

    इस लुक में आप देखेंगे कि करिश्मा तन्ना ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं और ऊपर उन्होने सिर्फ डिजायनक ब्रालेट पहनी हुई है। जैसे ही उनका ये लुक वायरल हुआ लोगों ने मेकअप और लुक्स से साथ साथ उनको लेकर कई तरह की बातें करना शुरु कर दिया।

    इवेंट पर पहुंची करिश्मा तन्ना हुई बुरी तरह से ट्रोल
  • Nov 9, 2023 12:48 PM

    Tiger 3: रिलीज से 8 दिन पहले जोड़ा गया ऋतिक रोशन का कैमियो

    ऋतिक रोशन के कैमियो की लंबाई 2 मिनट 22 सेकंड होगी। इस सीन में कबीर के साथ कर्नल लूथरा भी नज़र आएंगे। लूथरा साहब और कबीर की बातचीत होती है। इसमें लूथरा का डायलॉग, "जो मैं तुमसे मांगने जा रहा हूं....' से शुरू होकर 'शैतान से लड़ते-लड़ते तुम खुद ही शैतान बन जाओगे..' पर खत्म होता है।"

  • Nov 9, 2023 12:15 PM

    महिलाओं पर नीतीश कुमार की अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं अमेरिकी सिंगर

    अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विवादास्पद टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की है। उन्होने कहा है कि इसके लिए किसी महिला को सामने आकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए।

  • Nov 9, 2023 11:30 AM

    देवर ईशान खट्टर संग दिखीं मीरा कपूर

    फिल्म स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर इस दौरान अपने देवर ईशान खट्टर की फिल्म को सपोर्ट करने यहां पहुंची थीं। जहां दोनों ने कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं।

  • Nov 9, 2023 11:28 AM

    मृणाल ठाकुर ने लूटी लाइमलाइट

    अपनी अपकमिंग मूवी 'पिप्पा' की स्क्रीनिंग में फिल्म स्टार मृणाल ठाकुर पटाखा बनकर पहुंची थीं। अदाकारा मृणाल ठाकुर ने ऑफ शोल्डर गाउन में सारी महफिल लूट ली।

  • Nov 9, 2023 11:26 AM

    लाइगर की असफलता पर बोलीं अनन्या पांडे

    अनन्या पांडे कॉफी विद करण 8 में पहुंचीं, तो उन्होंने 'लाइगर' की असफलता के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि कैसे उनकी मां और करण जौहर ने उन्हें फिल्म करने की सलाह दी थी। उन्होंने फिल्म पर अपनी मां की प्रतिक्रिया को भी याद किया और खुलासा किया कि उनकी मां ने इस फिल्म को सिर्फ फन कहा था जो किसी भी अन्य रिव्यू से बदतर था।

  • Nov 9, 2023 11:23 AM

    सोनम कपूर ने अपने भाई को बर्थडे किया विश

    हर्ष वर्धन कपूर का आज जन्मदिन है, उनकी बहन सोनम कपूर आहूजा ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा और लिखा, "मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. दयालु, आदर्शवादी और सबसे सुंदर.. लव यू हर्षवर्धन तुम सबसे बेस्ट हो"

  • Nov 9, 2023 10:11 AM

    मुंह के पास कैमरा लेकर घुसे पैपराजी तो Ranbir Kapoor को आया गुस्सा, ऐसे चिढ़े एक्टर कि...

    Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी लाडली बेटी राहा का जन्मदिन मनाया जो एक साल की हो गई हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी चर्चा में हैं लेकिन इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है।

    मुंह के पास कैमरा लेकर घुसे पैपराजी तो Ranbir Kapoor को आया गुस्सा, ऐसे चिढ़े एक्टर कि...
  • Nov 9, 2023 9:31 AM

    अनन्या ने NYC में सेरेना विलियम्स, किम कार्दशियन के साथ पोज़ दिया

    अनन्या पांडे, जो हाल ही में बहन रिसा के साथ एक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क में थीं, ने किम कार्दशियन और टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के साथ अपनी तस्वीरें साझा करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

  • Nov 9, 2023 9:28 AM

    रोमांटिक गाना शूट करने के लिए साड़ी के अंदर रख दी थी गर्म पानी की बाल्टी, Priyanka Chopra ने सुनाया किस्सा

    फिल्मों की शूटिंग करते वक्त अक्सर एक्टर्स को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, खासतौर पर तब एक्ट्रेसेस को बर्फीली वादियों में रोमांस करना हो तो। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म कम्पैनियन मास्टरक्लास में एक्ट्रेस के स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार बर्फीली वादियों में शूटिंग के दौरान उन्हें दिक्कतें महसूस हुई। ठंड के मारे उनकी जान जा रही थी, फिर उनकी साड़ी के अंदर गर्म पानी की बाल्टी रखी गई ताकि उन्हें गर्माहट मिलती रहे।

    रोमांटिक गाना शूट करने के लिए साड़ी के अंदर रख दी थी गर्म पानी की बाल्टी, Priyanka Chopra ने सुनाया किस्सा
  • Nov 9, 2023 9:27 AM

    यूनिवर्सिटी के इवेंट में दीपिका के कैरेक्टर की खूब उड़ाईं धज्जियां, इन सात लोगों के साथ जोड़ा नाम

    Deepika Padukone Mocked At University: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं और एक बार फिर से वो बेहद अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर हाल ही में एक यूनिवर्सिटी में मजाक उड़ाया गया है।

    यूनिवर्सिटी के इवेंट में दीपिका के कैरेक्टर की खूब उड़ाईं धज्जियां, इन सात लोगों के साथ जोड़ा नाम

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X