रोमांटिक गाना शूट करने के लिए साड़ी के अंदर रख दी थी गर्म पानी की बाल्टी, Priyanka Chopra ने सुनाया किस्सा

priyanka chopra

Priyanka Chopra On Shooting Romantic Scenes: चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर जगह पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें किस तरह रोमांटिक सीन शूट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

फिल्मों की शूटिंग करते वक्त अक्सर एक्टर्स को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, खासतौर पर तब एक्ट्रेसेस को बर्फीली वादियों में रोमांस करना हो तो। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म कम्पैनियन मास्टरक्लास में एक्ट्रेस के स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार बर्फीली वादियों में शूटिंग के दौरान उन्हें दिक्कतें महसूस हुई। ठंड के मारे उनकी जान जा रही थी, फिर उनकी साड़ी के अंदर गर्म पानी की बाल्टी रखी गई ताकि उन्हें गर्माहट मिलती रहे।

इस मास्टरक्लास में प्रियंका चोपड़ा ने भूमि पेडनेकर को बताया कि "अरे यह मैं कभी नहीं भूल सकती, मैं स्विट्जरलैंड में हरें रंग की शिफॉन साड़ी में थी। जाहिर तौर पर हीरो सिर से पांव तक फर वाले कपड़ों में था और मैं सिर्फ एक ब्लाउज और शिफॉन साड़ी पहने थी । क्लोज अप शॉट के लिए मुझे गर्म पानी से भरी एक बाल्टी में खड़ा किया गया था।"

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि वो कांप रही थीं और रोमांटिक लाइनें बोलते हुए उनके दांत किटकिटा रहे थे। उस वक्त बर्फीले पहाड़ तो थे ही लेकिन ऊपर से हेलीकॉप्टर के पंखों की हवा को भी झेलना था। उन्होंने आगे कहा- "मुझे गर्म रखने के लिए मेरी साड़ी के अंदर गर्म पानी की बाल्टी रखी गई थी। यह सब ग्लैमरस नहीं है दोस्तों । कत्तई ग्लैमरस नहीं है।"

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने दिल की बात रखती हैं और अपने साथ हुई कई तरह की चीजों का खुलासा करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने यह भी बताया था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके साथ राजनीति और भेदभाव हुआ, जिसके बाद ही उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और आज वो हॉलीवुड का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। प्रियंका की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही काफी बेहतरीन चल रही हैं। प्रियंका को आए दिन अपने पति निक और बेटी मालती मेरी के साथ समय बिताते देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X