मुंह के पास कैमरा लेकर घुसे पैपराजी तो Ranbir Kapoor को आया गुस्सा, ऐसे चिढ़े एक्टर कि...

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी लाडली बेटी राहा का जन्मदिन मनाया जो एक साल की हो गई हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी चर्चा में हैं लेकिन इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है।

रणबीर कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी से थोड़ा चिढ़े हुए नजर आ रहे हैं। वो एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हैं और पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए रुकने के लिए बार-बार कहती है, लेकिन रणबीर को यही चीज नहीं भाती है और वो पैपराजी पर गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं- 'क्या करूं भाई... क्या करूं'। इसके बाद वो अपने एक फैन को सेल्फी देते हैं और वहां से चले जाते हैं।

इस वीडियो में रणबीर कपूर काफी हैंडसम दिख रहे हैं। उन्होंने ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनी है और ऑफ व्हाइट रंग का ट्राउजर। सिर पर कैप लगा रखी है और आंखों में चश्मा। रणबीर का लुक काफी कूल लग रहा है लेकिन अंदाज एंग्री यंग मैन का है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों ने रणबीर कपूर को उनके एटीट्यूड के लिए ट्रोल किया तो कई लोगों ने रणबीर को सपोर्ट भी किया है।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने वाली है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म की मेन कास्ट का हिस्सा हैं।

इसके अलावा, रणबीर कपूर मायथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म के लिए भी रणबीर कपूर काफी मेहनत कर रहे हैं। यही नहीं, भगवान राम की पवित्र भूमिका को निभाने के लिए रणबीर नॉन वेज खाना बंद करने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ. कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर नॉन वेज और एल्कोहल लेना बंद करने वाले हैं। ऐसा तब तक रहेगा, जब तक वह भगवान राम का रोल प्ले करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X