यूनिवर्सिटी के इवेंट में Deepika Padukone के कैरेक्टर की खूब उड़ाईं धज्जियां, इन सात लोगों के साथ जोड़ा नाम

Deepika Padukone

Deepika Padukone Mocked At University: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं और एक बार फिर से वो बेहद अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर हाल ही में एक यूनिवर्सिटी में मजाक उड़ाया गया है।

दीपिका पादुकोण काफी समय से ट्रोलर्स का शिकार हो रही हैं और कॉफी विद करण 8 एपिसोड के बाद तो और भी ज्यादा ट्रोल हो रही हैं। जब से एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है तब से उनकी आलोचना हो रही है। दीपिका पादुकोण के रिश्तों की ऑनलाइन खूब चर्चा होती रही है और अब, एक कार्यक्रम में कथित तौर पर अभिनेत्री के रिश्तों का मजाक उड़ाया गया।

दीपिका पादुकोण का नाम महेंद्र सिंह धोनी, सिद्धार्थ माल्या, रणबीर कपूर और अन्य लोगों से जोड़ा गया है। वायरल हो रहे वीडियो में, हम एक व्यक्ति को बाजीराव मस्तानी की मस्तानी की पोशाक पहने हुए देख सकते हैं, जिसका किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। पीछे एलईडी पर सिद्धार्थ, एमएसडी के रूप में सुशांत सिंह राजपूत और अन्य के साथ दीपिका की तस्वीरों का एक असेंबल दिखाया गया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'यह बीएचयू है, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश... मीम्स तक तो ठीक था लेकिन ये वीडियो दीपिका पादुकोण के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा रहा है। ये वीडियो चीप लोगों की मानसिकता को दिखाता है, शेमफुल एक्ट है ये।'

आपको बता दें, इस वीडियो में दीपिका पादुकोण के साथ निहार पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, उपेन पटेल, सिद्धार्थ माल्या, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को दिखाया गया है। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फाइटर रिपब्लिक डे 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा उनके पास 'द इंटर्न' और 'प्रोजेक्ट के' का हिंदी रीमेक भी है। 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास और अमिताभ बच्चन भी है।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone fighter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X