..................... Bollywood Live Updates 27 June 1920 is getting more audience than adipurush salman khan death threat - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'आदिपुरुष' पर भारी पड़ रही 1920, सलमान खान को गैंग्स्टर ने दी जान से मारने की धमकी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 27 June: मनोरंजन की दुनिया आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों 'आदिपुरुष' को लेकर काफी बवाल हो रहा है। आप इस इंडस्ट्री की किसी खबर से महरूम ना हो जाएं, इसलिए हम लाते हैं आपके लिए पल-पल की खबर। हम आपके लिए लाए हैं खास लाइव, जिसके जरिए आप इंडस्ट्री की खबर की रख सकते हैं जानकारी।

'आदिपुरुष' पर भारी पड़ती नजर आ रही छोटे बजट की 1920

'आदिपुरुष' को लेकर मेकर्स और जनता के बीच बड़ी उम्मीदे थीं। लेकिन भगवान राम की कहानी के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया और यही वजह रही कि लोगों ने इस मूवी को सिरे से नकार दिया। वहीं 23 जून को रिलीज हुई छोटे बजट की फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' रिलीज हुई, जो अब 'आदिपुरुष' को कड़ी टक्कर दे रही है। 10 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 1.48 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 2.09 करोड़ रुपए और अब sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म चौथे दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। वहीं 'आदिपुरुष' से 11 दिन की कमाई का एस्टीमेट सिर्फ 1.75 करोड़ लगाया जा रहा है।

सलमान खान को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी

मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। गोल्डी बराड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह सलमान खान को मौका मिलने पर जरूर मारेगा। गोल्डी बराड़ का कहना है कि सलमान खान ने काला हिरण मारकर विश्नोई समाज की बेईज्जती की है। भाईसाहब (लॉरेंस विश्नोई) के कहने पर भी सलमान खान ने माफी नहीं मांगी इसलिए जब भी मौका मिलेगा उनको मारेगा।

LIVE Feed
  • Jun 27, 2023 8:19 PM

    'गदर 2' की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने माहिम दरगाह में किया सजदा, एक्ट्रेस ने चढ़ाई चादर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्म 'गदर 2' में नजर आने वाली हैं और उनकी इस फिल्म को लेकर काफी ज्याद बज है। अमीषा पटेल की साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। जब से फिल्म 'गदर 2' का अनाउंस हुआ तब से फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसी बीच अमीषा पटेल मुंबई की माहिम दरगाह पहुंची हैं। अमीषा पटेल की नई तस्वीरें सामने आई हैं।

  • Jun 27, 2023 7:35 PM

    नेहा भसीन ने डाली सिर्फ जाली और दिखा दिया छुपाने वाला हिस्सा

    स्टार्स इन दिनों अपने हुनर से कहीं ज्यादा बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। ऐसे ही एक हसीना हैं नेहा भसीन। सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब एक बार फिर से नेहा भसीन ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया टेंप्रेचर रेज कर दिया है। नेहा ने अपना एक बेहद सेक्सी लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है जो कि इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। नेहा के इस हसीन अंदाज को देखकर उनके फैंस भी हैरान हो रहा हैं साथ ही वीडियो के कमेंट सेक्शन को फायर इमोजी व रेड हार्ट से भरने में लगे हैं।

  • Jun 27, 2023 7:00 PM

    बिना कपड़ों के वेकेशन पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन के ऊपर जा लेटा नया BF

    ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सुजैन खान बेहद शानदार लोकोशन पर अपने नए बॉयफ्रेंड और कुछ और दोस्तों के साथ बिंदास अंदाज में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। सुजैन के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुजैन जहां बिकिनी में बेहद बोल्ड और सेक्सी अंदाज में दिखाई दे रही हैं तो वहीं अर्सलान शर्टलैस होकर कभी सुजैन के ऊपर लेटे तो कभी उनकी बाहों में कोजी होते नजर आ रहे हैं।

  • Jun 27, 2023 6:19 PM

    उर्फी जावेद पार की सारी हदें, बिना ब्रा चांद से छुपाया B**bs

    Urfi Javed Moon Look: फैशन सनसनी उर्फी जावेद एक बार फिर से लोगों को अपने घायल करने के लिए नए लुक में घर से निकली और वो फिर से हर किसी का अटेंशन पाने में सफल भी रही हैं। गाड़ी से उतरते ही उर्फी को देखते ही हर कोई पूरी तरह से शॉक्ड रह गया है। उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान पिंक सैटिन वन पीस ड्रेस में करामती अंदाज में घर से निकली। भला उर्फी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट ना करें ऐसे कैसा हो सकता है। उर्फी ने इस सिंपल से लुक को खास बनाने के लिए सामने से आधा कपड़ा गायव कर अपने ब्रेस्ट को चांद से कवर किया।

  • Jun 27, 2023 5:08 PM

    जेड हदीद ने आकांक्षा पुरी से पूछा इनरवियर का रंग, मचा बवाल

    जेड हदीद को अक्सर आकांक्षा पुरी के साथ फ्लर्ट करते देखा जाता है। इतना ही नहीं, कई बार उन्होंने आकांक्षा पुरी संग फ्लर्टिंग के चक्कर में हदें भी पार कर दीं। जहां पहले उन्होंने आकांक्षा पुरी के इनरवियर पर कमेंट किया था तो वहीं बाद में एक्ट्रेस की कमर पकड़ ली थी, जिससे आकांक्षा पुरी असहज हो गईं। लेकिन जेड हदीद यहीं नहीं रुके। उन्होंने हाल ही के एपिसोड में आकांक्षा पुरी की इनरवियर का कलर तक पूछ लिया।

  • Jun 27, 2023 4:25 PM

    आदिपुरुष विवाद के बीच एक बार फिर टीवी पर आएगी रामानंद सागर की Ramayan, जानें कब और कहां देख पाएंगे

    अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की रामायण को शेमारू टीवी पर री-रन कराया जाएगा। रामायण 3 जुलाई से 7.30 बजे ऑन एयर होगी। शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं, हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक "रामायण"। देखिए "रामायण" 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे, ShemarooTV पर।

  • Jun 27, 2023 3:52 PM

    पोते करण देओल के रिसेप्शन में धर्मेंद्र ने सबको कर दिया इमोशनल, अनुपम खेर ने शेयर की है वीडियो

    धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या से शादी की थी। उसी दिन शाम को करण-द्रिशा की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। मंगलवार को एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र अपनो दोस्तों अनुपम और राज बब्बर के लिए कविता गाते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर धर्मेंद्र की इस कविता को शानदार बता रहे हैं।

  • Jun 27, 2023 3:05 PM

    सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म हुई रिलीज, बॉलीवुड की हकीकत दिखाएगा 'शशांक'

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जीवनी पर बनी फिल्म शशांक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। बीते 14 जून को सुशांत की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरुप यह फिल्म रिलीज की गई। फिल्म शशांक के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बिहार के पूर्णिया से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड एक्टर रवि सुधा चौधरी हैं।

  • Jun 27, 2023 2:11 PM

    टाइटैनिक अभिनेता ल्यू पाल्टर का 94 वर्ष की उम्र में निधन

    टाइटैनिक फेम ल्यू पाल्टर का पिछले महीने निधन हो गया। हालांकि, उनके निधन की खबर सोमवार, 26 जून को ही सामने आ गई थी। द हॉलीवुड रिपोर्टर की एक रिपोर्ट बताती है कि पाल्टर की बेटी, कैथरीन पाल्टर ने इस खबर का खुलासा किया और कहा कि उनके पिता की फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद 21 मई को मृत्यु हो गई थी। वह 94 वर्ष के थे।

    टाइटैनिक अभिनेता ल्यू पाल्टर का 94 वर्ष की उम्र में निधन
  • Jun 27, 2023 2:02 PM

    कैटरीना कैफ ने अपने वेकेशन से फोटोज कीं शेयर

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक साथ कुछ समय बिताने के लिए NYC के लिए रवाना हो गए हैं। कैटरीना ने अब इंस्टाग्राम पर अपने रोमांटिक गेटअवे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वह नीले रंग की फ्लोरल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।

  • Jun 27, 2023 1:17 PM

    पति के साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आईं रुबीना दिलैक, दिखा रोमांटिक अवतार

    रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने वीडियो सॉन्ग 'सनम आ गया' की झलक पेश की है। एक्ट्रेस का ये गाना सोशल यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस भी इस कपल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

  • Jun 27, 2023 1:09 PM

    स्त्री 2 के लिए फिर साथ आए राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी 2018 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ वापस आ गए हैं। अमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म ने 2018 में रिलीज होने पर दर्शकों को रोमांचित कर दिया और हंसी फैला दी ती। अब, मुख्य जोड़ी एक बार फिर स्त्री के सीक्वल, स्त्री 2 के साथ जनता का मनोरंजन करेगी।

  • Jun 27, 2023 12:58 PM

    Bigg Boss OTT: जैद हदीद ने फिर पार की सारी हदें, कैमरे के सामने ही अकांक्षा की अंडरवेयर का कलर लगे पूछने

    Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस ओटीटी 2 सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में, जैद हदीद सोशल मीडिया ट्रोलर्स के दायरे में आ गए हैं। जैद लगातार आकांक्षा पुरी के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार जैद ने सारी हदों को पार कर दिया है।

    Bigg Boss OTT: जैद हदीद ने फिर पार की सारी हदें, कैमरे के सामने ही अकांक्षा की अंडरवेयर का कलर लगे पूछने
  • Jun 27, 2023 12:09 PM

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के गाने की पहली झलक आई सामने

    करण जौहर ने मंगलवार की सुबह अपने फैं को अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रैक 'तुम क्या मिले' की एक झलक दिखाई। उन्होंने एक छोटा वीडियो साझा किया और लिखा "ड्रीम टीम - करण जौहर, प्रीतम, अरिजीत सिंह और अमिताभ भट्टाचार्य आपको प्यार में पड़ने के लिए इनवाइट करते हैं।"

  • Jun 27, 2023 11:25 AM

    शादियों के सीजन में मशहूर सेलेब ले रहीं पति से तलाक, फिल्मों में एंट्री मिलते ही तोड़ दिया पुराना नाता

    Kusha Kapila Divorce: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक ही समय में अलग होने की घोषणा की। पोस्ट में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने लिखा कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

    शादियों के सीजन में मशहूर सेलेब ले रहीं पति से तलाक, फिल्मों में एंट्री मिलते ही तोड़ दिया पुराना नाता
  • Jun 27, 2023 10:57 AM

    फैन के हाथ में अपने चेहरे का टैटू देखकर रो पड़ीं तमन्ना भाटिया

    हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला फैन तमन्ना के पैर छूती और उन्हें गुलदस्ता देती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस उस वक्त हैरान रह गईं जब उनके फैन ने उनका टैटू फ्लॉन्ट किया। उन्होंने तमन्ना के चेहरे का टैटू बनवाया था। उन्होंने चेहरे पर टैटू के बगल में 'लव यू द तमन्ना' भी लिखवाया है। जैसे ही उन्होंने तमन्ना को टैटू दिखाया, वह भावुक हो गईं और तुरंत उन्हें गले लगा लिया। एक्ट्रेस को यकीन नहीं हुआ और वह 'थैंक्यू' कहती रहीं। तमन्ना को सफेद टी-शर्ट के साथ भूरे रंग का पैंटसूट पहने देखा गया।

  • Jun 27, 2023 10:41 AM

    Bigg Boss OTT: अकांक्षा पुरी के बाद अब इस हसीना पर डोरे डाल रहे जैद, बाहों में भरकर करने लगे ऐसी बातें

    'बिग बॉस' में लड़कियों पर फिदा होने वाले जैद हदीद का बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अकांक्षा पुरी को अपनी ओर खींचते हुए नजर आ रहे थे, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन अब जैद का एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वो अब एक्ट्रेस जिया शंकर के करीब नजर आ रहे हैं।

    Bigg Boss OTT: अकांक्षा पुरी के बाद अब इस हसीना पर डोरे डाल रहे जैद, बाहों में भरकर करने लगे ऐसी बातें
  • Jun 27, 2023 9:50 AM

    छुट्टियां मनाने गए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का वीडियो आया सामने

    कैटरीना और विक्की छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए हैं। न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर एक फैंस को सेल्फी लेने के बाद फैन क्लब द्वारा उनकी एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद विक्की और कैटरीना का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। वायरल वीडियो को एक भाग्यशाली फैन द्वारा साझा किया गया था जो उसी रेस्तरां में भोजन कर रहा था, जिसमें विक्की और कैटरीना थे। वीडियो में पावर कपल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने में व्यस्त है।

  • Jun 27, 2023 9:39 AM

    वीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा ने त्याग दिया था अन्न और खाई सिर्फ ये चीज

    फिल्म वीर सावरकर से रणदीप हुडा डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। रणदीप हुडा ने अपनी बॉडी को अपने कैरेक्टर के हिसाब से ढाला है। रणदीप हुडा ने आगे बताया कि कैसे उनके लिए अपना ट्रांसफॉर्मेशन करना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि एक बार वे बेहोश भी हो गए थे। वो अपने घोड़े से गिर गए थे जिसकी वजह से उनके घुटना शायद हमेशा के लिए डैमेज हो गया था। उन्होंने बताया कि ट्रांफॉर्मेशन के दौरान खजूर और दूध के अलावा भी बहुत कुछ खाया लेकिन ज्यादा कुछ नहीं खाया। रणदीप ने आगे कहा कि वे बिना किसी सही गाइड के किसी को भी लंबे टाइम के लिए वजन कम करने की सलाह नहीं देंगे। क्योंकि भूख से मरना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

    वीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा ने त्याग दिया था अन्न और खाई सिर्फ ये चीज
  • Jun 27, 2023 9:32 AM

    'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने शेयर की अपनी बच्ची की पहली तस्वीर

    मोहित रैना ने 25 जून को अपने फेसबुक हैंडल पर अपनी लाड़ली के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। बेटी संग प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए मोहित ने लिखा, "हैप्पी फर्स्ट मॉनसून माई चाइल्ड,संडे डायरीज, फर्स्ट मॉनसून शावर, बेस्ट फीलिंग, ग्रेटफुल हर्ट, तू है तो सब कुछ है।” आपको बता दें, मोहित के घर 17 मार्च 2023 को नन्हीं परी का जन्म हुआ था।

  • Jun 27, 2023 9:19 AM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बांधे कंगना की तारीफों के पुल

    'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत के बेबाक स्वभाव के बारे में बात की। एक्टर ने कहा, “जब फिल्म इंडस्ट्री में मुद्दों को उठाने की बात आती है तो कंगना बहुत पारदर्शी और ईमानदार हैं। ज्यादातर लोग ऐसी बातें कहते हैं जो राजनीतिक रूप से सही होती हैं लेकिन उनमें बहुत साहस है।' उन्होंने आगे कहा- “कंगना एकमात्र व्यक्ति हैं जो उन चीजों के बारे में बोलने का साहस रखती हैं जो वह करती हैं और वे बिल्कुल सही हैं। कई लोगों को लगता है कि सच्चाई कड़वी होती है और इसमें कोई संदेह नहीं है। कितने लोगों में हमारी इंडस्ट्री के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत है? कंगना अद्भुत हैं,''

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बांधे कंगना की तारीफों के पुल

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X