शादियों के सीजन में मशहूर सेलेब ले रहीं पति से तलाक, फिल्मों में एंट्री मिलते ही तोड़ दिया पुराना नाता

Kusha Kapila Divorce: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की है। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक ही समय में अलग होने की घोषणा की। पोस्ट में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने लिखा कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।
कुशा का पोस्ट
कुशा कपिला ने एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह किसी भी तरह से आसान फैसला नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारे जीवन में इस मोड़ पर यह सही फैसला है। प्यार और जिंदगी हमने एक साथ शेयर किया है जो हमारे लिए सब कुछ है, लेकिन दुख की बात है कि जो हम इस वक्त अपने लिए चाहते हैं उस मामले में हम एक साथ नहीं है। हमने अपने इस रिश्ते में अपना सब कुछ दिया, तब तक दिया जब तक हमारी हिम्मत थी।"
पेट को पालेंगे साथ
उन्होंने आगे लिखा, "एक रिश्ते का खत्म होना दिल तोड़ने वाला है और यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक कठिन परीक्षा रही है। शुक्र है, हमारे पास इससे निकलने के लिए कुछ समय था। हमने जो एक दशक में शेयर किया और बनाया उसके लिए हमें और समय और हीलिंग की जरूरत है ताकि हम जिंदगी के अगले कदम की ओर आगे बढ़ सकें। इस वक्त हमारा सारा ध्यान इस समय से निकलने में लगा है। कुशा ने आगे लिखा कि वो अपने पेट के को-पैरेंट बने रहेंगे एक-दूसरे को अपना सपोर्ट देते रहेंगे।
कुशा का करियर
आपको बता दें, कुशा कपिला और जोरावर सिंह अहलूवालिया ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 2017 में शादी कर ली थी। कपिला को आखिरी बार ऑनस्क्रीन 'मसाबा मसाबा 2' में देखा गया था और हाल ही में उन्होंने कान्स में डेब्यू किया है। वह 'प्लान ए, प्लान बी', 'सेल्फी' और 'केस तो बनता है' जैसी अन्य फिल्मों का भी हिस्सा थीं।


Click it and Unblock the Notifications