Bigg Boss OTT: जैद हदीद ने फिर पार की सारी हदें, कैमरे के सामने ही अकांक्षा की अंडरवेयर का कलर लगे पूछने

Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस ओटीटी 2 सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में, जैद हदीद सोशल मीडिया ट्रोलर्स के दायरे में आ गए हैं। जैद लगातार आकांक्षा पुरी के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार जैद ने सारी हदों को पार कर दिया है।
जैद ने पूछा अंडरवेयर का कलर
जैद हदीद लगातार अकांक्षा पुरी के पीछे पड़े हुए हैं। उन्होंने जब से अकांक्षा को देखा है वो फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अकांक्षा पुरी के अंडरवेयर की तारीफ की थी, जिस पर खूब ज्यादा बवाल भी हुआ था और अब एक बार फिर से जैद हदीद लोगों की नजर में आ गए हैं क्योंकि इस बार तो उन्होंने अकांक्षा पुरी की अंडरवेयर का कलर ही पूछ डाला।
लोगों ने किया ट्रोल
एक नया वीडियो सामने आया है जहां जैद हदीद आकांक्षा पुरी से पूछते हैं कि उनके इनरवियर का रंग क्या है। अकांक्षा उन्हें चुप कराती हैं। ऐसा लग रहा है कि वो उनका इनरवियर बाहर से झांक रहा था और ये देखकर अकांक्षा अपनी डेनिम जींस को ठीक करने लग जाती हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग जैद को उनके बर्ताव के लिए बहुत बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
जबरदस्ती अपनी ओर खींचा
इससे पहले भी जैद अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आए थे। जैद हदीद आकांक्षा पुरी पर पहले दिन से ही काफी फिदा हैं। जब से आकांक्षा ने पलक पुरसवानी के साथ घर में एंटर किया है, जैद अपना पूरा ध्यान आकांक्षा पर लुटा रहे हैं। यहां तक कि जब आकांक्षा ने जैद को चीजें धीमी करने के लिए कहा, तब भी वह अपना पूरा ध्यान एक्ट्रेस पर ही देते हुए नजर आए। एक वीडियो हाल ही में सामने आया था, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में जैद आकांक्षा को कमर से पकड़कर अपने करीब खींचते नजर आ रहे हैं। आकांक्षा हैरान रह जाती हैं और वह उसी समय जैद को यह साफ कर देती हैं कि उन्हें इस तरह जैद का छूना पसंद नहीं आया।
शादी के लिए किया प्रपोज
जबसे आकांक्षा पुरी ने घर में की एंट्री की है, तभी से जैद का बर्ताव अकांक्षा के लिए काफी अलग रहा है। वो बात-बात पर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। उन्हें किस करने की कोशिश करते नजर आते हैं, आकांक्षा ने उन्हें शांत रहने के लिए भी कहा। बाद में जैद ने आकांक्षा को प्रपोज भी किया और उनसे शादी करने के लिए कहा। हालांकि, आकांक्षा ने उन्हें विनम्रतापूर्वक यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह 4 दिन के अंदर किसी व्यक्ति के साथ संबंध नहीं बना सकती हैं। यह सुनकर जैद का दिल टूट गया था लेकिन वह अब भी अकांक्षा पर ही अपना ध्यान दिए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications