..................... Bigg Boss OTT season 2 after akanksha puri jad hadid is close to jiya shankar video out - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT: अकांक्षा पुरी के बाद अब इस हसीना पर डोरे डाल रहे जैद, बाहों में भरकर करने लगे ऐसी बातें

bigg boss

Bigg Boss OTT 2 Update: देश के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है, इस अभी एक हफ्ता बीत चुका है और दो कंटेस्टेंट्स की शो से विदाई हो चुकी है। अब घर में कुल 11 सदस्य बचे हुए हैं लेकिन इन सबके बीच एक शख्स ऐसा है जो लगातार चर्चा का विषय बन रहा है।

जिया के करीब आए जैद

'बिग बॉस' में लड़कियों पर फिदा होने वाले जैद हदीद का बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अकांक्षा पुरी को अपनी ओर खींचते हुए नजर आ रहे थे, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन अब जैद का एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वो अब एक्ट्रेस जिया शंकर के करीब नजर आ रहे हैं।

जिया को बाहों में भरा

जिया शंकर और जैद का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दोनों आपस में प्यार भरी बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैद ने जिया को बाहों में भर रखा है और पूछ रहे हैं कि क्या जिया उन्हें पसंद करती हैं तो इस पर जिया कहती हैं कि जैद उन्हें पसंद नहीं करते, वो उन्हें उतना पसंद नहीं करते जितना वो जैद को करती हैं। इस पर जैद करते हैं तो मैं यहां क्या कर रहा हूं, इस पर जिया कहती हैं कि तुमने मुझे अब देखा, लेकिन जब तुम अपसेट थे तो मैं तुम्हारे साथ थी। जिया जैद से कहती हैं कि वो उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगी और वहां पर अकांक्षा पुरी भी मौजूद होती हैं।

जिया को आया था पैनिक अटैक

आपको बता दें, जिया शंकर को पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी नॉमिनेट किया गया है। अपने नॉमिनेशन के बारे में सुनते ही जिया को पैनिक अटैक आ गया था। वो रोने लगती हैं, उनका सांस फूलने लगता है। जिया बिग बॉस से दरवाजा खोलने को कहती हैं। जिया को बाकी के घरवाले संभालने की कोशिश करते हैं।

Read more about: bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X