..................... Bollywood Live Updates 25 June Adipurush Box Office Collection arshad warsi talks about munna bhai 3 - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'आदिपुरुष' की कमाई में आया सुधार, 'मुन्ना भाई' फैंस के लिए आई बुरी खबर

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 25 June: मनोरंजन की दुनिया आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों 'आदिपुरुष' को लेकर काफी बवाल हो रहा है। आप इस इंडस्ट्री की किसी खबर से महरूम ना हो जाएं, इसलिए हम लाते हैं आपके लिए पल-पल की खबर। हम आपके लिए लाए हैं खास लाइव, जिसके जरिए आप इंडस्ट्री की खबर की रख सकते हैं जानकारी।

आदिपुरुष की कमाई में दिखा इजाफा

'आदिपुरुष' को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। इस फिल्म को शुरू से ही काफी ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म के खराब VFX और डायलॉग ने इसकी लुटिया डुबो दी है। लेकिन इस बीच मेकर्स ने थोड़ी राहत की सांस ली है क्योंकि आदिपुरुष की कमाई में हल्की बढ़त मिलने के आसार हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म शनिवार को 5 करोड़ कमा सकती है। हालांकि, इसमें थोड़ा- बहुत फेरबदल हो सकता है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 9 दिन में करीब 268 करोड़ करमा लिए हैं।

मुन्ना भाई 3 को लेकर अरशद वारसी का खुलासा

अरशद वारसी को फिल्म 'मुन्नाभाई' से एक अलग पहचान मिली। अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि 'ये बहुत अजीब है। हमारे पास डायरेक्टर है, जो फिल्म बनाना चाहता है, प्रोड्यूसर है, जो फिल्म बनाना चाहता है। फैंस हैं, जो इस फिल्म को देखना चाहते हैं। एक्टर्स हैं, जो एक्टिंग करना चाहते हैं। लेकिन फिर भी फिल्म नहीं बन पा रही है।' अरशद वारसी की ये बात सुनकर फैंस को लग रहा है कि लगता है कि 'मुन्नाभाई 3' शायद आए ही ना। मुन्नाभाई सीरीज की पहली फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म का सीक्वल साल 2006 में रिलीज हुआ था। फैंस को अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार है लेकिन ना जाने वो इंतजार कब पूरा होगा।

LIVE Feed
  • Jun 25, 2023 7:28 PM

    हाउसफुल 3 के बाद अभिषेक बच्चन ने इसलिए लिया था ब्रेक, बोले- मैंने साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था

    एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 2016 में हाउसफुल 3 रिलीज होने के बाद उन्होंने ब्रेक लिया था> अभिषेक ने बताया कि उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी वापस लौटा दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, 'मैं बहुत संतुष्ट था। मुझे अच्छा काम मिल रहा था, अच्छा पैसा भी मिल रहा था, सभी फिल्में सुपरहिट हो रही थीं। लेकिन मुझे पता था कि मैं खुद को पुश नहीं कर रहा हूं।'

  • Jun 25, 2023 6:42 PM

    9 सालों से एक बेटी की मां है ये टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, अब फिर से दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

    Isha Koppikar Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने बेशक इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। ईशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस सो कनेक्टिड रहती हैं। अब ईशा ने फैंस को एक खुशखबरी दी है। ईशा दूसरी बार मां बन गई हैं। उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। जिसकी झलक भी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया पर दिखा दी है।

  • Jun 25, 2023 6:06 PM

    मशहूर स्टार के भाई और बहन की एक ही दिन में हुई मौत, शॉकिंग खबर से दहली इंडस्‍ट्री

    तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर बोस वेंकट के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक ही दिन में एक्टर के भाई और बहन की मौत हो गई। दोनों की मौत एक ही दिन हार्ट अटैक से हुई। इस घटना से हर कोई हैरान है और एक्टर बोस वेंकट भी गहरे सदमे में हैं। पहले बोस वेंकट की बहन की मौत हुई। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि एक्टर के भाई को भी हार्ट अटैक आया गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Jun 25, 2023 5:35 PM

    Project K: और विशाल हुई प्रभास की फिल्म की स्टारकास्ट, साउथ के इस धांसू स्टार की हुई एंट्री !!

    इंडियन सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' इन दिनों चर्चा में हैं। सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। जिससे देशभर के सिनेदर्शक खुशी से झूमने लगे हैं। महानती फेम निर्देशक नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही इस साई-फाई मूवी में सुपरस्टार प्रभास के साथ इंडियन सिनेमा के एक और बड़े सितारे की एंट्री हो चुकी है। निर्माताओं ने हाल ही में एक एनाउंसमेंट वीडियो जारी कर बताया है कि उनकी इस फिल्म में तमिल सिनेमा के दिग्गज सितारे कमल हासन नजर आने वाले हैं।

  • Jun 25, 2023 4:48 PM

    'सत्यप्रेम की कथा' के सेट पर मुझे अपनेपन का एहसास हुआ: सुप्रिया पाठक

    दिग्गज एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट पर नए चेहरों के साथ काम करने के बारे में बात की और बताया कि उन्हें सेट पर अपनेपन का एहसास हुआ। असुप्रिया 'द कपिल शर्मा शो' में 'सत्यप्रेम की कथा' के कलाकारों कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, गजराज राव, शिखा तल्सानिया, सिद्धार्थ रांदेरिया और नुराधा पटेल के साथ नजर आएंगी। 'सत्यप्रेम की कथा' में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए सुप्रिया ने कहा, किसी फिल्म की शुरूआत में, जब नए चेहरे एक साथ आते हैं, तो थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन, समय के साथ, वे एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं और वे एक परिवार की तरह बन जाते हैं।

  • Jun 25, 2023 4:10 PM

    75 साल की मुमताज को अपने इशारों पर नचा रहा है ये बॉलीवुड सुपरस्टार, ऐसा वीडियो हुआ वायरल

    बॉलीवुड की दिग्गज अदाका मुमताज अब भले ही फिल्मों में दिखाई ना देती हो लेकिन 75 की उम्र में भी मुमताज की फिटनेस कायम है। मुमताज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मुमताज के इस वायरल वीडियो की बात करें तो वो इसमें सुपरस्टार जैकी श्रॉफ और बिस्वाजीत के साथ डांस करती और मस्ती में डूबी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस जिंदादिल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Jun 25, 2023 3:19 PM

    'इमरजेंसी' भारत के सबसे काले अध्यायों में से एक, युवाओं को जानना जरुरी : कंगना रनौत

    एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का टीजर जारी किया गया है। साथ ही बताया गया कि यह फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा, 'इमरजेंसी' हमारे इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और काले अध्यायों में से एक है जिसे युवा भारत को जानना आवश्यक है। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है और मैं अपने सुपर-टैलेंटेड एक्टर्स जैसे स्वर्गीय सतीश जी, अनुपम जी, श्रेयस, महिमा और मिलिंद को इस क्रिएटिव जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं भारत के इतिहास के इस असाधारण प्रसंग को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हूं। जयहिंद!

  • Jun 25, 2023 2:30 PM

    करीना कपूर ने बहन के बर्थडे पर शेयर किया प्यारा सा वीडियो

    आज करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर, करीना कपूर ने एक्ट्रेस की तस्वीरों और अपने खास लोगों के साथ उनके खुशी के पलों को साझा करते हुए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। बेबो ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरा नंबर एक @ therealkarismakpoor #MyForever #MyLoloIsTheBest #HappyBirthdayLolo"

  • Jun 25, 2023 2:14 PM

    प्रोजेक्ट के में कमल हासन की हुई एंट्री

    अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर काफी समय से चर्चा थी और इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस फिल्म में कमल हासन की एंट्री भी हो गई और इसके बाद से उनके उनके फैंस काफी खुश हैं।

  • Jun 25, 2023 1:51 PM

    Bigg Boss OTT: अकांक्षा पुरी का हुस्न बेकाबू हुआ विदेशी मॉडल, जबरन अपनी तरफ खींचा और फिर...

    Bigg Boss OTT Update: बिग बॉस ओटीटी 2 शुरू हो चुका है और इसने अच्छी शुरुआत भी कर ली है। नेटिज़न्स इस सीजन में घर के अंदर बंद कंटेस्टेंट्स को जज करने में अपना समय ले रहे हैं। खैर, सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी टीवी शो के घर के अंदर छेड़खानी जोरों पर चल रही है।

    Bigg Boss OTT: अकांक्षा पुरी का हुस्न बेकाबू हुआ विदेशी मॉडल, जबरन अपनी तरफ खींचा और फिर...
  • Jun 25, 2023 12:31 PM

    रत्ना पाठक को 'बुढ्ढी'कहने वालों पर एक्ट्रेस ने कसा तंज

    रत्ना पाठक शाह ने अपनी अभिनय क्षमता से खुद को साबित किया है। वह मनोरंजन उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, हालांकि, ऐसे कई उदाहरण हैं जब उन्हें 'बुढ्ढी' कहा गया है। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए कहा, “बेटा, तुम भी आ जाओगे, थोड़ा सा रुक जाओ... तुम भी आ जाओगे इसी लाइन पे।”

  • Jun 25, 2023 11:43 AM

    सारा अली खान ने उज्जैन महाकाल मंदिर में फिर की पूजा

    सारा अली खान को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो किसी ना किसी मंदिर पर दर्शन के लिए जाती रहती हैं और खान सरनेम के कारण बुरी तरह से टारगेट होती हैं और हर बार ट्रोल की जाती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और वो उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंची हैं।

    सारा अली खान ने उज्जैन महाकाल मंदिर में फिर की पूजा
  • Jun 25, 2023 11:29 AM

    Krushna Abhishek के सामने आया बंदर तो उसे कह दिया Puneet Superstar, अब लोग ले रहे बदला!

    Krushna Abhishek On Puneet Superstar: 'बिग बॉस OTT' में जब से पुनीत सुपरस्टार की एंट्री हुई है, तभी से वो चर्चा का विषय बन गए हैं। एक ही दिन में उन्होंने घरवालों की नाक में इतना दम कर दिया था कि उन्हें बिग बॉस ने घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन अब कृष्णा अभिषेक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

    Krushna Abhishek के सामने आया बंदर तो उसे कह दिया Puneet Superstar, अब लोग ले रहे बदला!
  • Jun 25, 2023 11:11 AM

    सलमान खान से नाखुश नजर आई जनता

    बिग बॉस ओटीटी 2 ने अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। सलमान खान ने कल रात पहले वीकेंड का वार एपिसोड की मेजबानी की, हालांकि, उन्हें पक्षपाती होने के लिए फैंस ने ट्रोल किया। घर में पूरे हफ्ते जो कुछ हुआ, उसके लिए वह आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी और अभिषेक मल्हान को डांटते नजर आए। हालांकि, दर्शक अभिनेता से सहमत नहीं थे और उन्हें 'पक्षपाती' का टैग दे दिया।

    सलमान खान से नाखुश नजर आई जनता
  • Jun 25, 2023 10:44 AM

    अपनी शादीशुदा जिंदगी पर कियारा आडवाणी का बयान

    मिर्ची प्लस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "अभी अभी मेरी शादी हुई है। ये एक लव मैरिज थी तो जाहिर सी बात है कि मैं प्यार में यकीन रखती हूं।” उन्होंने आगे कहा, 'घर दो लोगों से बनता है और मैं बहुत खुश किस्मत हूं कि जो मेरे पार्टनर हैं, जिस आदमी के साथ मैंने अपना जीवन जीने के लिए चुना है... मेरे जो पति हैं, वो ही मेरे लिए एक घर हैं।'

    अपनी शादीशुदा जिंदगी पर कियारा आडवाणी का बयान
  • Jun 25, 2023 10:37 AM

    पत्नी संग हनीमून मनाने मनाली पहुंचे करण देओल

    सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा अचार्य से 18 जून को शादी कर ली है। शादी की सारी रस्में निभाने के बाद ये खूबसूरत कपल अब हनीमून मनाने मनाली पहुंच चुका है। करण ने अपनी पत्नी द्रिशा के साथ हिमाचल की वादियों से कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं।

    पत्नी संग हनीमून मनाने मनाली पहुंचे करण देओल
  • Jun 25, 2023 9:43 AM

    Bigg Boss OTT 2 के घर में 150 कपड़े लेकर गई थी हसीना, लेकिन पहले हफ्ते में ही हो गईं बेघर

    Bigg Boss OTT 2 Update: रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' शुरु हो चुका है और इसमें लगातार कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती नजर आ रही हैं। इस घर में कई बार लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं और वो सभी झगड़े चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस बीच खबर है कि घर का पहला एलिमिनेशन राउंड हो चुका है।

    Bigg Boss OTT 2 के घर में 150 कपड़े लेकर गई थी हसीना, लेकिन पहले हफ्ते में ही हो गईं बेघर

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X