Bigg Boss OTT: अकांक्षा पुरी का हुस्न देख बेकाबू हुआ विदेशी मॉडल, जबरन अपनी तरफ खींचा और फिर...

Bigg Boss OTT Update: बिग बॉस ओटीटी 2 शुरू हो चुका है और इसने अच्छी शुरुआत भी कर ली है। नेटिज़न्स इस सीजन में घर के अंदर बंद कंटेस्टेंट्स को जज करने में अपना समय ले रहे हैं। खैर, सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी टीवी शो के घर के अंदर छेड़खानी जोरों पर चल रही है।
जैद ने अकांक्षा को किया अनकंफर्टेबल
बिग बॉस OTT में कुछ कंटेस्टेंट्स असली रिश्ता बना रहे हैं, कुछ पहले से ही लड़ाई करने के मूड में नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच दुबई के जैद हदीद आकांक्षा पुरी के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस दूरी बनाए हुए हैं और अब, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जैड आकांक्षा को अनकंफर्टेबल महसूस करवाते नजर आ रहे हैं।
जैद ने अकांक्षा को अपनी ओर खींचा
जैद हदीद आकांक्षा पुरी पर पहले दिन से ही काफी फिदा हैं। जब से आकांक्षा ने पलक पुरसवानी के साथ घर में एंटर किया है, जैद अपना पूरा ध्यान आकांक्षा पर लुटा रहे हैं। यहां तक कि जब आकांक्षा ने जैद को चीजें धीमी करने के लिए कहा, तब भी वह अपना पूरा ध्यान एक्ट्रेस पर ही देते हुए नजर आए। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में जैद आकांक्षा को कमर से पकड़कर अपने करीब खींचते नजर आ रहे हैं। आकांक्षा हैरान रह जाती हैं और वह उसी समय जैद को यह साफ कर देती हैं कि उन्हें इस तरह जैद का छूना पसंद नहीं आया।
अंडरवेयर पर भी किया था कमेंट
यह पहली बार नहीं है कि जैद ने अकांक्षा को देखकर अपनी लिमिट क्रॉस की हो, उन्होंने इससे पहले अकांक्षा के अंडरवेयर पर भी कमेंट किया था, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुए थे। दरअसल, जैद हदीद को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने आकांक्षा पुरी की अंडरवेयर पर कमेंट किया था। बताया जा रहा है कि जब अकांक्षा अपना इनरवेयर रख रही थीं तभी वहां मौजूद जैद ने अकांक्षा से कहा- "मुझे तुम्हारा ये इनरवियर पसंद आया।" हालांकि, अकांक्षा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
अकांक्षा को शादी के लिए किया था प्रपोज
जबसे आकांक्षा पुरी ने घर में की एंट्री की है, तभी से जैद का बर्ताव अकांक्षा के लिए काफी अलग रहा है। वो बात-बात पर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। उन्हें किस करने की कोशिश करते नजर आते हैं, आकांक्षा ने उन्हें शांत रहने के लिए भी कहा। बाद में जैद ने आकांक्षा को प्रपोज भी किया और उनसे शादी करने के लिए कहा। हालांकि, आकांक्षा ने उन्हें विनम्रतापूर्वक यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह 4 दिन के अंदर किसी व्यक्ति के साथ संबंध नहीं बना सकती हैं। यह सुनकर जैद का दिल टूट गया था लेकिन वह अब भी अकांक्षा पर ही अपना ध्यान दिए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications