..................... Bigg Boss OTT 2 Update Palak Purswani out from the house in first week of elimination - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 2 के घर में 150 कपड़े लेकर गई थी हसीना, लेकिन पहले हफ्ते में ही हो गईं बेघर

bigg boss ott

Bigg Boss OTT 2 Update: रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' शुरु हो चुका है और इसमें लगातार कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी होती नजर आ रही हैं। इस घर में कई बार लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं और वो सभी झगड़े चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस बीच खबर है कि घर का पहला एलिमिनेशन राउंड हो चुका है।

पलक पुर्सवानी का पत्ता हुआ साफ

बिग बॉस के घर में आए दिन बवाल होता ही रहता है। कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते हुए भी नजर आते हैं। टीवी एक्टर अविनाश सचदेव कई बार घर के कई सदस्यों से लड़ चुके हैं। यही नहीं अभी कुछ दिन पहले वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानी पलक पुर्सवानी पर भी चिल्लाते हुए नजर आए थे लेकिन अब लगता है कि अविनाश की थोड़ी मुश्किलें कम होंगी क्योंकि खबर सामने आ रही है कि पलक पुर्सवानी का घर से पत्ता साफ हो गया है।

कई बार लटकी एलिमिनेशन की तलवार

पलक पुर्सवानी जब से घर में आई हैं तभी से चर्चा का विषय बन गई थीं। उन्होंने घर में आने से पहले ही बिग बॉस के कई रूल्स तोड़े थे, जिसे लेकर उन्हें सलमान खान ने खूब सुनाया था। जब वो घर के अंदर गई तब भी उनके ऊपर एलिमिनेशन की तलवार लटकी थी और बिग बॉस ने उन्हें एक टास्क दिया था, जिसके बाद वो सेफ हो सकती थीं। लेकिन पलक ने यह टास्क आसानी से कर लिया और वो सेफ हो गईं। लेकिन लगता है पलक दर्शकों को रिझाने में नाकामयाब रही हैं।

पूजा भट्ट से हुई लड़ाई

हाल ही में पलक को लेकर खबर आ रही है कि घर के पहले एलिमिनेशन राउंड में वो बाहर हो गई हैं। आपको बता दें, इससे पहले पलक पूजा भट्ट के संग हुई लड़ाई को लेकर खबरों में आई थीं। पूजा भट्ट ने पलक पुर्सवानी की मैच्योरिटी पर सवाल उठाया था, जिसके बाद दोनों में खूब बहस हुई। लक खुद को क्लियर करने की कोशिश करती हैं वे मैम-मैम करती रहती हैं लेकिन पूजा अपना अडियल रवैया दिखाते हुए उन्हें बोलने नहीं देती हैं। पूजा से हुई लड़ाई के बाद पलक किचन में रोने लगती हैं। वहीं जिया उन्हें बेहतर महसूस कराने की पूरी कोशिश करती हैं।

150 जोड़ी कपड़े लेकर घर में आईं

पलक पुर्सवानी इसलिए भी खबरों में आई थीं कि उन्होंने बिग बॉस के घर में आने के लिए खूब तैयारियां की थीं, उन्होंने खुद बताया था कि वो घर में 150 जोड़ी कपड़े लाई हैं और यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

Read more about: bigg boss ott 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X