Krushna Abhishek के सामने आया बंदर तो उसे कह दिया Puneet Superstar, अब लोग ले रहे बदला!

Krushna Abhishek On Puneet Superstar: 'बिग बॉस OTT' में जब से पुनीत सुपरस्टार की एंट्री हुई है, तभी से वो चर्चा का विषय बन गए हैं। एक ही दिन में उन्होंने घरवालों की नाक में इतना दम कर दिया था कि उन्हें बिग बॉस ने घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन अब कृष्णा अभिषेक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video
कृष्णा हुए ट्रोल
पुनीत सुपरस्टार भले ही घर के अंदर जाने के कुछ घंटे बाद ही बाहर आ गए लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस से निकले हुए उन्हें करीब एक हफ्ता हो गया है। पहले उनके करीब चार लाख फॉलोअर थे लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही उनके दो मिलियन फॉलोअर हो गए हैं और उन्हें लेकर लोगों के बीच दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच कृष्णा अभिषेक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पुनीत सुपरस्टार को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं लेकिन बदले में कृष्णा को ही पुनीत के फैंस ट्रोल कर रहे हैं।
बंदर को कहा पुनीत सुपरस्टार
हाल ही में कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने सेट पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी उनकी नजर पर बस पर बैठे एक बंदर पर पड़ती है। कृष्णा उसे देखकर हाय कहते हैं और फिर कैमरे में देखकर पूछते हैं कि कहीं ये पुनीत सुपरस्टार तो नहीं? ये कहकर वो हंस पड़ते हैं और वहां से चले जाते हैं। बस इस बात को लेकर पुनीत सुपरस्टार के फैंस काफी नाराज हो गए हैं और वो कृष्णा को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
बिग बॉस में की थी अजीब हरकत
पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन वो बिग बॉस ओटीटी पर जरा भी एक्टिव नहीं रह पाए। उन्होंने जब शुरू में कुछ अजीब हरकतें करी थीं तो बिग बॉस ने उन्हें वॉर्निंग दी थी। उन्होंने बिग बॉस को यह कहते हुए वापस जवाब दिया कि वह किसी भी चेतावनी से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, भले ही वह बाहर हो जाएं और उन्होंने अपनी हरकतों को जारी रखा और नतीजा यह हुआ कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications