Bollywood Higlights: शहनाज रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंची बद्रीनाथ, दूसरे दिन टाइगर 3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 14 November: मनोरंजन जगत की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है और इसी जगत की अहम खबरों से रूबरू करवाएगा हमारा ये खास लाइव। जिसमें हम आपको हर वो जानकारी देंगे, जिससे आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल इन दिनों काम से ब्रेक पर हैं। वो उत्तराखंड में हैं और नेचर को बेहद करीब से इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में बद्रीनाथ का दौरा किया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। अब उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव जुयाल संग नजर आ रही हैं। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की टाइगर 3 शानदार कमाई कर रही है। टाइगर 3 अब तक दिवाली की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म ने मात्र दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने दूसरे दिन 57.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद दो दिन की कमाई 102 करोड़ हो गई है।

टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी कैमियो है। फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान ने पठान बनकर एक्टर की जान भी बचाई और लोगों को दिल जीत लिया। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं। इमरान ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Nov 14, 2023 7:43 PM

    दीपिका शोएब के बेटे का हो गया टेलीविजन डेब्यू, एक्ट्रेस ने वीडियो में दिखाई झलक

    छोटे पर्दे के फेमस एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। उनकी डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जजेस से तारीफ मिलती है। शोएब कुछ महीने पहले ही एक बेटे के पिता बने हैं। अक्सर यूट्यूब पर उनके व्लॉग शेयर होते हैं। उनकी पत्नी दीपिका ने नया वीडियो शेयर किया जिसमें बेटे के डेब्यू की जानकारी दी है।

    दीपिका शोएब के बेटे का हो गया टेलीविजन डेब्यू, एक्ट्रेस ने वीडियो में दिखाई झलक
  • Nov 14, 2023 6:59 PM

    दीपिका पादुकोण के बाद अब Kriti Sanon ने Nepotism पर तोड़ी चुप्पी

    हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने कह कि अगर आप किसी स्टार किड को लॉन्च कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आउटसाइडर को भी फिल्म में बराबर का हक मिलना चाहिए. वैसै भी आजकल के दर्शक फिल्मों में स्टार्स से ज्यादा टैलेंट को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण के बाद अब कृति सेनन ने नेपोटिज्म पर चर्चा की है।

  • Nov 14, 2023 6:23 PM

    'दोस्ताना' के 15 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने की अभिषेक की तारीफ

    अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी 'दोस्ताना' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक की सराहना करते हुए कहा कि वह प्रत्येक फिल्म में कितनी विविधता लाते हैं। 2008 की फिल्म 'दोस्ताना' तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

  • Nov 14, 2023 5:51 PM

    दिवाली की छुट्टी के बाद जूनियर एनटीआर की 'देवरा' टीम ने फिर से शूटिंग की शुरू

    दिवाली की छुट्टी के बाद ग्लोबल स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। एक बार फिर इसकी शूटिंग आगे बढ़ रही है। टीम अब फीचर के कुछ सबसे अहम हिस्सों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म निर्माताओं ने एक बयान जारी किया, "त्योहार के चलते अवकाश के बाद, हमारी टीम सेट पर वापस आ गई है। 'देवरा पार्ट 1' 5 अप्रैल, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।''

  • Nov 14, 2023 5:02 PM

    सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए करीना कपूर को 10 साल बड़े सैफ अली खान से करनी पड़ी शादी

    करीना ने डर्टी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होने 5 सालों की डेटिंग के बाद सैफ अली खान से शादी की और उनके इस फैसले के पीछे सबसे बड़े वजह का खुलासा भी एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में किया है। करीना कपूर ये खुलासा हाल ही में द डर्टी मैगजीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में किया है। करीना ने अपनी शादी, पैरेंटहुड और बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के सामने बिना किसी दबाव के अपना जीवन जीने व सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की इच्छा के बारे में बातचीत की और कहा कि अब आपकी शादी होने का कारण यह है कि आप एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं, है ना ? मेरा मतलब आज है अन्यथा आप बस एक साथ रह सकते हैं। सैफ अली खान और मैं पांच साल तक एक साथ रहे। इसलिए जब हमने अगला कदम उठाया, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि हम बच्चे पैदा करना चाहते थे।

  • Nov 14, 2023 4:03 PM

    करीना कपूर खान खुद को नहीं बल्कि अपने काम को गंभीरता से लेती हैं : आलिया भट्ट

    लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 के आगामी एपिसोड में दो बॉलीवुड सितारे करीना कपूर खान और आलिया भट्ट सोफे पर नजर आएंगी। बेबो की बहुत बड़ी प्रशंसक माने जाने वाली आलिया ने एपिसोड के दौरान करीना की प्रशंसा की। आलिया ने कहा कि करीना ऐसी शख्स हैं जो अपने आप को नहीं बल्कि अपने काम को गंभीरता से लेना पसंद करती हैं। आलिया ने शो के होस्ट करण जौहर से कहा, "मुझे लगता है कि वह अपने काम को बहुत हल्के में लेती है, मेरा मतलब यह नहीं है कि वह इसे हल्के में लेती है, वह बहुत गंभीर है। लेकिन एक बात जिस पर हमारी टीम, जिनके साथ हम काम करते हैं, सभी सहमत हैं कि उनमें काम करने के लिए बहुत ही अद्भुत ऊर्जा है क्योंकि वह खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लेती हैं।

  • Nov 14, 2023 3:07 PM

    मृणाल ठाकुर के साथ अफेयर वाली खबर पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी

    बादशाह ने लिखा, "डियर इंटरनेट, आपको एक बार फिर निराश करने के लिए खेद है लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।" इसके बाद लोग लगातार बात कर रहे हैं।

  • Nov 14, 2023 2:40 PM

    अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर दिया बेहद घटिया कमेंट

    पाकिस्तान की मीडिया आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम के हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठा रही थी, जब रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधने के लिए ऐश्वर्या राय को लेकर एक चौंकाने वाला उदाहरण दिया। इस मौके पर शाहिद अफरीदी और उमर गुल भी मौजूद थे और वे रज्जाक को रोकने या निंदा करने के बजाय हंसते और तालियां बजाते नजर आए।

  • Nov 14, 2023 1:42 PM

    इंडिया के बाद इस देश ने टिकटॉक पर लगाया बैन

    नेपाल ने सोमवार को घोषणा की थी कि टिकटॉक आपसी प्रेम पर निगेटिव असर पड़ रहा है। नेपाल की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि टिकटॉक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया।

  • Nov 14, 2023 1:12 PM

    रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने पत्नी को दिया तलाक

    रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया को लेकर खबर आ रही है कि वो अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। गौतम अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के साथ करीब 3 दशकों से थे। जैसे ही इनके अलग होने की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर धमाका हो गया है।

  • Nov 14, 2023 12:44 PM

    बीच में फंसी तारा सुतारिया हुईं बुरी तरह से असहज

    दरअसल वायरल वीडियो में तारा सुतारिया को अपनी कार से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही तारा गेट के बाहर आती हैं वहां भीड़ उनको घेर लेती है। तारा दरवाजे और जनता के बीच फंसा हुआ देखा जा सकता है।

  • Nov 14, 2023 11:53 AM

    उर्फी जावेद के नक्शेकदम पर निकल पड़ी करीना कपूर, टॉप एक्ट्रेस ने खिंचवा ली Dirty फोटोज

    Kareena Kapoor Photos: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की बात होती है तो करीना कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। वो हर मौके पर ट्रेंड सेट करने से पीछे नहीं हटती हैं लेकिन हालिया फोटोशूट में तो लग रहा है कि वो उर्फी जावेद की राह पर चल चुकी हैं। जी हां, हाल ही में करीना ने अपना कातिलाना फोटोशूट करवाया है।

    उर्फी जावेद के नक्शेकदम पर निकल पड़ी करीना कपूर, टॉप एक्ट्रेस ने खिंचवा ली Dirty फोटोज
  • Nov 14, 2023 11:10 AM

    रणवीर दीपिका की शादी की पांचवीं सालगिरह

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि वे आज अपनी पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल फिलहाल अपना खास दिन सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर है।

  • Nov 14, 2023 10:26 AM

    बिग बॉस 17 ने टॉप TRP हासिल करने के बाद बदला गेम का ये सीन, इस बार होगी कंटेस्टेंट्स की अग्निपरीक्षा

    Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस द्वारा शो में बड़े बदलाव करने के बाद गेम दिलचस्प हो गया है। वाइल्डकार्ड एंट्री शुरू करने से लेकर रूममेट्स में फेरबदल करने तक, निर्माताओं ने बिग बॉस सीजन 17 में ड्रामा को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे की जुबानी जंग से लेकर सलमान खान का खानजादी को डांटने तक, शो सुर्खियों में बना हुआ है।

    बिग बॉस 17 ने टॉप TRP हासिल करने के बाद बदला गेम का ये सीन, इस बार होगी कंटेस्टेंट्स की अग्निपरीक्षा
  • Nov 14, 2023 9:45 AM

    GHKKPM: सवि फिर से लेगी ईशान के घर में एंट्री, हरिणी और सवि को बेइज्जत करेंगी अक्का साहेब

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि ईशान सवि की ताई हरिणी को अपने फंक्शन में गाने के लिए बुलाता है लेकिन सवि हरिणी को ये ऑफर एक्सेप्ट करने से मना कर देती है लेकिन बाद में ईशान के समझाने पर वो कुछ शर्तों के साथ मान भी जाती है।

    GHKKPM: सवि फिर से लेगी ईशान के घर में एंट्री, हरिणी और सवि को बेइज्जत करेंगी अक्का साहेब
  • Nov 14, 2023 9:44 AM

    TMD Spoiler Alert: सनी सूद का नाम सुनकर तिलमिला जाएगा अंगद, होटल मैनेजर नजर रखने के लिए चलेगा ये चाल

    Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद और साहिबा मुंबई गए हैं। अंगद साहिबा से नाराज है और साहिबा उसे मनाने की कोशिशों में लगी हुई है। लेकिन अंगद है कि मान ही नहीं रहा है।

    TMD Spoiler Alert: सनी सूद का नाम सुनकर तिलमिला जाएगा अंगद, होटल मैनेजर नजर रखने के लिए चलेगा ये चाल
  • Nov 14, 2023 8:40 AM

    किशन कुमार की दिवाली पार्टी में पहुंचे पर्ल वी पुरी

    हाल ही में किशन कुमार के घर पार्टी हुई और इस पार्टी में पर्ल वी पुरी शामिल हुए। उन्होंने इस खास मौके पर काले रंग का धोती-कुर्ता पहना हुआ था और वो इस लुक में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे।

  • Nov 14, 2023 8:36 AM

    अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने देर रात बांटे दिवाली गिफ्ट्स

    रात को 3 बजे अफगानिस्तानी क्रिकेटर रहमान उल्लाह गुरबाज अहमदाबाद की सड़कों पर निकले और जरूरतमंदों को दिवाली के तोहफे भी दिए। रहमान का ये वीडियो देखकर लोग उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें खूब दुआएं भी दे रहे हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X