GHKKPM: सवि फिर से लेगी ईशान के घर में एंट्री, हरिणी और सवि को बेइज्जत करेंगी अक्का साहेब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि ईशान सवि की ताई हरिणी को अपने फंक्शन में गाने के लिए बुलाता है लेकिन सवि हरिणी को ये ऑफर एक्सेप्ट करने से मना कर देती है लेकिन बाद में ईशान के समझाने पर वो कुछ शर्तों के साथ मान भी जाती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि हरिणी ताई सवि को कहती है कि वो तभी जाएगी जब सवि उसके साथ जाएगी तो सवि मान जाती है। सवि ईशान से पूछती है कि क्या वो भी हरिणी के साथ घर पर आ सकती है? तो ईशान पहले तो परेशान होता है क्योंकि किसी को भी सवि पसंद नहीं लेकिन बाद में ईशान हां कर देता है लेकिन बाद में ईशान का मन भी घबराने लग जाता है।
संतोष हरिणी को फोन करता है और कहता है कि वो आज भी उसे इंस्पायर करती है। वो उससे मिलने की बात कहता है। दूसरी तरफ ईशान अपनी अक्का साहेब से माफी मांगता है लेकिन वो कहती है कि अब उसका ईशान पर भरोसा कर पाना मुश्किल है। सुरेखा ईशान को अपनी बातों में फंसा लेती है और उस लड़की से मिलवाने के लिए तैयार कर देती है जो उसने चुनी है ईशान के लिए।
दुर्वा की मां कहती है कि दुर्वा की रिश्ता काफी जल्दी हो रही है और निशिकांत को भी यही लगता है लेकिन दुर्वा को शादी करने की पड़ी होती है। दुर्वा की इंगेजमेंट में सवि आती है तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। दुर्वा ईशान पर इल्जाम लगाती है कि उससे उसकी खुशी नहीं देखी जा रही है और आज के दिन भी वो उसका मूड खराब करने में लगा है।
शांतनु घर से दुर्वा की सगाई के लिए निकल रहा होता है लेकिन तभी ईशा की तबीयत खराब हो जाती है और फिर वो दुर्वा की सगाई में जाने के प्लान को रद्द कर देता है। दूसरी तरफ ईशान की अक्का साहेब दुर्वा का गुस्सा शांत करवाती है और ईशान को कहती है कि वो हरिणी और सवि का ध्यान रख लेगी। ईशान की अक्का साहेब बातों ही बातों में हरिणी को नीचा दिखाने की कोशिश करती है।


Click it and Unblock the Notifications











