उर्फी जावेद के नक्शेकदम पर निकल पड़ी करीना कपूर, टॉप एक्ट्रेस ने खिंचवा ली Dirty फोटोज

Kareena Kapoor Photos: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की बात होती है तो करीना कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। वो हर मौके पर ट्रेंड सेट करने से पीछे नहीं हटती हैं लेकिन हालिया फोटोशूट में तो लग रहा है कि वो उर्फी जावेद की राह पर चल चुकी हैं। जी हां, हाल ही में करीना ने अपना कातिलाना फोटोशूट करवाया है।
करीना कपूर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपना कातिलाना लुक दिखाया है। एक्ट्रेस की तीन फोटोज सामने आई हैं। पहली फोटो में वो सोफे पर लेटी हुई हैं और गोल्डन ड्रेस पहनी हुई है। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे का क्लोजअप शॉट है और उनके सिर कुछ चमकीली सी चीज है, जो उनकी आंखों को ढक रहा है। तीसरी फोटो में एक्ट्रेस ने लाल रंग की थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी है और वो कालीन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।
आपको बता दें ये फोटोशूट एक्ट्रेस ने डर्टी मैगेजीन के लिए करवाया है और ये वही डर्टी मैगजीन है, जिसके लिए कभी उर्फी ने भी फोटोशूट करवाया था और बवाल मच गया था और इससे पहले ये मैगजीन रणवीर सिंह को लेकर चर्चा में आई थी। इस मैगजीन के लिए रणवीर ने न्यूड फोटोशूट करवाया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था और इस मामले में रणवीर सिंह को माफी भी मांगनी पड़ी थी।
आपको बता दें करीना के लुक से पहले उर्फी के डर्टी लुक ने लोगों को काफी चौंकाया था। इस फोटोशूट के लिए हसीना ने अपने बालों को गुलाबी रंग का करवा लिया था और आईब्रो को ब्लीच करवा लिया था। इसके बाद उर्फी ने काफी रिवीलिंग कपड़े भी पहन लिए थे और इस फोटोशूट ने कई लोगों को हैरत में डाल दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने उर्फी के फैशन की तारीफ भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications