TMD Spoiler Alert: सनी सूद का नाम सुनकर तिलमिला जाएगा अंगद, होटल मैनेजर नजर रखने के लिए चलेगा ये चाल

eri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि अंगद और साहिबा मुंबई गए हैं। अंगद साहिबा से नाराज है और साहिबा उसे मनाने की कोशिशों में लगी हुई है। लेकिन अंगद है कि मान ही नहीं रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि साहिबा अंगद को छोड़कर बीच पर चली जाती है और अंगद उसे ढूंढ़ लेता है। अंगद बीच पर जाता है तो एक महिला उसे सनी सूद कहती है और बताती है कि उसे यकीन था कि सनी मुंबई जरूर आएगा। अंगद और साहिबा ये बात सुनकर हैरान रह जाता है।

अंगद साहिबा जब रूम में लौटकर आते हैं तो पूरा रूम फूलों से सजा होता है और उनका एक शख्स इंतजार कर रहा होता है जो उनके सामने सनी सूद का बोर्ड लेकर खड़ा होता है। अंगद उस शख्स को कमरे से बाहर जाने को कहता है। वो शख्स कहता है कि वो सनी सूद से मिलने आया है और सनी का नाम सुनकर एक बार फिर से अंगद भड़क जाता है और उस शख्स को कमरे से बाहर निकलवा देता है।

अंगद के कमरे में माइक्रोफोन लगा होता है और होटल का मैनेजर अंगद और साहिबा की सारी बातें सुन रहा होता है। अंगद जब होटल से चेकआउट करने की बात कहता है तो मैनेजर खुद अंगद के पास जाता है और फिर वो माफी मांगता है और कहता है कि वो अपनी गलती जरूर सुधारेगा और अंगद मान जाता है।

अंगद एसिडिटी से परेशान हो जाता है और साहिबा उसे ठीक करने की कोशिश करती है। बेबे साहिबा को सीक्रेट रेसिपी बताती है, जो अंगद का दिल जीत लेगी। वहीं, सनी का नाम सामने आने की वजह से अंगद का पारा सातवें आसमान पर पहुंच हुआ है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अंगद का सनी सूद से कैसे सामना होगा।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X