Bollywood Highlights- बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का बवाल जारी, अंकिता लोखंडे के पिता का निधन

Bollywood Live Update

Bollywood Highlights- सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। जिस तरह का क्रेज इस फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है वो काफी अच्छा है। सनी देओल की इतनी दमदार वापसी हुई है कि इसका अंदाजा खुद उन्होने भी नहीं लगाया होगा। फिल्म ने अपने दूसरे दिन भी कमाई की रफ्तार को बढ़ाया है और 43 करोड़ का बिजनेस किया है।

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल उनके पिता श्रीकांत लोखंडे का आज मुंबई में निधन हो गया है। फिलहाल अंकिता के पिता की मौत का कारण नहीं पता चल पाया है। अभिनेत्री काफी ज्यादा दुखी हैं और उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनको ढांढस बंधा रहे हैं।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड और टेलीविजन की खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Aug 13, 2023 8:23 PM

    सीमा हैदर को राज ठाकरे की पार्टी से मिली चेतावनी, बोले- नाटक बंद करो वरना...'

    सीमा हैदर को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और इस वक्त राज ठाकरे की पार्टी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि मनसे के नेता ने सीमा हैदर को चेतावनी दी है। दरअसल खबर थी कि सीमा हैदर और सचिन पर एक फिल्म बन रही है जिसका नाम है कराची टू नोएडा।

    सीमा हैदर को राज ठाकरे की पार्टी से मिली चेतावनी, बोले- नाटक बंद करो वरना...'
  • Aug 13, 2023 7:20 PM

    पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भर-भर कर दिखा रही भारत प्रेम, तिरंगा दुपट्टा ओढ़कर गर्व से लहराया तिरंगा

    Seema Haider Video: पाकिस्तान से चार बच्चों को लाकर भारत में बसने वाली सीमा हैदर को लेकर आए दिन कोई ना कोई खुलासा होता ही रहता है। लेकिन सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन वो कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भर-भर कर दिखा रही भारत प्रेम, तिरंगा दुपट्टा ओढ़कर गर्व से लहराया तिरंगा
  • Aug 13, 2023 6:29 PM

    शाहरुख खान के रोमांटिक गाने की देखिए एक झलक

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज के लिए तैयार हैं, उन्होंने फिल्म से अपने नए गाने का टीज़र जारी किया। 'चलेया' नाम के इस गाने में शाहरुख खान नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे और यह गाना कल यानी 14 अगस्त को रिलीज होगा।

  • Aug 13, 2023 5:42 PM

    सुष्मिता सेन को मिली डॉक्टर की उपाधि

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन को पश्चिम बंगाल में टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनररी डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी. लिट) की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया है। हालांकि, सुष्मिता इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन उनके पिता शुबीर सेन ने उनकी ओर से इसे स्वीकार किया।

  • Aug 13, 2023 5:26 PM

    बिग बॉस OTT जीतने वाले को ट्रॉफी-पैसे के अलावा मिलेगी ये खास चीज, जिंदगीभर नहीं करनी पड़ेगी खरीददारी!

    इस हफ्ते की शुरुआत में जिया शंकर के मिड वीक एलिमिनेशन के बाद, बीबी ओटीटी 2 को आखिरकार अपने टॉप पांच फाइनलिस्ट मिल गए और पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव और मनीषा रानी में से एक को फाइनलिस्ट घोषित किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता को फिनाले में क्या मिलेगा?

    बिग बॉस OTT जीतने वाले को ट्रॉफी-पैसे के अलावा मिलेगी ये खास चीज, जिंदगीभर नहीं करनी पड़ेगी खरीददारी!
  • Aug 13, 2023 4:36 PM

    पत्नी श्रीदेवी को याद करके भावुक हुए बोनी कपूर

    श्रीदेवी की बर्थडे पर, बोनी कपूर ने अपनी छुट्टियों की एक अनमोल तस्वीर के साथ दिवंगत अभिनेत्री को याद किया। उन्होंने लाल दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट को "हैप्पी बर्थडे" शीर्षक दिया।

  • Aug 13, 2023 4:00 PM

    विक्की कौशल ने कोलकाता में दुरंद कप टूर्नामेंट में भाग लिया

    विक्की कौशल, जो 12 अगस्त को देश की सबसे भव्य फुटबॉल कॉम्पटीशन देखने के लिए कोलकाता में थे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैच के बाद अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कोलकाता में 132वें डूरंड कप में प्रतिष्ठित डर्बी मैच- ईस्ट बंगाल एफसी बनाम मोहन बागान एसजी देखना कितना शानदार अनुभव था! यह भारतीय सेना द्वारा आयोजित एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना टूर्नामेंट है। विजेता टीमों को ट्रॉफियां सौंपने के लिए वित्त मंत्री सैम मानेकशॉ खुद कई सालों तक इस आयोजन की शोभा बढ़ा चुके हैं। इतनी महान विरासत से जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं!”

  • Aug 13, 2023 3:09 PM

    अंकिता लोखंडे ने निभाया औलाद होने का धर्म, पिता की अर्थी को रोते हुए दिया कंधा

    Ankita Lokhande Father Death: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के लिए आज बेहद दुख भरा दिन है। एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया जो उठ गया है। सोशल मीडिया पर सुबह से अंकिता लोखंडे के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो किसी का भी दिल पसीजने के लिए काफी हैं।

    अंकिता लोखंडे ने निभाया औलाद होने का धर्म, पिता की अर्थी को रोते हुए दिया कंधा
  • Aug 13, 2023 2:25 PM

    गदर 2 की कमाई पर आया सनी देओल का रिएक्शन

    सनी देओल गदर 2 की सक्सेस से फूले नहीं समा रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म को मिलने वाली सक्सेस का अंदाजा भी नहीं लगाया था। हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाउ से हुई बातचीत में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'मैं सच में बहुत खुश हूं। जब हमने गदर का दूसरा पार्ट बनाया, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि दर्शकों से इसे इतना प्यार मिलेगा। 'गदर' के बाद पूरी दो पीढ़ियां गुजर गईं और अभी भी लोग उतने ही उत्साहित हैं। जितने पहली फिल्म के लिए थे। मैं काफी हैरान हूं और खुश भी। फिल्म इंडस्ट्री को बनाए रखने के लिए हमें कुछ हिट फिल्मों की जरूरत है।"

  • Aug 13, 2023 1:45 PM

    कॉलेज से सामने आए शाहरुख खान के नोट्स

    शाहरुख खान के कॉलेड नोट्स वायरल हो रहे हैं और मजेदार बात तो ये है कि शाहरुख खान की हैंड राइटिंग इतनी शानदार है कि कोई भी इसको देखकर प्लैट हो सकता है। जी हां, सुपरस्टार की खूबसूरत लिखावट काफी अच्छी है। अगर आप इस निबंध की बात करें तो इसमें उन्होने बचपन से लेकर अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में लिखा है।

    कॉलेज से सामने आए शाहरुख खान के नोट्स
  • Aug 13, 2023 1:05 PM

    खुशी कपूर ने जान्हवी कपूर और श्रीदेवी के साथ पोस्ट की तस्वीर

    खुशी कपूर ने इस वक्त एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो जान्हवी कपूर और श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। खुशी और जान्हवी दोनों छोटी हैं और क्यूट लग रही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आई वो काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि जान्हवी कपूर इस वक्त फिल्मों में छाई रहती है।

  • Aug 13, 2023 12:32 PM

    दिल्ली मेट्रो से अब 'नागिन डांस' का वीडियो वायरल

    दिल्ली मेट्रो से एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है और इस बार शख्स ने ऐसी हरकत की है कि आप भी हैरान होने वाले हैं। DMRC की चेतावनी के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और अब नागिन डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Aug 13, 2023 12:06 PM

    गदर 2 का रिएक्शन देखने थिएटर पहुंचे सनी देओल

    इस वक्त गेटी गैलेक्सी के अंदर से एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें सनी देओल और बॉबी देओल दोनों नजर आ रहे हैं। बता दें कि सनी देओल इस दौरान अपनी फिल्म का रिएक्शन देखने के लिए पहुंचे थे और लोगों ने उनको सिर आंखों पर बिठा लिया है। गदर 2 की कमाई लगातार जारी है और ये धमाका करने के लिए तैयार है।

  • Aug 13, 2023 11:27 AM

    बिलखती नजर आईं अंकिता लोखंडे

    अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पिता का निधन बीते दिन हुआ था और आज उनका अंतिम संस्कार हुआ है। इस दौरान अंकिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे आखिरी बार अपने पिता के दर्शन कर रही थीं।

  • Aug 13, 2023 10:41 AM

    सनी और बॉबी को ईशा देओल के साथ खुश हुए फैंस

    सनी देओल की फिल्म गदर 2 की रिलीज के बाद फैंस और मेकर्स सभी खुश हैं क्योंकि फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। लेकिन इस फिल्म की चर्चा के बीच कुछ ऐसा भी हो गया है जो कि लोगों को काफी पसंद आने वाला है। दरअसल एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल साथ उनकी सौतेली बहन ईशा देओल भी नजर आ रही हैं।

  • Aug 13, 2023 10:14 AM

    रजनीकांत ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने गुरुवार को थिएटर्स में ताबड़तोड़ ओपनिंग की। फिल्म ने दो दिन में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है। फिल्म की सक्सेस रजनीकांत एन्जॉय कर रहे हैं। दर्शकों के बीच जिस तरह का क्रेज फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है। रजनीकांत भी अपने फैन्स के शुक्रगुजार हैं। इसी मौके पर रजनीकांत चार धाम यात्रा पर गए हुए हैं। रजनीकांत ने हाल ही में बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान के फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

  • Aug 13, 2023 9:43 AM

    अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को 20 लाख का इनाम

    कुछ हिंदू संगठनों ने फिल्म और अक्षय कुमार के किरदार पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। बता दे कि अक्षय कुमार ने भगवान शिव का गेटअप लिया है और तांडव भी करते नजर आए हैं। इस कहा जा रहा है कि उस शख्स को 20 लाख का इनाम मिलेगा जो अक्षय कुमार थप्पड़ मारेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X