पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भर-भर कर दिखा रही भारत प्रेम, तिरंगा दुपट्टा ओढ़कर गर्व से लहराया तिरंगा

Seema Haider Video: पाकिस्तान से चार बच्चों को लाकर भारत में बसने वाली सीमा हैदर को लेकर आए दिन कोई ना कोई खुलासा होता ही रहता है। लेकिन सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आए दिन वो कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में वो तिरंगा झंडा लहराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी है और इस साड़ी के बॉर्डर में भी तीन रंग है और ऊपर से वो दुपट्टा लहरा रही हैं और ये दुपट्टा भी केसरिया, सफेद और हरे रंग का है। सीमा हैदर के इस वीडियो को देखकर लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उन्हें ऐसी ही चीजें करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इसके अलावा सीमा हैदर ने हाल ही में हर-घर तिरंगा अभियान में भी हिस्सा लिया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में देशभक्ति का माहौल दिखा और सीमा हैदर ने भी इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। सीमा हैदर के साथ सचिन भी खड़े हुए नजर आए और वो भी देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।
आपको बता दें, पाकिस्तान से चार बच्चों के लेकर नोएडा के सचिन के लिए सरहद पार कर चुकी सीमा हैदर की लव स्टोरी पर किसी को भी आसानी से भरोसा नहीं हो रहा है। कई बार सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने जैसे आरोप भी लगे तो उनकी भी जांच एजेंसियां तहकीकात कर रही हैं। लेकिन सीमा का साफ-साफ कहना है कि वह जासूस नहीं है। सीमा का कहना है कि मैं कोई जासूस नहीं हूं। मैं सचिन के प्यार में यहां आई हूं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications











