Seema Haider- सीमा हैदर को राज ठाकरे की पार्टी से मिली चेतावनी, बोले- नाटक बंद करो वरना...'

seema haider

सीमा हैदर को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और इस वक्त राज ठाकरे की पार्टी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि मनसे के नेता ने सीमा हैदर को चेतावनी दी है। दरअसल खबर थी कि सीमा हैदर और सचिन पर एक फिल्म बन रही है जिसका नाम है कराची टू नोएडा।

इस फिल्म से सीमा हैदर डेब्यू करने वाली हैं और उनको इसको लेकर ऑफर मिला था। इसी को लेकर मनसे नेता अमेय खोपकर ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ये सारा नाटक बंद कर दिया जाए। पाकिस्तानी लड़की भारत के फिल्म में काम नहीं कर सकती है।

खोपकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पाकिस्तानी नागरिकों का भारतीय फिल्म उद्योग में कोई स्थान नहीं है। हम इस रुख पर कायम हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस समय भारत में हैं। ऐसी अफवाहें भी थीं कि वह आईएसआई एजेंट हैं। हमारी इंडस्ट्री में कुछ क्षणिक प्रसिद्धि के लिए, वे सीमा हैदर को अभिनेत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन देशद्रोही निर्माताओं को शर्म कैसे नहीं आएगी? इसे तुरंत ख़त्म करें, या मनसे की ओर से दृढ़ कार्रवाई के लिए तैयार रहें।'' हालांकि इस फिल्म के निर्देशक अमित जानी का रिएक्शन इसको लेकर अभी तक नहीं आया है। उनका कहना था कि वो इस फिल्म को बनाने के लिए काफी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

बता दें कि सीमा हैदर कई कारणों से खबरों का हिस्सा है और लोगों का कहना है कि वो एक शानदार अभिनेत्री बन सकती हैँ। हालांकि लगातार मिल रही चेतावनी से फिल्ममेकर्स को फर्क पड़ता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी। इस वक्त वो सचिन मीणा से शादी करके साथ रह रही है।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X