अंकिता लोखंडे ने निभाया औलाद होने का धर्म, पिता की अर्थी को रोते हुए दिया कंधा

Ankita Lokhande Father Death

Ankita Lokhande Father Death: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के लिए आज बेहद दुख भरा दिन है। एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया जो उठ गया है। सोशल मीडिया पर सुबह से अंकिता लोखंडे के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं, जो किसी का भी दिल पसीजने के लिए काफी हैं।

अंकिता पर टूटा दुखों का पहाड़

अंकिता लोखंडे ने अपने जीवन के बड़े सहारे को खो दिया है। उनके पिता शशिकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिता के आखिरी दर्शन पर अंकिता को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया, एक्ट्रेस का ये हाल देखकर हर कोई बहुत दुखी नजर आ रहा है। अंकिता ने इस दौरान अपनी मां को भी हिम्मत बंधाई। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंकिता को उनके पति विक्की जैन संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिता की अर्थी को दिया कंधा

अंकिता लोखंडे ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में औलाद होने का भी फर्ज पूरा किया है। भीगी पलकों के साथ वह अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आईं। यह दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया और लोग उन्हें हिम्मत बंधाने में लगे हुए हैं। अंकिता लोखंडे के पिता के अंतिम संस्कार में टेलीविजन से जुड़े कई सितारे पहुंचे। श्रद्धा आर्या समेत कई सितारों ने नम आंखों से उनके पिता को आखिरी विदाई दी।

पहले ही बीमारी का दिया था संकेत

अंकिता, जो टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, ने 2019 की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी में कंगना रनौत के साथ अभिनय किया है। यह अंकिता का बॉलीवुड डेब्यू था। एक्ट्रेस अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती थीं। इससे पहले जून में, फादर्स डे पर, उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया था, और अपने पिता के बारे में एक लंबा नोट लिखा था। इसमें उन्होंने संकेत दिया था कि उनके पिता 'अपनी खराब सेहत से जूझ रहे हैं।'

More from Filmibeat

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X