Bollywood Live- सिकंदर की एडवांस बुकिंग ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, आमिर खान ने शुरु किया यूट्यूब चैनल

Bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं सुपरस्टार आमिर खान की जो कि इस वक्त अपनी फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर खबरों का हिस्सा है। इस वक्त एक खबर सामने आई है कि आमिर खान ने अपना यूट्यूब चैनल शुरु किया है।

आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है और इस चैनल में आमिर खान फिल्म निर्माण के बारे में बात करने वाले हैं। अपने करियर और बाकी सितारों को लेकर वो अनुभवों के बारे में बात करेंगे।

इसके अलावा बात करते हैं सलमान खान की तो उनकी फिल्म सिकंदर बहुत बड़ी हिट होने वाली है इसमें कोई दो राय नहीं है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और शुरु होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है।

पहले ही दिन करीब 7 करोड़ रुपए के टिकट्स बिक चुके हैं और लोग इंजतार कर रहे हैं कि कब फिल्म थिएटर्स में आएगी। सलमान खान की ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

इसी तरह की तमाम अपडेटस के लिए आप लगातार बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 27, 2025 7:22 PM

    Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़?

    Aishwarya Rai Accident Update: 26 मार्च को ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) पब्लिक बस ने टक्कर मार दी थी। बीते दिन, मुंबई के जुहू में स्टार की लग्जरी कार को बस ने टक्कर मारी, जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसने सभी का ध्यान खींचा।

    Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़?
  • Mar 27, 2025 7:21 PM

    बागेश्वर बाबा ने मेरठ मर्डर पर किया मजाक, कहा- 'नीला ड्रम वायरल हो रहा है'

    Bageshwar Baba On Meerut Murder: एक्स मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की कथित तौर पर उनकी पत्नी और उनके प्रेमी द्वारा की गई हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने भी इस मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि भारत में नीले ड्रम पर रील वायरल हो रही है।

    बागेश्वर बाबा ने मेरठ मर्डर पर किया मजाक, कहा- 'नीला ड्रम वायरल हो रहा है'
  • Mar 27, 2025 7:20 PM

    Prabhas जल्द करने वाले हैं अमीर बिजनेसमैन की बेटी से शादी?

    Prabhas Wedding News: प्रभास और उनकी शादी कई बार सुर्खियों में रही है। बुधवार को, तेलुगु न्यूज18 ने बताया कि 45 साल के एक्टर जल्द ही हैदराबाद के एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

    Prabhas जल्द करने वाले हैं अमीर बिजनेसमैन की बेटी से शादी?
  • Mar 27, 2025 5:25 PM

    'आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड मिल गया, बच्चा हो गया', जब Sara Ali Khan को हुई थी जलन

    एक्ट्रेस सारा अली खान ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। उन्होंने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। फिल्म को पसंद किया गया था। हाल ही में सारा ने आलिया भट्ट को लेकर बात की। सारा ने बताया कि एक बार उन्हें आलिया भट्ट से जलन हो गई थी।

  • Mar 27, 2025 1:39 PM

    कार एक्सीडेंट में बॉयफ्रेंड की हुई मौत, अब शादी और बच्चे करना चाहती है ये एक्ट्रेस, बोली- मुझे फ़िक्र नहीं कि..

    शमिता शेट्टी ने अपने पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बात की थी और आपको बता दें की एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड की कर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दौरान शमिता शेट्टी ने यह भी बताया था कि कुछ रिश्तो में उनके साथ में किस तरीके का व्यवहार किया जाता था। नेहा भसीन को शमिता शेट्टी ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड की कर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी कुछ कीमती यादों को भी ताज किया और बताया कि किस तरीके से उसके जाने के बाद में वह बदल गई थी।

  • Mar 27, 2025 12:59 PM

    सौरभ के बाद साहिल के लिए मुस्कान ने बनाया था ये प्लान? कैब ड्राइबर के साथ लीक हो गई कॉल रिकॉर्डिंग!

    मुस्कान ने कैब ड्राइवर से कहा, ''थोड़ी देर बाद ले आना.. कोई सा भी केक ले आना और उसपे लिखवा देना हैप्पी बर्थडे बाबा। बाबा लिखवाना है ठीक है। यहां पर आकर आप ये बोलना का ये आपना सामान है इसे आप रख लेना मैं इसे ले लूंगा। अभी ले आओ आप, पैसे मैं आपको कल ही दे दूंगी। मैं मैसज में ही बात कर पाऊंगी क्योंकि मुझे सरप्राइज देना है रात को। केक कटवाना है, आप ले आओ और आकर गेट बजा देना।'' मुस्कान ने ये वाइस रिकॉर्डिंग ड्राइवर को भेजी थी।

  • Mar 27, 2025 12:30 PM

    Archana Puran Singh के बेटों को उनकी वजह से नहीं मिल रहा काम? 100 ऑडिशन भी दिए लेकिन फिर भी...

    आर्यमान ने कहा, 'यही कारण है कि 100 ऑडिशन के बाद भी मुझे एक भी रोल नहीं मिला है। रिवर्स नेपोटिज्म चल रही है मेरे साथ।' अर्चना ने मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया- 'बेवकूफ! ऐसा नहीं है कि तुम्हें इसलिए रोल नहीं मिल रहे है क्योंकि मैं तुम्हारी मां हूं। तुम शायद कुछ गलत कर रहे हो। इसलिए तुम्हें रोल्स नहीं मिल रहे हैं।'

  • Mar 27, 2025 12:23 PM

    मौत की धमकियों पर सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सोच में पड़ जाएगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग!

    सलमान खान इस दौरान काफी सीरियस थे और वो इस वक्त मीडिया के सवालों का जवाब काफी ध्यान से दे रहे हैं। चाहें वो रश्मिका मंदाना के साथ उम्र के अंतर वाला जवाब हो या फिर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल कर रहे लोगों के लिए उनकी राय हो। सलमान खान ने जान से मारने वाली धमकियों पर अल्लाह और भगवान पर भरोसा जताया है।

  • Mar 27, 2025 11:13 AM

    दूध वाले से कर दी Kumar Vishwas ने अपनी खूबसूरत बेटी की शादी? सोशल मीडिया पर भी गिनती के फॉलोवर्स

    अब कुमार विश्वास की बेटी की शादी के बाद उनके दामाद की चर्चा ने जोर पकड़ा है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर में वो है कौन? फेमस कवि के दामाद का नाम पवित्र खंडेलवाल है और जब हमने उनका सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया तो वो प्राइवेट नजर आया। इसके अलावा उनके फॉलोवर्स भी कुछ खास नहीं है। उनके इंस्टा अकाउंट पर मात्र 297 फॉलोवर्स हैं और 306 लोगों को तो वो फॉलो करते हैं।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X