Prabhas जल्द करने वाले हैं अमीर बिजनेसमैन की बेटी से शादी? जोरों-शोरों से चल रहीं तैयारियां लेकिन...

Prabhas Wedding News: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और उनकी शादी कई बार सुर्खियों में रही है। बुधवार को, तेलुगु न्यूज18 ने बताया कि 45 साल के एक्टर जल्द ही हैदराबाद के एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
प्रभास की शादी की खबर
प्रभास के चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी इस पर विचार कर रही हैं। हालांकि, यह रिपोर्ट झूठी निकली। हिंदुस्तान टाइम्स ने प्रभास की टीम से कॉन्टैक्ट किया और उन्होंने रिपोर्ट का खंडन किया। उन्होंने कहा, "यह फर्जी खबर है। कृपया अनदेखा करें।"
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के ड्राइवर ने बसवाले को मारा जोरदार थप्पड़? पुलिस को आकर मामला करना पड़ा रफा-दफा!
प्रभास और उनके अफवाह भरे रिश्ते
कल्कि 2898 AD के एक्टर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। हालांकि उन्होंने हमेशा अपनी प्राइवेट लाइफ को सीक्रेट रखा है, लेकिन उनके अपने को-एक्टर के साथ डेटिंग करने की अफवाहें उड़ी हैं। इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि प्रभास अपनी बाहुबली को-स्टार अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि कहा गया कि वे शादी भी करने वाले हैं। हालांकि, बाद में दोनों एक्टर्स ने इन खबरों का खंडन किया था।
यह भी पढ़ें- Nita Ambani को आराम देने के लिए Mukesh Ambani खर्च कर डाले थे 230 करोड़, हवाई सफर आसान बनाने के लिए...
प्रभास का नाम कई को-स्टार के साथ जुड़ा
इसके अलावा, प्रभास का नाम आदिपुरुष की को-स्टार कृति सैनन के साथ भी जुड़ा था। भेड़िया के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने प्रभास और कृति के रिश्ते के बारे में हिंट भी दिए थे। लेकिन, बाद में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, "ये न तो प्यार है, न ही पीआर...हमारा भेड़िया एक रियलिटी शो में थोड़ा ज्यादा ही वाइल्ड हो गया और उसकी मस्ती-मजाक की वजह से कुछ अजीबो-गरीब अफवाहें उड़ीं। इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की घोषणा करे-मैं आपका भ्रम दूर कर दूं। अफवाहें बिल्कुल बेबुनियाद हैं!"
{embed-poll}
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर, सामने आया शॉकिंग वीडियो
प्रभास की आने वाली फिल्में
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'द राजा साहब', 'कल्कि पार्ट 2' और 'स्पिरिट' जैसी फिल्में हैं। द राजा साहब को 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होना था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया है। नई रिलीज की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications