Bollywood Live News- आदिपुरुष के राइटर के निकले आंसू, खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बने करण वीर!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi 30 September-: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मशहूर राइटर मनोज मुंतशिर चर्चा में हैं। प्रभास की इस फिल्म में अपने काम के लिए मिली आलोचना और कड़ी प्रतिक्रिया को लेकर वो इमोशनल हो गए हैं। उन्होने अपने यूट्यूब चैनल पर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में, मनोज ने प्रभास-स्टारर की रिलीज के बाद हुई भारी आलोचना के बारे में खुलकर बात की और ने लगे। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके अलावा बात करें मशहूर टीवी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी की तो इसके विनर का ऐलान हो गया है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर करण वीर मेहरा बने हैं। उनको 20 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है और अब चेक के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। काफी समय से ये शो टीवी पर चर्चा में था। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं जो कि मशहूर फिल्ममेकर हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Sep 30, 2024 5:27 PM

    दूसरे तलाक के बाद Dalljiet Kaur पाई-पाई को हुईं मोहताज?

    Dalljiet Kaur Financial Status: दूसरी शादी का बुरा हश्र देखकर अब टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने लिए एक नई राह चुन ली है। उन्होंने नए अंदाज में अपनी जिंदगी जीने का फैसला कर लिया है। लेकिन इस नई जिंदगी को जीने के लिए उन्हें कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

    दूसरे तलाक के बाद Dalljiet Kaur पाई-पाई को हुईं मोहताज?
  • Sep 30, 2024 5:26 PM

    Sikandar में 24 साल की हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री

    लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर फिल्म में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिन्होंने 20 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म बिन्नी एंड फैमिली (Binny and Family) से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हम बात कर रहे हैं अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) की, जो एक्टर वरुण धवन की भतीजी और सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं।

    Sikandar में 24 साल की हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री
  • Sep 30, 2024 5:25 PM

    रिलीज से पहले Alia Bhatt की फिल्म Jigra की लगी लॉटरी

    एक्शन ड्रामा फिल्म के हिंदी ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आलिया भट्ट की इस फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। यह फिल्म अब पैन इंडिया रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने अनाउंसमेंट की कि जिगरा पैन इंडिया फिल्म होगी जोकि हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

  • Sep 30, 2024 4:18 PM

    Diljit Dosanjh ने फैन पर लुटाया प्यार

    Diljit Dosanjh Viral Video: फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जो आए दिन टूर पर रहते हैं, वो इन दिनों अपने नए-नए कारनामों से लोगों को हैरान कर रहे हैं। दिलजीत ने हाल ही में मैनचेस्टर टूर के दौरान दुनिया से अपनी मां और बहन को मिलवाया था। अब उन्होंने अपने टूर में एक और कारनामा कर दिया है।

    Diljit Dosanjh ने फैन पर लुटाया प्यार
  • Sep 30, 2024 4:17 PM

    'स्त्री-2' के आतंक को नहीं रोक पा रहा है देवरा

    सातवें वीकेंड पर फिल्म ने टोटल 6.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। स्त्री 2 की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई टोटल 615.66 नेट पहुंच चुकी है और वर्ल्डवाइड मूवी ने 857 करोड़ के आसपास का कारोबार किया है। वहीं देवरा की बात करें तो अपने पहले वीकेंड में 'देवरा' ने वर्ल्‍डवाइड 250 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

  • Sep 30, 2024 3:04 PM

    Kangana Ranaut की Emergency जल्द हो सकती है रिलीज

    'इमरजेंसी' फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने कोर्ट को बताया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने बोर्ड द्वारा सुझाए गए कट्स को लेकर सहमति दी है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई हुई, तो जी स्टूडियोज के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि निर्माताओं ने बदलाव पर सहमति जताई है।

  • Sep 30, 2024 3:01 PM

    12th Fail के प्रीक्वल Zero se Shuruwat का ऐलान

    इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ आईफा अवॉर्ड 2024 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने अपने लोगों के साथ एक गुड न्यूज शेयर की। दरअसल, उन्होंने अपनी हिट फिल्म '12वीं फेल' के प्रीक्वल का ऐलान कर दिया है. 'जीरो से शुरुआत' के नाम से बनने वाले प्रीक्वल की रिलीज डेट भी बता दी है. फिल्ममेकर ने बताया है कि फिल्म 'जीरो से शुरुआत' 13 दिसंबर को रिलीज होगी. विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'जीरो से शुरुआत' में भी विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ही नजर आएंगे।

  • Sep 30, 2024 2:59 PM

    Dadasaheb Phalke Award से नवाजे जाएंगे Mithun Chakraborty

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को मिल रहे दादा साहेब अवॉर्ड का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर किया। उन्होंने X पर लिखा, 'कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक। मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।'

  • Sep 30, 2024 2:57 PM

    IIFA को टक्कर देने चला Pakistan!

    Hum Awards Mahira Khan Trolled For Dancing: इन दिनों बॉलीवुड में IIFA अवॉर्ड्स की धूम है जो अबू धाबी के यास आइलैंड पर हुआ, लेकिन इस बीच पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए उनके यहां अवॉर्ड्स हुए और इस दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने अपना डांसिंग जलवा दिखाया है लेकिन इसी डांसिंग स्किल दिखाने के चक्कर में माहिरा खान ट्रोल हो गईं।

    IIFA को टक्कर देने चला Pakistan!
  • Sep 30, 2024 1:17 PM

    कौन हैं बिग बॉस के घर में एंट्री मारने वाले गोल्ड सुरेश?

    बिग बॉस कन्नड़ सीजन 11 के घर में आए गोल्ड सुरेश एक मशहूर बिजनेस मैन हैं। इसके अलावा उनको सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जाता है लोग फॉलो करते हैं। भारतीय व्यवसायी और सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्ति हैं। बैंगलोर की एक कंपनी में काम करने वाले सुरेश चाहते थे कि वो एक बिजनेसमैन बनें।

  • Sep 30, 2024 12:51 PM

    500 के नोट पर छपी Anupam Kher की फोटो

    नकली नोटों की तस्वीरें अब वायरल हो गई हैं, जिसमें खेर का चेहरा लगे 500 रुपये के नोटों के ढेर देखे जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अहमदाबाद के व्यापारी मेहुल ठक्कर के कर्मचारी भरत जोशी को 1.60 करोड़ रुपये के 2,100 ग्राम सोने के सौदे के तहत 1.30 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने जल्द ही 30 लाख रुपये की पेमेंट देने का वादा किया, लेकिन जब वे सोना लेकर भाग गए तो जोशी को शक हुआ, तब जाकर उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उन्हें नकली नोट दिए हैं, क्योंकि इन नोटों में महात्मा गांधी की फोटो की जगह अनुपम खेर की फोटो छपी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

  • Sep 30, 2024 11:55 AM

    शाहरुख खान ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर किया रिएक्ट?

    इस दौरान शाहरुख खान थोड़े इमोशनल भी हो गए और उनके उस बुरे वक्त की बात याद आ गई जब आर्यन खान ड्रग्स के झूठे केस में जेल गए थे। शाहरुख खान ने पहली बार रिएक्ट करते हुए कहा, "किसी ने मुझे याद दिलाया कि फिल्म में पैसा लगाने की जरूरत है। इसलिए मैं गौरी को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह एकमात्र पत्नी हो सकती है जो अपने पति पर अन्य तरीकों से अधिक खर्च कर रही है। जब जवान बन रही थी तो हम काफी कठिन वक्त से गुजर रहे थे।''

  • Sep 30, 2024 10:59 AM

    तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय को देख भरी महफिल में ये क्या करने लगे अभिषेक बच्चन?

    जी हां, अवॉर्ड शो के दौरान के एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इसमें अभिषेक बच्चन परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हैं, अभिषेक बच्चन नाचते हुए ऐश्वर्या और आराध्या के पास आते हैं। आराध्या को फ्लाइंग किस देते हैं तो वहीं बीवी के चेहरे पर प्यार से हाथ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अब तलाक के खबरों के बीच ये पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Sep 30, 2024 10:33 AM

    श्रद्धा कपूर ने पैपराजी से मांगा पिज्जा, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे फैन!

    वीडियो में आप देखेंगे कि श्रद्धा कपूर मीडिया के पास जाती हैं और वो देखती हैं कि पैपराजी पिज्जा खा रहे हैं। इसके बाद उनके मुंह में पानी आ जाता है वो पैपराजी से पिज्जा मांग लेती हैं, कि एक एक्स्ट्रा है क्या? ये क्यूट वीडियो आपको हैरान करने वाला है।

  • Sep 30, 2024 10:11 AM

    Vivek Oberoi ने Shah Rukh Khan के बहाने Salman Khan को मारा ताना

    विवेक ओबेरॉय ने कहा, "बहुत से लोगों के पास शोहरत और ताकत है, लेकिन खास बात यह है कि आप ताकत का इस्तेमाल दूसरों को सशक्त बनाने के लिए करते हैं।" विवेक ओबेरॉय के ये शब्द कहते ही शाहरुख खान मुस्कुराने लगे। शाहरुख खान के सभी फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि विवेक ओबेरॉय ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्होंने सलमान खान के साथ अपने झगड़े पर बात की।

  • Sep 30, 2024 9:05 AM

    देवरा ने पुष्पा को चटाई धूल, पहले वीकेंड पर कर डाली ताबड़तोड़ कमाई!

    तीसरे दिन, इसने अपनी गति बरकरार रखी और शनिवार से 2 करोड़ की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा फिल्म ने तीसरे दिन हिंदी बेल्ट में करीब 11 करोड़ की कमाई की और कुल मिलाकर फिल्म अब वीकेंड के अंत में 27.5 करोड़ पर पहुंच गई है। इसके साथ इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि पहले वीकेंड पर पुष्पा ने महज 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन हिंदी में किया था।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X