Diljit Dosanjh ने फैन पर लुटाया प्यार, जोश-जोश में जूते भी कर दिए गिफ्ट, पता चला पाकिस्तान से है तो...

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Viral Video: फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जो आए दिन टूर पर रहते हैं, वो इन दिनों अपने नए-नए कारनामों से लोगों को हैरान कर रहे हैं। दिलजीत ने हाल ही में मैनचेस्टर टूर के दौरान दुनिया से अपनी मां और बहन को मिलवाया था। अब उन्होंने अपने टूर में एक और कारनामा कर दिया है।

Diljit Dosanjh का सरप्राइज

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में मैनचेस्टर में एक खचाखच भरे प्रोग्राम में अपना परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान सिंगर ने एक पाकिस्तानी फैन को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया। प्रोग्राम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए भारतीय और पाकिस्तानी एक जैसे हैं और दोनों देशों के बीच की सीमाएं नेताओं ने खींची हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की पहली Confirmed Contestant का हुआ खुलासा, Rohit Shetty ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pakistani Fan पर Diljit Dosanjh ने लुटाया प्यार

दिलजीत ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पल का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्हें मंच पर एक फीमेल फैन को एक नई जोड़ी जूते गिफ्ट में देते हुए देखा जा सकता है। फिर उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां से है, जिस पर उस महिला ने जवाब दिया, "पाकिस्तान"।

यह भी पढ़ें- IIFA को टक्कर देने चला Pakistan! Hum Awards में Mahira Khan का ऐसा डांस देखकर लोगों ने उड़ाई खूब खिल्ली

'मेरे लिए हिंदुस्तान-पाकिस्तान बराबर'

सिंगर ने उस महिला फैन के सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया और दर्शकों से कहा, "हिंदुस्तान, पाकिस्तान, मेरे लिए सब कुछ बराबर है। पंजाबियों के दिल में सभी के लिए प्यार है। ये सीमाएं नेताओं ने खींची हैं, लेकिन हमारे लिए, हर इंसान जो पंजाबी बोलता है और पंजाबी से प्यार करता है, वह एक जैसा है।"

यह भी पढ़ें- 500 के नोट पर छपी Anupam Kher की फोटो, गांधी जी की तस्वीर की जगह खुद को देख एक्टर बोले- 'कुछ भी हो...'

उन्होंने कहा, "जो लोग मेरे देश भारत से आए हैं, उनका हार्दिक स्वागत है। और जो लोग पाकिस्तान से यहां आए हैं, उनका भी हार्दिक स्वागत है!" ये सुनकर दिलजीत के फैंस खुशी से झूम उठे और उनकी वाहवाही करने लगे।

भारत में होगा Diljit Dosanjh का Dil-Luminati Tour

इस बीच, अपना यूके टूर पूरा करने के बाद, दिलजीत अक्टूबर से दिसंबर तक दिल-लुमिनाती टूर के लिए भारत आएंगे। उनके भारत दौरे का उद्घाटन 26 अक्टूबर को दिल्ली में होगा और 29 दिसंबर को गुवाहाटी में जाकर खत्म होगा। दिलजीत भारत के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे, जिनमें मुंबई, दिल्ली, पुणे, जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, गुवाहाटी, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर और चंडीगढ़ शामिल हैं।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X