500 के नोट पर छपी Anupam Kher की फोटो, गांधी जी की तस्वीर की जगह खुद को देख एक्टर बोले- 'कुछ भी हो...'

Anupam Kher Currency Notes: फेमस बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर यूं तो अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं लेकिन इन दिनों वो अपनी फोटो वाली नोटों की वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां, एक्टर की फोटो वाली नोटों की गड्डी इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं।
Anupam Kher की शक्ल वाली नोट
अनुपम खेर रविवार रात को यह जानकर हैरान रह गए कि अहमदाबाद में जब्त नकली नोटों पर महात्मा गांधी की जगह उनका चेहरा छपा हुआ है। दो लोगों ने नोटों का इस्तेमाल कर एक व्यापारी को ठगा और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खबर शेयर करते हुए खेर ने कहा कि आज के समय में कुछ भी मुमकिन है।
Anupam Kher वाली नकली नोट देकर की ठगी
नकली नोटों की तस्वीरें अब वायरल हो गई हैं, जिसमें खेर का चेहरा लगे 500 रुपये के नोटों के ढेर देखे जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अहमदाबाद के व्यापारी मेहुल ठक्कर के कर्मचारी भरत जोशी को 1.60 करोड़ रुपये के 2,100 ग्राम सोने के सौदे के तहत 1.30 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने जल्द ही 30 लाख रुपये की पेमेंट देने का वादा किया, लेकिन जब वे सोना लेकर भाग गए तो जोशी को शक हुआ, तब जाकर उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उन्हें नकली नोट दिए हैं, क्योंकि इन नोटों में महात्मा गांधी की फोटो की जगह अनुपम खेर की फोटो छपी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।
Anupam Kher ने किया रिएक्ट
अनुपमा खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर खबर की एक क्लिप शेयर की और लिखा, "लो जी कर लो बात! 500 रुपये के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो?? कुछ भी हो सकता है!" अनुपम खेर की नोट देख लोगों ने मजाकिया अंदाज में उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
Anupam Kher की Emergency
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है। यह फिल्म शुरुआत से ही काफी विवादों में रही है। यह फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि कई सिख संगठनों ने शिकायत की है कि फिल्म में समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications