IIFA को टक्कर देने चला Pakistan! Hum Awards में Mahira Khan का ऐसा डांस देखकर लोगों ने उड़ाई खूब खिल्ली

Mahira Khan

Hum Awards Mahira Khan Trolled For Dancing: इन दिनों बॉलीवुड में IIFA अवॉर्ड्स की धूम है जो अबू धाबी के यास आइलैंड पर हुआ, लेकिन इस बीच पाकिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए उनके यहां अवॉर्ड्स हुए और इस दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने अपना डांसिंग जलवा दिखाया है लेकिन इसी डांसिंग स्किल दिखाने के चक्कर में माहिरा खान ट्रोल हो गईं।

Mahira Khan बुरी तरह हुईं ट्रोल

हाल ही में लंदन में हुए हम अवॉर्ड्स के बाद माहिरा खान बुरी तरह से ट्रोलिंग की शिकार हो गईं। रविवार को माहिरा को हमसफर के टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए देखा जा सकता है, जो नेटिजन्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने उनके डांसिंग स्टेप्स को बेवकूफी भरा करार दिया। माहिरा को वहां मौजूद लाइव ऑडियंस ने खूब प्यार दिया लेकिन इंटरनेट पर लोगों को उनके एक्सप्रेशन जरा भी पसंद नहीं आए।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की पहली Confirmed Contestant का हुआ खुलासा, Rohit Shetty ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mahira Khan का डांस हुआ वायरल

वीडियो में माहिरा ने फुलस्लीव अनारकली सूट पहना हुआ था और डांस करते वक्त वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में माहिरा को हमसफर टाइटल ट्रैक पर डांस करते हुए देखा गया। जैसे ही लाइव ऑडियंस ने एक्ट्रेस के हूटिंग शुरू की माहिरा खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाईं। लेकिन ये वीडियो सामने आने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। इंटरनेट पर यूजर्स का मानना था कि माहिरा गाने के हिसाब से अलग ही एक्सप्रेशन दे रही थीं। एक यूजर ने निराशा जताते हुए कहा, "निराशाजनक प्रदर्शन! गाना और हाव-भाव का कोई मेल नहीं।"

यह भी पढ़ें- 500 के नोट पर छपी Anupam Kher की फोटो, गांधी जी की तस्वीर की जगह खुद को देख एक्टर बोले- 'कुछ भी हो...'

Mahira Khan का फेमस सीरियल Humsafar

आपको बता दें, 'हमसफर' माहिरा के करियर के सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है। फवाद खान के साथ इस शो की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें शादी के लिए मजबूर किया जाता है, लंबे समय तक एक-दूसरे से नफरत करने के बाद सुलह शुरू करते हैं। यह सीरियल 24 सितंबर, 2011 को टेलिकास्ट किया गया था और इसका आखिरी एपिसोड 3 मार्च, 2012 को टेलिकास्ट किया गया था।

Read more about: mahira khan humsafar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X