Bigg Boss 18 की पहली Confirmed Contestant का हुआ खुलासा, Rohit Shetty ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss 18 Confirmed Contestant: टीवी जगत का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का एक बार फिर से प्रीमियर होने वाला है। इस शो का ऐलान बहुत पहले ही हो गया था और तब से ही बिग बॉस के कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब बिग बॉस की पहली कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।
Nia Sharma पहली Bigg Boss Confirmed Contestant
टीवी जगत की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाने वाली निया शर्मा की इस वक्त टीवी प्रेजेंस काफी ज्यादा है, वो इस वक्त लाफ्टर शेफ में नजर आ रही हैं और इसके साथ-साथ वो टीवी शो 'सुहागन चुड़ैल' में भी अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा रही हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही Bigg Boss 18 का हिस्सा बनने वाली हैं और इस खबर ने उनके फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया है।
Nia Sharma हुईं नर्वस
निया शर्मा ने इससे पहले बिग बॉस के कई सीजन को रिजेक्ट किया लेकिन आखिरकार वो अब बिग बॉस के आने वाले सीजन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस को कल रात खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में घोषित किया गया और इस ऐलान ने लोगों के हैरान कर दिया।
Rohit Shetty ने किया नाम का ऐलान
कल रात ग्रैंड फिनाले एपिसोड में भारती सिंह, कश्मीरा शाह और निया शर्मा शो में मेहमान बनकर आईं। बाद में जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़ा, रोहित शेट्टी ने घोषणा कर दी कि यहां मौजूद कोई व्यक्ति बिग बॉस 18 में भी हिस्सा लेता हुआ दिखाई देगा।
Abhishek Kumar ने सपोर्ट करने की कही बात
रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि वो निया ही हैं जो बिग बॉस 18 में नजर आने वाली हैं। सभी ने निया की तारीफ की और उन्हें बधाई दी लेकिन इस दौरान निया थोड़ी घबराई हुई नजर आ रही थीं। जैसे ही उन्हें पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में घोषित किया गया, वहां मौजूद अभिषेक कुमार जो बिग बॉस 17 के पहले रनरअप थे, उन्होंने बधाई दी और कहा कि वो निया को सपोर्ट करेंगे।
Bigg Boss 18 के संभावित कंटेस्टेंट
बिग बॉस 18 में निया के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरी, समीरा रेड्डी, शोएब इब्राहिम, मीरा देओस्थले, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने और अन्य जैसे लोकप्रिय नामों के भी शो में भाग लेने की अफवाह है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर तक होने वाला है और इस सीजन में भी इसकी मेजबानी सलमान खान ही करेंगे।
Nia Sharma is the first contestant of big boss 18.#NiaSharma #BigBoss18 pic.twitter.com/kIAnMYL1it
— Nia Sharma Admirer (@Niasharma0__) September 30, 2024


Click it and Unblock the Notifications