दूसरे तलाक के बाद Dalljiet Kaur पाई-पाई को हुईं मोहताज? बेचना पड़ गया अपना नौ साल पुराना घर

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur Sold Her Home: दूसरी शादी का बुरा हश्र देखकर अब टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने लिए एक नई राह चुन ली है। उन्होंने नए अंदाज में अपनी जिंदगी जीने का फैसला कर लिया है। लेकिन इस नई जिंदगी को जीने के लिए उन्हें कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Dalljiet Kaur को बेचना पड़ा घर

दलजीत कौर ने हाल ही में ट्रैवल व्लॉग शुरू किया और इस व्लॉग में उन्होंने अपनी जिंदगी की कठिनाइयों के बार में बात की। दलजीत ने अपने हालिया ट्रैवल व्लॉग में बताया कि भारत में अब उनका कोई घर नहीं है क्योंकि उन्होंने अपना घर बेच दिया, जहां वह पिछले नौ सालों से रह रही थीं।

Dalljiet Kaur व्लॉग ने किया खुलासा

अपना दुख शेयर करते हुए दलजीत कौर ने अपने व्लॉग में बताया- "मेरा घर था जहां मैं 9 सालो से रह रही थी और छोटी-छोटी चीज बनाई थी उस घर की। तो पूरा घर अब नहीं है, अभी कोई भी घर नहीं है। लेकिन कोई नहीं फिर शुरू करेंगे। इस बार क्योंकि सूटकेस से शुरुआत हो रही है तो मैंने कहा क्यों नहीं सूटकेस उठाते हैं और पूरी दुनिया घूमते हैं।"

दलजीत ने आगे कहा कि उनका पूरा परिवार उनकी इस कोशिश में उनका पूरा साथ दे रहा है। हालांकि, वह मुंबई में घर ढूंढ़ने की जल्दी में नहीं हैं, क्योंकि उन्हें किराए पर फ्लैट आसानी से मिल सकता है। लेकिन वो अपनी जिंदगी की कहानी को फिर से लिखेंगी और वो भी अपने अंदाज में।

Dalljiet Kaur ने बदलवाया अपना टैटू

दलजीत ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'टेक 2' उनका नुकसान है। उन्होंने इसे अपनी ताकत बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपने बेटे को ठीक करना है और बीते कल में जो कुछ भी हुआ है, वो उससे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा- जीवन में आप कभी नहीं हारते और ऐसी कोई गलती नहीं है जिसे सुधारा न जा सके। दलजीत का 'टेक 2' टैटू, जो उसने अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के साथ बनवाया था, इसका सबूत है। उसे इसे बदलने में नौ घंटे लगे क्योंकि वह अपनी नई जर्नी पर निकल पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने अपने टैटू 'क्लैप बोर्ड' को एडिट किया और इसमें पोलरॉइड कैमरा जोड़ा और एक प्यारी से तस्वीर भी बनवाई, जिसमें एक लड़का अपनी मां का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहा है।

Dalljiet Kaur ने की थी 2023 में शादी

दलजीत कौर, जिन्होंने मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी की और उसके साथ रहने के लिए केन्या चली गईं, जनवरी 2024 में अपने बेटे के साथ भारत वापस आ गईं। जल्द ही, इंटरनेट पर अलगाव की चर्चाएं होने लगीं। कुछ महीनों तक, वह अपने परिवार की गरिमा के बारे में सोचकर चुप रहीं और आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे उनके पति निखिल ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: dalljiet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X