Bollywood Live: औरंगजेब की कब्र हटाने के मामले में बोले मनोज मुंतशिर, चौथे मंडे भी 'छावा’ ने काटा बवाल

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं मनोज मुंतशिर की। मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर पर छावा में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोला है। उन्होंने कुछ लाइनों के जरिए सीधी बात कही है। मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए अपने मन की बातें कह दीं। इसमें वो कहते हैं, 'आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए! जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान को कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की जरूरत क्या!'

चौथे वीकेड पर भी 'छावा' ने ताबड़तोड़ नोट छापे लेकिन चौथे मंडे इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'छावा' की 25 दिनों की कुल कमाई अब 526.05 करोड़ रुपये हो गई है।

LIVE Feed
  • Mar 11, 2025 8:23 PM

    पवैलियन में बैठे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash पर चढ़ा आशिकी का रंग?

    Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। धनश्री के साथ उनके तलाक की कार्यवाही ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। युजवेंद्र और धनश्री को एक पावर कपल माना जाता था। ऐसे में उनका अलग होना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था।

    पवैलियन में बैठे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash पर चढ़ा आशिकी का रंग?
  • Mar 11, 2025 7:17 PM

    Saif Ali Khan और Kareena Kapoor का जल्द होने वाला है तलाक?

    Saif Ali Khan Kareena Kapoor Khan Divorce: सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी 2012 में हुई थी और इस जोड़े के दो बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं। सैफीना हमेशा अपने फैंस को कपल गोल्स देते आए हैं, लेकिन एक ज्योतिषी ने उनकी शादी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

    Saif Ali Khan और Kareena Kapoor का जल्द होने वाला है तलाक?
  • Mar 11, 2025 6:38 PM

    ज्योतिष ने स्टार किड्स के भविष्य पर कर दी अनोखी भविष्यवाणी

    Astrologer On Starkids Future: ज्योतिषी सुशील कुमार सिंह ने हाल ही में कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने स्टार किड्स के बारे में अनोखी जानकारी शेयर की, जिसमें चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान शामिल हैं, उनके करियर पर चर्चा की। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, सुशील ने कहा कि अनन्या का आगे फिल्म इंडस्ट्री में कोई करियर नहीं होगा। उन्होंने कहा- "2025 बिलकुल ही बेकार है।"

    ज्योतिष ने स्टार किड्स के भविष्य पर कर दी अनोखी भविष्यवाणी
  • Mar 11, 2025 5:48 PM

    Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी एक और जमीन

    Amitabh Bachchan Buys Land On Ayodhya: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 54,454 वर्ग फीट की एक और जमीन खरीदी है, जो कि राम मंदिर से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो वो इस जगह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए एक मेमोरियल बनवाएंगे।

    Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी एक और जमीन
  • Mar 11, 2025 4:05 PM

    सिंगर की बेहद कम उम्र में हुई मौत, ड्रग्स लेकर करते थे गुजारा

    K-Pop Singer Wheesung Found Dead: फेमस आर एंड बी के सिंगर व्हीसुंग का 43 साल की उम्र में देहांत हो गया। सिंगर की मौत से साउथ कोरिया म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। बीते दिन यानी 10 मार्च को उनकी एजेंसी, ताजॉय एंटरटेनमेंट ने उनके निधन की पुष्टि की और लोगों को हैरान कर दिया।

    सिंगर की बेहद कम उम्र में हुई मौत, ड्रग्स लेकर करते थे गुजारा
  • Mar 11, 2025 3:41 PM

    Kaun Banega Crorepati शो छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन ? अब ये स्टार बनेगा नया होस्ट

    बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो कौन बनेगा करोड़ पति का सीजन 17 इस साल उनके लिए आखिरी होने वाला है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन शो छोड़ना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन अब 82 साल के हो गए हैं। अब वह अपने ऊपर से काम की चिंता को हटाना चाहते हैं। वहीं जैसे ही यह खबर सामने आई तब से नए शो के होस्ट की चर्चा होनी भी शुरू हो चुकी है। फैन्स ने भी अपने सुझाव पेश किए हैं। किसी ने कहा कि शाहरुख खान को फिर से होस्ट के तौर पर लेना चाहिए वहीं दूसरे ने लिखा कि धोनी भी शो के नए होस्ट बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वंश चहता रहना चाहिए आप अमिताभ बच्चन को भी ला सकते हैं।

  • Mar 11, 2025 2:50 PM

    Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash को BF में चाहिए ये गुण

    जब से युदवेंद्र चहल और आरे महवाश की फोटोज और वीडियो वायरल हुए हैं तब से आजे महवाश के कई नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गए हैं। हाल ही में आरे महवाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड में होने वाले गुणों को लेकर बता करती नजर आ रही हैं। आजे महवाश का एक वीडियो खास चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि- 'लड़कियों को बॉडी वाले लड़कों से ज्यादा पतले दुबले लड़के पसंद आते हैं। आजे आगे कहती हैं कि हर किसी को बॉडीगार्ड नहीं चाहिए होता है। कोरियन एक्टर्स लड़कियों के बलबूते पर चलते हैं।'

  • Mar 11, 2025 1:53 PM

    VIRAL VIDEO: Seema Haider ने पाकिस्तानियों को दी होली की बधाई, बोलीं- मैं दिल से...

    वीडियो शेयर करते हुए सीमा कहती हैं कि- 'हम बना रहे हैं उपले। मम्मी, दूसरी मम्मी जेठानी हम तो बैठे हुए हैं। इसके बाद सीमा की जेठानी कहती हैं कि हम तो सीख रहे हैं कि कैसे बनती है। इसी के साथ सीमा आगे कहती हैं कि एडवांस में सभी को हैप्पी होली सभी एंजॉय कीजिए।' इस बार मीणा फैमिली खूब एंजॉय करने वाली है। दिल से हिंदुस्तानियों को हैप्पी होली और पाकिस्तानियों को भी एडवांस में हैप्पी होली। सीमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 11, 2025 1:14 PM

    बहन की शादी में होने वाले जीजा संग जमकर नाचे ऋषभ पंत, वीडियो हो रहा वायरल

    हाल ही में ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत बहन की शादी में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पंत अपनी बहन की शादी में पहुंचते ही अपनी बहन और होने वाले जीजा के साथ गले लगकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार शम्मी कपूर का मोस्ट पॉपुलर गाना 'बदन पर सितारे लपेटे हुए' को ढोल पर बजवाते हैं और पूरा परिवार इस गाने पर झूम उठता है।

  • Mar 11, 2025 12:19 PM

    Celebrity MasterChef के फिनाले की तैयारी तेज, शो में इस फेमस शेफ की एंट्री

    सोनी लिव का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो "सेलिब्रिटी मास्टरशेफ" अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे आखिरी मुकाबला करीब आ रहा है, वैसे-वैसे सेलिब्रिटी कुक्स के सामने नई-नई चुनौतियां रखी जा रही हैं। अब शो में खास मेहमान के तौर पर मशहूर शेफ संजीव कपूर की एंट्री होने वाली है, जो कंटेस्टेंट्स के कुकिंग स्किल्स की असली परीक्षा लेंगे। फेमस कोरियोग्राफर और शो की जज फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शेफ संजीव कपूर, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ फराह ने कैप्शन दिया, "खुशनुमा लोगों के साथ मेरी खुशहाल जगह...!" जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि यह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले की झलक हो सकती है।

  • Mar 11, 2025 11:09 AM

    'मन्नत' को नहीं संवार पाएंगे शाहरुख खान? कानूनी पचड़े में फंसा सुपरस्टार का बंगला, जानें क्या है मामला

    शाहरुख खान का आलीशान बंगला मन्नत फैंस के लिए किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। फैंस अक्सर मन्नत का दीदार करने जाते हैं और घर के बाहर खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। वहीं अब शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने घर को और भी शानदार बनाने के लिए इसे रेनोवेट करने का फैसला लिया है। लेकिन इससे पहले ही उनका घर कानूनी पचड़े में फंस गया है। दरअसल शाहरुख खान का महलनुमा घर मन्नत ग्रेड III हेरीटेज स्ट्रक्चर की लिस्ट में शुमार है। ऐसे में इस बंगले में किसी भी तरह का स्ट्रकचरल बदलाव करने के लिए सुपरस्टार को ऑथोरिटी से इजाजत लेनी होगी। बार एंड बेंच की मानें तो सोशल एक्टिविस्ट संतोष दौंडकर ने एनजीटी को लेटर लिखकर आरोप लगाया है कि शाहरुख खान और महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण पर मन्नत में रेनोवेशन के लिए जरूर कोस्टल रेगुलेशन जोन से परमिशन लेने में उल्लंघन किया है।

  • Mar 11, 2025 9:22 AM

    प्रेग्नेंट हैं सना जावेद? शोएब मलिक की तीसरी बीवी का ऐसा वीडियो देख फैंस ने लगाया अंदाजा

    भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड और पाकिस्तानी क्रिक्टर शोएब मलिक ने पिछले साल 20 जनवरी को एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की थी। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद क्रिकेटर की तीसरी बीवी हैं। हाल ही में कपल ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई थी। अब सना जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

  • Mar 11, 2025 8:28 AM

    रिहाना ने दिखाई डिलीवरी रूम की झलकियां, जूलरी और सनग्लास में दिया था बच्चे को जन्म

    हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने हाल ही में अपनी डिलीवरी रूम की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिहाना अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रही हैं। रिहाना इन तस्वीरों में डिलीवरी रूम में बेटों के साथ जूलरी और सनग्लास में नजर आ रही हैं। हाल ही में महिला दिवस के मौके पर रिहाना ने अपने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अपने दोनों बेटों को उन्होंने सीने से लगा रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिहाना ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने जूलरी और सनग्लास में बेटों को जन्म दिया है।

  • Mar 11, 2025 7:42 AM

    दीपिका पादुकोण को देख रणवीर सिंह के उड़े होश, बोले- 'भगवान मुझपर रहम करे'

    दीपिका पादुकोण किसी पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो किसी फ्रेंच लग्जरी ब्रांड की हाउस एम्बेसडर के तौर पर पेरिस में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पेरिस में हैं जहां एफिल टॉवर के सामने पोज देते हुए उन्होंने अपनी शानदार लुक की झलक दिखाई है। उनकी तस्वीरें देख उनके पति रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं। दीपिका पादुकोण का ये लुक देखकर फैन तो फैन, उनके पति रणवीर सिंह भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया- 'हे भगवान मुझपर रहम करें।'

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X